लखनऊ 7 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ लखनऊ- तहसील मलिहाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस, DM की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस, 370 प्रकरण प्राप्त हुए, 67 प्रकरणों का निस्तारण, तहसील मलिहाबाद में 28 प्रकरणों का निस्तारण, ज़िलाधिकारी द्वारा किया गया मौके पर निस्तारण
➡ बांदा- चोर ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी की, शटर तोड़कर 10 लाख के मोबाइल चोरी, सीसीटीवी से शातिर चोर को ढूंढ निकाला, पुलिस ने राजू उर्फ पिंटू को गिरफ्तार किया, शहर में घटनाओं को अंजाम देने रहे थे, शहर के छोटे बाईपास से गिरफ्तार किया
➡ प्रतापगढ़- बाजार में युवकों की पिटाई का मामला, एसएसआई असलम खान लाइन हाजिर, SP ने एसएसआई को किया लाइन हाजिर, व्यापारियों ने दुकान बंदकर की थी शिकायत, दारोगा व सिपाहियों के खिलाफ की थी शिकायत, मस्जिद पर रंग पड़ने को लेकर हुआ था विवाद, कंधई थाना के स्थानीय बाजार में हुआ था विवाद
➡ बाराबंकी- अनुपस्थित अधिकारियों पर DM नाराज, सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जताई नाराजगी, सिरौलीगौसपुर में जनसुनवाई कर रहे थे DM, नदारत दिखे विभिन्न विभागों के 5 अधिकारी, जिलाधिकारी ने की कार्रवाई, जारी किया नोटिस, अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का दिया आदेश
➡ अमरोहा- 5 वर्षीय विवहान के अपहरण का मामला, पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया बरामद, आरोपियों ने मांगी थी 12 लाख की फिरौती, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, एसपी ने लगाई थी कई पुलिस टीमें, नौगांवा सादात क्षेत्र के याहियापुर का मामला
➡ मैनपुरी- रोशनदान काटकर बीज भंडार से चोरी, 4 लाख के मक्के के बीज हुए चोर, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई, 25 कट्टे मक्के के बीज किए चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी, किशनी क्षेत्र के मैनपुरी कुसमरा मार्ग की घटना
➡ बदायूं- तमंचे के बल पर लूट की घटना से हड़कंप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, 2 अज्ञात बदमाशों ने युवक को बनाया निशाना, लिफ्ट देने के बहाने युवक से लूट की गई, 5250 रुपये और युवक का फोन भी छीना, 9 किलो मक्का का बीज भी लेकर फरार, बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र की घटना
➡ फर्रुखाबाद- बच्चों के विवाद में जमकर मारपीट, लोगों पर मारपीट करने का लगाया आरोप, गिहार बस्ती के लोगों ने लगाया आरोप, चिड़िया गांव के लोगों पर मारपीट का आरोप, लोगों ने जाम लगाकर रोड किया बंद, कई लोगों को हिरासत में लिया, कोतवाली कायमगंज क्षेत्र का मामला
➡ झांसी- 524 गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक चोरी, ₹ 17.33 लाख से अधिक है कीमत, GPS तोड़कर वारदात को दिया अंजाम, होली की छुट्टी पर घर गया था चालक, भारत पेट्रोलियम के प्लांट से निकला था ट्रक, पारीछा के पास खाली पाया गया ट्रक, सीपरी बाजार थाना क्षेत्र से ट्रक चोरी
➡ मथुरा- ब्रज तीर्थ विकास परिषद की 8वीं बोर्ड बैठक, सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बैठक, 300 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी, 11.80 किमी फोरलेन मार्ग बनेगा- सीएम, मथुरा-वृंदावन रेल ट्रैक की जगह फोरलेन मार्ग, 84 कोस परिक्रमा मार्ग के विकास के निर्देश, वृंदावन में पार्किंग व जनसुविधाएं PPP मॉडल पर, टीपीओ और अन्य सुविधाओं का भी होगा विकास, बैठक में क्रूज और नौका संचालन पर सहमति, ब्रज के 36 वनों का इको रेस्टोरेशन किया जाएगा
