लखनऊ 7 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ लखनऊ- महिला डॉक्टर की संविदा समाप्त, CMS से अभद्रता समेत गंभीर आरोपों में कार्रवाई, जांच कमेटी के सामने डॉक्टर ने दर्ज कराया बयान, सेवा से असंतुष्ट कमेटी ने समाप्ति की दी संस्तुति, जिला स्वास्थ्य समिति ने फैसले पर लगाई मुहर, मामले की जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी गठित, रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय का मामला
➡ लखनऊ- लखनऊ में दिव्यांग छात्रों का प्रदर्शन, शकुंतला यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया विरोध, मोहान रोड चौकी पर जमकर हंगामा, फर्जी दिव्यांग बनकर वीडियो बनाने का आरोप, कुछ लड़कियों पर वीडियो वायरल करने का आरोप, “पिंक सिटी” जयपुर की बताई जा रहीं छात्राएं, आरोपित लड़कियों पर कार्रवाई की मांग, पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन, पारा थाना क्षेत्र के मोहान रोड चौकी का मामला
➡ बाराबंकी- मंत्री ओमप्रकाश राजभर का आज दौरा, हैदरगढ़ तहसील पहुंचेंगे ओमप्रकाश राजभर, सुबेहा के जमीन हुसैनाबाद में होगा कार्यक्रम, शाम 4 बजे कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
➡ रायबरेली- रेलवे ट्रैक पर युवक, युवती ने बनाई रील, फिल्मी गाने पर रील बनाकर की एक्टिंग, ट्रेन के गुजरते समय भी बनाया वीडियो, लालगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡ अमेठी- सिंहपुर ब्लॉक में निजी अस्पताल में कोबरा निकला, अस्पताल कर्मचारियों में दहशत का माहौल, सूचना मिलते ही वन विभाग मौके पर पहुंची, वन विभाग ने कोबरा को सुरक्षित पकड़ा
➡ रामपुर- पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गुफरान गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश हुआ घायल, संभल के दीपा सराय का रहने वाला आरोपी, हेड कांस्टेबल राजीव के हाथ में लगी गोली, कब्जे से तमंचा, कारतूस, चाकू बरामद, आश्रम पद्धति स्कूल रोड पर हुई मुठभेड़
➡ रामपुर- रामपुर में महिला शिक्षिका की हत्या, दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को दी सूचना, पति पर हत्या करने का लगा आरोप, घटना के बाद पति नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती, मृतका प्राइमरी स्कूल में थी शिक्षिका, पति के साथ किराए के मकान में रहती थी, पास में देवर भी रहता था किराए पर, पिता ने पति, देवर दोनों पर लगाया आरोप, सिविल लाइंस की शिव विहार कॉलोनी का मामला
➡ झांसी- ओवरलोड वाहनों से हाईवे की सड़क धंसी, हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है, एनएचएआई ने मरम्मत की तैयारी शुरू की, बरसात से पहले काम शुरू होने का दावा
➡ रायबरेली- GST विभाग के खिलाफ किसान का धरना, DM ऑफिस के बाहर किसान धरने पर बैठा, चना और गुड़ लेकर पहुंचा पीड़ित किसान, भूसा रखने के लिए टीन, पाइप ले जा रहा था, GST चोरी के आरोप में गाड़ी की गई जब्त, असिस्टेंट कमिश्नर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, किसान की आंखों में आंसू, लगाई गुहार, गाड़ी में 27 टीन और 3 दर्जन पाइप थे, बिल दिखाने के बावजूद नहीं मिली राहत, कलेक्ट्रेट स्थित DM कार्यालय का मामला
➡ आगरा- सीएम योगी आज आगरा को देंगे बड़ी सौगात, ग्रेटर आगरा योजना का शिलान्यास करेंगे CM, 5142 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना, 449.65 हेक्टेयर में विकसित होंगी टाउनशिप, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा ग्रेटर आगरा, विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे, टाउनशिप मॉडल का अवलोकन करेंगे CM योगी
➡ कानपुर- पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, पारिवारिक कलह, नशे की लत बनी वजह, शराब पीने का विरोध पड़ा भारी, आरोपी पति हरिपाल ने किया हमला, पत्नी पर डंडे से वार कर की हत्या, बेटी के सामने ही की वारदात, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार, महाराजपुर थाना क्षेत्र की पूरी घटना
➡ सीतापुर- मामूली विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, मारपीट में एक पक्ष के 4 लोग चोटिल, झगड़े के दौरान महिलाओं को भी लगी चोट, सभी घायलों को ले जाया गया CHC, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तंबौर थाना क्षेत्र के शेख टोला का मामला
➡ मुज़फ्फरनगर- पुलिस ने मनचलों को सिखाया सबक, मनचलों ने दूल्हे को भेजे फेक मैसेज, दूल्हे को सोशल मीडिया पर भेजा मैसेज, मैसेज भेजकर तुड़वाना चाहते थे शादी, डर के चलते दूल्हे पक्ष ने तोड़ दिया रिश्ता, दुल्हन पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने दोनों मनचलों को किया गिरफ्तार, खतौली कोतवाली क्षेत्र का है पूरा मामला
————————————————————————————

More Stories
लखनऊ7 अप्रैल 26*लखनऊ में फिर बदलेगा मौसम, 7 अप्रैल से बारिश के आसार
नई दिल्ली 7 अप्रैल 26*इस वक्त की सबसे बड़ी खबर — देशभर के मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट!
लखनऊ 7 अप्रैल 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का मौसम अपडेट