लखनऊ04जनवरी24*विधायक राहुल बच्चा सोनकर के साथ चौबेपुर व शिवराजपुर ब्लॉक प्रमुख ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
आज मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री परम आदरणीय *श्री योगी आदित्यनाथ जी* से माननीय विधायक *श्री राहुल बच्चा सोनकर जी* ने ब्लॉक प्रमुख चौबेपुर *श्री राजेश शुक्ला जी* एवं ब्लॉक प्रमुख शिवराजपुर *श्री शुभम बाजपेई जी* के साथ भेंट कर प्रमुख विषयों पर चर्चा की ।
माननीय विधायक जी ने महाराज जी को अयोध्या धाम में बनते सनातन धर्म की आस्था के प्रतीक भव्य *राम मंदिर का चित्र* भेंट कर अग्रिम 22 जनवरी के लिए बधाई दी एवं विधानसभा के *प्रमुख जर्जर मैनावती मार्ग* को जल्द से जल्द वित्तीय स्वीकृति दिलाकर पूरा करवाने के लिए निवेदन किया जोकि एक लम्बे समय से रुकी हुई थी, जिसके कारण विधानसभा की एक बड़ी आबादी प्रभावित हो रही थी, जिसके प्रतिउत्तर में महाराज जी ने शीघ्र ही निर्माण शुरू करवाने के लिए निर्देश दिए हैं ।

More Stories
सहारनपुर18 नवम्बर 26*अटैची और जरूरी सामान लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं अभिनेत्री उर्मिला सनावर, पूर्व विधायक पर लगाए गंभीर आरोप
चित्रकूट 18 नवम्बर 26*पंचायत चुनाव टालने का फैसला! क्या भाजपा के लिए गांवों में नई चुनौती खड़ी हो सकती है?
लखनऊ 18 नवंबर 26*उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टले! छह महीने तक प्रशासकीय व्यवस्था, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा चुनाव का रास्ता साफ*