February 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली ९ फरवरी * यूपी आजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

लखनऊ 9 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 9 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- 21 फरवरी को पासपोर्ट जन शिकायत निवारण मेला, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और वाराणसी में लगेगा , क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ की पहल, एक दिन में होगा पासपोर्ट समस्याओं का समाधान, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शुभम सिंह ने दी जानकारी

➡लखनऊ- विधानसभा में राज्य की आर्थिक समीक्षा पेश की गई, यूपी की अर्थव्यवस्था 8 साल में दोगुनी से ज्यादा, 13.30 लाख करोड़ से 30.25 लाख करोड़ के पार, 8 वर्षों में अर्थव्यवस्था दोगुनी, प्रति व्यक्ति आय दोगुनी, 2016-17 से 2024-25 तक दोगुनी से ज्यादा ग्रोथ

➡मैनपुरी- अभियुक्त सुधीर पर जिलाबदर की कार्रवाई, पुलिस ने ढोल मुनादी के साथ किया जिला बदर,2 माह के लिए मैनपुरी की सीमा से निष्काषित, पुलिस ने आरोपी को कन्नौज की सीमा पर छोड़ा, मैनपुरी में दिखने पर गुंडा एक्ट की होगी कार्रवाई

➡सुल्तानपुर – मंडी समिति द्वारा बन रही सड़क की खुली पोल, सड़क निर्माण में घटिया सामग्री,मानक दरकिनार, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, वीडियो वायरल होने पर हरकत में मंडी समिति , आनन फानन रुकवाया सड़क निर्माण का कार्य, नंदरई लकेहटा संपर्क मार्ग पर हो रहा था निर्माण

➡अमेठी- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत , बाजार शुक्ल थाने के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का मामला

➡अलीगढ़- साइबर ठगी का शिकार हुई बुजुर्ग दंपति, डिजिटल अरेस्ट कर शातिर ने 42 लाख ठगे, 20 दिन तक साइबर ठगों ने किया प्रताड़ित, जिला कृषि विभाग 2016 में हुए थे सेवानिवृत्त, अलीगढ़ के साइबर क्राइम थाने में की शिकायत, गांधी पार्क थाने के मुकंदपुर एटा चुंगी का मामला

➡मेरठ -नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, 7 से 8 दिन पुराना बताया जा रहा शव, नाले में शव उतराता देख पुलिस को दी सूचना, शराब पीकर नाले में गिरने से मौत की आशंका, पुलिस हत्या-हादसे के एंगल पर कर रही जांच, ब्रह्मपुरी थाने के ओडियन के नाले में मिला शव

➡शाहजहांपुर- तेज रफ्तार ट्रक और कार की भीषण टक्कर, भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत,7 घायल, 2 घायलों की हालत बताई जा रही गंभीर, आल्हागंज के बजरा पुलिया के पास हादसा

➡गोरखपुर- करंट लगने से विद्युत संविदा कर्मी की मौत, हाईटेंशन लाइन के चपेट में आने से हुई मौत, 11केवी हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय हादसा, परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया, तिवारीपुर उपकेंद्र पर तैनात था मृतक संविदा कर्मी, बिना सुरक्षा उपकरण काम कराया जा रहा-परिजन

➡सोनभद्र- शॉपिंग मॉल में 2 महिलाओं के बीच मारपीट, गर्लफ्रेंड के साथ पति को शॉपिंग करते पकड़ा, अचानक पत्नी की एंट्री, शॉपिंग मॉल बना रणक्षेत्र, तीखी नोंकझोंक के बाद मौका देख पति फरार, पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच जमकर हाथापाई, मौके पर अफरा-तफरी, लोग देखते रहे तमाशा, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली की सिविल लाइन का मामला

➡बस्ती- दारोगा अजय गौड़ की मौत के बाद शोक सभा, पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखा, एकजुट होकर दिवंगत उ निरीक्षक को दी शोक सलामी, ASP बस्ती ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र किया अर्पित

➡कानपुर- भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, NICU में बच्ची की जलकर मौत का मामला, एसीएमओ ने मौके पर जा कर की जांच, ACMO ने अस्पताल का NICU किया सील , राजा अस्पताल के सारे दस्तावेज किए जब्त, अस्पताल में अनाधिकृत रूप से चल रहा था NICU

➡गोंडा – रेलवे आईओडब्लू ऑफिस के सामने मिला शव , नाले में युवक की लाश मिलने से हड़कंप मचा , मरने वाले युवक की नहीं हो सकी पहचान , आसपास लोगों से पुलिस करा रही है शिनाख्त, सूचना पर पहुंची डाग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम, सेमरा क्षेत्र के IOW ऑफिस के पास का मामला

➡दिल्ली- T-20 वर्ल्डकप में भारत के साथ खेलेगा पाक, फाइनल फैसले से PCB और ICC खुश, शाहबाज शरीफ के सम्पर्क में है PCB चीफ, बैठक में PCB ने ICC के सामने रखी मांग, भारत-बांग्लादेश-पाक सीरीज की मांग रखी, ICC ने त्रिकोणीय सीरीज की मांग खारिज की

➡सहारनपुर- चाइनीज़ मांझे में उलझे चील के पंख , आनंद नगर पार्क में लटकी थी चील, नगर निगम की टीम ने बचाया

➡झांसी – गैर इरादतन हत्या के मामले में उम्रकैद, अपर जिला एवं सत्र कोर्ट गरौठा का फैसला, आरोपी जगदेव यादव को दोषी ठहराया , आरोपी पर 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी , थाना ककरवई में दर्ज हुआ था मुकदमा

➡झांसी- थाना प्रेमनगर पुलिस ने दो फरार बदमाश पकड़े, गुड्डू उर्फ चांद खान गिरफ्तार, नारायन सिंह भी पुलिस हिरासत में, दोनों को कोर्ट में पेश किया गया