लखनऊ 7दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- UPSC टॉपर शक्ति दुबे को होम कैडर मिला, शक्ति दुबे को मिला है उत्तर प्रदेश कैडर, यूपी के प्रयागराज की रहने वाली हैं शक्ति दुबे, UPSC परीक्षा 2024 में प्रथम रैंक हासिल की थी
➡दिल्ली- IAS के लिए चुने उम्मीदवारों को कैडर आवंटित, 20 उम्मीदवारों को यूपी कैडर आवंटित किया गया, IAS टॉपर शक्ति दुबे को होम कैडर यूपी आवंटित, कोमल पुनिया,मयंक त्रिपाठी को यूपी कैडर मिला, हरियाणा के आदित्य विक्रम अग्रवाल को यूपी कैडर, बिहार के हेमंत, संस्कृति त्रिवेदी को भी यूपी कैडर, महाराष्ट्र की रिया सैनी,शिवांश सुभाष जागड़े को यूपी, यूपी के शिवम सिंह को भी होम कैडर मिला, उत्तराखंड की सनोली गौतम को यूपी कैडर मिला, सिद्धार्थ सिंह,स्वेता को होम कैडर यूपी आवंटित, राजस्थान की रेखा सियक को यूपी कैडर मिला, आयुष जायसवाल,अपूर्वा सिंह को यूपी कैडर मिला, आयुष सैनी,मुकुल खंडेलवाल को UP कैडर आवंटित, तमिलनाडु के थंगैयारासन टी को यूपी कैडर मिला, संदीप कुमार,राम भरोसे सरन को यूपी कैडर मिला
➡हरदोई- ननद का बच्चा लेकर भागने वाली गिरफ्तार, पहले से शादीशुदा थी आरोपी महिला मोहिनी, सण्डीला के विजय कुमार से की धोखे से दूसरी शादी, 8 माह बाद बच्चा, आभूषण, नगदी, फोन लेकर फरार थी, महिला और उसका पहला पति अमित गिरफ्तार, पुलिस अभियुक्तों के पूर्व के रिकॉर्ड जांच रही, सण्डीला के बेगमगंज निवासी है दूसरा पति
➡सीतापुर- युवक का शव रख परिजनों ने सड़क जाम की, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, बाइक की टक्कर से युवक की हुई थी मौत, पुलिस के समझाने पर माने परिजन, थानगांव थाना क्षेत्र के मियांपुरवा का मामला
➡मुरादाबाद- सिद्ध मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का कारनामा, हार्टअटैक से मृत महिला के गले से चैन चुराई , हार्ट अटैक होने पर कराया गया था भर्ती, मृत महिला के परिजनों ने थाने में दी तहरीर, सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज किया
➡मेरठ – OTS का प्रचार कर रहे लाइनमैन को मारी गोली, लाइनमैन राकेश पाल के हाथ में गोली लगी, तार जोड़ने को लेकर आरोपी से हुआ था विवाद, हत्या के इरादे से लाइनमैन के मारी गई थी गोली, घायल लाइनमैन का मेडिकल कालेज में इलाज , पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की शुरू, थाना सरधना इलाके के छुर गांव की घटना
➡प्रतापगढ़- SP दीपक भूकर का ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, पुलिस और बाइक सवार लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़, फायरिंग में एक लुटेरे को गोली लगी,दूसरा अरेस्ट, लूट के 5 मोबाइल, बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद, लुटेरे अंकित सरोज,रोहित ने की थी लूट
घायल अंकित को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, कोहंडौर पुलिस से चंदीपुर पुलिया के पास मुठभेड़
➡दिल्ली- यात्रियों ने IndiGo पर बढ़ती जा रही नाराज़गी , अब Initiate Refund बटन काम नहीं कर रहा, पिछले कई दिनों से हजारों फ्लाइट कैंसिल हुई, यात्रियों की परेशानी के बीच IndiGo पर गुस्सा तेज, Initiate Refund-Request Refund बटन नहीं कर रहा काम , जबकि रद्द,प्रभावित टिकटों का रिफंड करने के आदेश, यात्रियों के अधिकारों और ‘कस्टमर-केयर’ की नींव पर सवाल, जब रिफंड का विकल्प मौजूद है,लेकिन काम नहीं कर रहा
➡बरेली- मामूली विवाद में 2 युवकों में हिंसक झड़प, नाई की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से हमले में गर्दन पर चोट, घटना के बाद से आरोपी युवक मौके से फरार, शीशगढ़ थाना क्षेत्र के लालू नगला की घटना
➡बहराइच- तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, एक महिला की मौत,पति-बच्चा गंभीर घायल, हादसे के बाद ऑटो छोड़कर फरार हुआ चालक, थाना जरवल क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास हादसा
➡सीतापुर- DM ने महमूदाबाद चीनी मिल का किया निरीक्षण, मिल की कार्यक्षमता सुरक्षा उत्पादन की ली जानकारी, किसानों को मानकों के अनुरूप सुविधा देने के निर्देश, चीनी मिल में रहे रोड चौड़ीकरण का किया निरीक्षण, डीएम ने मौके पर कराई विभिन्न तकनीकी जांचें
➡औरैया- ऑटो और ई-रिक्शा की आमने सामने की भिड़ंत, 3 घायलों को पुलिस ने सीएचसी में कराया भर्ती, एक गंभीर घायल को सैफई किया गया रेफर, अछल्दा थाना क्षेत्र के बिधूना मार्ग का मामला