➡ प्रयागराज- छात्र के अपहरण से फैली सनसनी, छात्र का कार सवार ने किया अपहरण, दादा के सामने अपहरण कर हुए फरार, कार सवार दो लोगों ने अपहरण किया, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, मांडा के सरायकला गांव का मामला
➡ मिर्जापुर- विधायक पल्लवी पटेल का धरना समाप्त, डीएम से मिलने के लिए 5 घंटे अड़ी रही, जिलाध्यक्ष को जेल भेजने का लगाया आरोप, फर्जी गो तस्कर बताकर जेल भेजने का आरोप, मामले को लेकर जिले में पहुंची थीं पल्लवी पटेल, मुख्य आरोपी ने मारपीट कर जबरन कर आरोपी बनाया, अपना दल कमेरावादी के जिलाध्यक्ष को बनाया आरोपी, प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
➡ बाराबंकी- ओला स्कूटर सर्विस सेंटर पर ग्राहक का हंगामा, सेंटर पर कई महीनों से खराब पड़ी दर्जनों स्कूटर, खराब पड़ी दर्जनों स्कूटरों को लेकर नाराज़गी, सर्विस न मिलने से ग्राहक कर्मचारियों से नाराज, अपनी खराब स्कूटर ठीक कराने पहुंचा था ग्राहक, स्टाफ पर टालमटोल करने का आरोप
➡ सहारनपुर- स्टांप घोटाले पर डीएम का बड़ा एक्शन, जमीन के बैनामों में गड़बड़ी करने पर शिकंजा, DM की अदालत ने 27 मामलों का किया निस्तारण, 3 करोड़ 32 लाख से अधिक का लगाया गया जुर्माना, कृषि भूमि बताकर कराए गए थे कई बैनामे, जांच में जमीन अकृषिक उपयोग में पाई गई, गन्देवड़ा, शेखूपुर और खुशहालीपुर के मामलों में खुलासा, कई जगहों पर प्लॉटिंग और मकान बनने के मिले सबूत
➡ मऊ- औरंगाबाद मोहल्ले में शादी समारोह में हंगामा, फोटो खिंचवाने को लेकर बाराती, घराती में विवाद, कहासुनी के बाद मारपीट और कुर्सियां भी चलीं, लात-घूंसों से कई लोग घायल, कुछ के सिर फूटे, सूचना पर दक्षिण टोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने हालात संभाले, घायलों को अस्पताल भेजा, फिलहाल किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी
➡ देहरादून- यूट्यूबर ने आत्महत्या करने की कोशिश की, अनुराग डोभाल ने की आत्महत्या की कोशिश, इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या की कोशिश, 150 की स्पीड से कार चलाकर डिवाइडर में लड़ाई, सुभारती अस्पताल में अनुराग का चल रहा इलाज, कई दिनों से पारिवारिक समस्याओं से परेशान था, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा
➡ दुबई- UAE पर ईरान ने फिर किया हमला, एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल-ड्रोन रोकने में जुटे, मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच हमला किया, ईरान ने एक बार फिर UAE को निशाना बनाया, UAE के रक्षा मंत्रालय ने हमला होने की पुष्टि की, ‘एयर डिफेंस सिस्टम खतरों को इंटरसेप्ट कर रहे हैं’, ‘देश के अलग-अलग इलाकों में सुनाई दे रहे धमाके’, ड्रोन को हवा में ही नष्ट करने की कार्रवाई- रक्षा मंत्रालय

More Stories
कौशाम्बी 7 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 7 मार्च 26*आपसी सौहार्द को मजबूत करता है होली पर्व ~ अविनाश पाण्डेय*
कौशाम्बी 7 मार्च 26*जनपद की शालिनी का आईएएस 2026 में हुआ चयन*इतिहास के पन्नों में फिर जनपद का नाम हुआ रोशन*