प्रकाशनार्थ
लखनऊ 4 दिसम्बर। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने कहा कि वर्तमान सरकार प्रमुख रूप से बेरोजगार युवकों को सरकारी नौकरी देने के नाम पर जोर शोर से वर्ष 2017 में सत्ता में आयी थी परन्तु सम्पूर्ण कार्यकाल में बेरोजगारी दूर करने के स्थान पर बेरोजारी बढ़ाई गयी। सरकार के सत्तासीन होते ही लाखों शिक्षा मित्र बेरोजगार हुये। परन्तु प्रदेश सरकार ने शिक्षा मित्रों और छात्रों के हितों को ध्यान में रखकर मा0 सर्वोच्च न्यायालय में पुर्नविचार याचिका तक नहीं की। ठीक इसी प्रकार कोरोनाकाल में हजारों फैक्ट्रियां बंद हुयी और लाखों मजदूर बेरोजगार हो गये परन्तु सरकार ने उन मजदूरों को घरों तक पहुंचाने की भी व्यवस्था नहीं की जो सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि आज चुनाव को ध्यान में रखकर अचानक दो गुना राशन मुफ्त बांटने का नाटक करके सरकार यह बताने की कोशिश कर रही है कि अब गरीबों की खुराक दोगुनी हो गयी है।
श्री त्रिवेदी ने कहा कि सरकार अपनी अकर्मण्यता छिपाने के लिए कभी सड़कों पर गडढें भरने का ऐलान करती हैं तो कभी 24 घण्टें बिजली देने की बात करती है जबकि यह दोनो ही बाते सरकार गठन से लेकर अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं। षिक्षा व्यवस्था के नाम पर सरकार पूर्णतः विफल है किसी भी सत्र में प्रदेश के नौनिहालों को समय से न तो पाठ्य सामग्री वितरित की गयी और न ही उनकी ड्रेस और जूते मोजे का ध्यान रखा गया। कोरोना की महामारी में प्रदेश में चारों तरफ त्राहि त्राहि होती रही दवा और ऑक्सीजन तो दूर की बात है अस्पतालों में मरीजों को भर्ती तक नहीं किया जा सका और सरकार यही कहती रही कि मोदी जी और योगी जी कोरोना से लड़ाई लड़ रहे हैं। लाखों लाशे गंगा के किनारे तलहटी में दफना दी गयी और उनका लखनऊ04दिसम्बर*दाह संस्कार भी ढंग से नहीं हो सका।
रालोद प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि इस प्रकार की अव्यवस्थाएं देने वाली सरकार के लोग यह चाहते हैं कि प्रदेश की जनता उन्हें पुनः सत्तासीन करे और स्वयं दुख भोगने के लिए तैयार रहे। वास्तविकता यह है कि प्रदेश की जनता ने सरकार का रिकार्ड कार्ड बना लिया है और परिवर्तन निश्चित है। वर्ष 2022 में गठित होने वाली सरकार जनता की सरकार होगी जिसमें किसानों मजदूरों, मजलूमों और कामगारों के साथ साथ बेरोजगारों की समस्याओं का निदान किसान मसीहा चौ0 चरण सिंह की भावना के अनुरूप होगा।
(सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी)
प्रदेश प्रवक्ता
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास26मई26*आगामी बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सासाराम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।*
पूर्णिया बिहार26मई26* बकरीद पर अमन का पैगाम: ईद उल अजहा सौहार्द से मनाने का संकल्प*
भागलपुर 26मई26*पुलिस कि बड़ी सफलता सुलतानगंज थाना अंतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भदन,