➡सहारनपुर – सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का BJP पर तीखा वार, वोट कटवाने,राजनीति,अर्थव्यवस्था पर उठाए सवाल, SIR का मतलब विपक्ष के वोट काटना है- अखिलेश, ‘चुनाव आयोग भी इस प्रयास में शामिल दिखता है’, कई प्रतिनिधि सही जनादेश से नहीं आए-अखिलेश, SIR की प्रक्रिया ने बीजेपी को खुद घबरा दिया-अखिलेश, घुसपैठ की जिम्मेदार केंद्र सरकार है- अखिलेश, क्योंकि आंकड़े न तो यूपी में हैं न बिहार में-अखिलेश, कोडीन सिरप केस में कठोर कार्रवाई हो- अखिलेश
➡आजमगढ़- थाना बरदह क्षेत्र के 93 लिस्टेड हिस्ट्रीशीटरों को तलब कर अपराध न करने की शपथ दिलाई गई, आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए उन्हें सख्त चेतावनी दी गई
➡मिर्जापुर – गणेशगंज में ब्लेडबाजी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार , आरोपी इरशाद, मो राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़िता की भाई के तहरीर पर संगीन धाराओं में केस, कटरा कोतवाली में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है , मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
➡मिर्जापुर- मामूली विवाद में पीड़ित को जान से मारने की धमकी , माफिया कटारी सिंह और गुर्गों ने फोन कर दी धमकी , आरोपियों पर असलहा,डंडे लेकर मारपीट का है आरोप, कटारी सिंह, संजय सिंह, शुभम सिंह, प्रिंस सिंह पर आरोप, देहात कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की लगाई गुहार, देहात कोतवाली क्षेत्र के चन्दईपुर का मामला
➡बाराबंकी – तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल, सीएचसी त्रिवेदीगंज में युवक को मृत घोषित किया, थाना लोनी कटरा क्षेत्र के दहिला डेरी का मामला
➡लखनऊ- पार्षद रंजीत सिंह गोमती नदी की सफाई की मांग की, लंबे समय से गोमती को साफ करने की कर रहे मांग , हर रविवार पार्षद अपनी टीम के साथ करते हैं सफाई , आज रंजीत सिंह ने गोमती साफ करने की शपथ ली
———————————-
[07/12, 10:31 pm] +91 96513 34025: *नायब तहसीलदार समेत पांच पर गंभीर धाराओं में एफआईआर*
*न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई*
अमेठी। मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के एक लंबे समय से चले आ रहे विवादित भूमि प्रकरण ने बड़ा मोड़ ले लिया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर तत्कालीन नायब तहसीलदार सहित पाँच लोगों के विरुद्ध मुसाफिरखाना थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामला निहालगढ़ चकजंगला निवासी पीड़िता सुमित्रा देवी की पैतृक भूमि पर कथित अवैध कब्जे और नामांतरण में हेरफेर से जुड़ा है।पीड़िता द्वारा न्यायालय में दाखिल प्रार्थनापत्र के अनुसार उसके चाचा राकेश और कनिकलाल ने फसली वर्ष 1409 से 1414 के बीच नायब तहसीलदार की कथित मिलीभगत से गाटा संख्या 419, रकबा 0.265 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से अपना नाम दर्ज करा लिया। आरोप है कि इसके बाद राकेश ने विवादित भूमि को गुलाबचंद्र नामक व्यक्ति के हाथों बेच भी डाला।सुमित्रा देवी का कहना है कि जब उन्होंने 20 अप्रैल 2025 को इस गड़बड़ी पर आपत्ति जताई, तो आरोपितों ने न सिर्फ उन्हें गाली-गलौज की बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के अनुसार, दस्तावेज लेकर नायब तहसीलदार के कार्यालय पहुंचने पर अधिकारी ने उन्हें फटकारकर भगा दिया और मामले की कोई सुनवाई नहीं की।थाने और एसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़िता न्यायालय पहुँची। कोर्ट ने तथ्यों को गंभीर मानते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। इसके अनुपालन में मुसाफिरखाना थाना पुलिस ने राकेश, कनिकलाल, गुलाबचंद्र, तत्कालीन नायब तहसीलदार और अर्जी नबीस के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।पुलिस अब पूरे प्रकरण की गहराई से जांच में जुट गई है। वहीं, न्याय की आस लगाए पीड़िता ने कहा कि अब अदालत के हस्तक्षेप से उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद जगी है।

More Stories
लखनऊ 14 फ़रवरी 26*LDA व स्मारक समिति के पार्कों की जांच, पार्कों की आमदनी खर्च की होगी जांच,
कानपुर नगर 14 फ़रवरी 26*महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव बारात को लेकर उच्च अधिकारियों ने की बैठक
लखनऊ 14 फ़रवरी 26*कोतवाली मोहनलालगंज में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ*