लखनऊ 4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ लखनऊ- राजधानी लखनऊ में बदला मौसम, लखनऊ में दो घंटे से लगातार बारिश, कई जिलों में भी बारिश और ओले गिरे, बारिश ने शहर में आवागमन बाधित किया
➡ संभल- अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, बाइक सवार युवक की मौत, फ्लोर मिल में मजदूरी करता था मृतक, घटना का वीडियो CCTV कैमरे में कैद, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, बहजोई कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡ आगरा- ट्रांसपोर्टर की संदिग्ध मौत से सनसनी, अली असगर की लाश गोदाम के बाहर मिली, 4 दिन पहले GST विवाद को लेकर पीसी की थी, जूता कारोबारी पर लगाए थे गंभीर आरोप, अधिकारियों पर भी लगाए थे गंभीर आरोप, जबरन वसूली, गाड़ी न छोड़ने का आरोप, CM हेल्पलाइन, IGRS में की गई थी शिकायत, शिकायत वापस लेने का दबाव बनाए जाने की चर्चा, पुलिस जांच में जुटी, सभी एंगल से पड़ताल
➡ सीतापुर- तेज़ आंधी के बीच गिरी आकाशीय बिजली, बिजली गिरने से घरों में लगी भीषण आग, गृहस्थी बचाने में मां बेटी घर में जिंदा जली, महिला समेत कई बच्चों के झुलसने की सूचना, आग की चपेट में आने के गांव के 14 घर जले, आग से झलसे लोगों को लाया गया CHC, हालत गंभीर देख हायर सेंटर किया गया रेफर, सदरपुर थाना क्षेत्र के चलाकापूर का मामला
➡ आगरा- शिक्षिका ही कराती थी शिक्षिका का शोषण, शिक्षिका जूही सिंह का शारीरिक, मानसिक शोषण, सुजाता सोनी, संजीव रावत पर शोषण का आरोप, फोटो वायरल करने की धमकी पर वसूले रुपए, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया बेहोश, नशीला पदार्थ पिलाकर किया बेहोश, खींच लिए फोटो, संजीव रावत ने पीड़िता को दिया था शादी का झांसा, पीड़िता ने आत्महत्या करने का किया था प्रयास, CP से शिकायत के बाद दोनों के खिलाफ केस दर्ज, न्यू आगरा थाने में हुआ मुकदमा दर्ज
➡ इटावा- पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, सर्राफा दुकान से चोरी करने वाला अरेस्ट, अंगूठियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ग्राहक बनकर आया युवक था आरोपी युवक, आरोपी 10 अंगूठियां लेकर हुआ था फरार, इटावा के कोतवाली भरथना पुलिस की कार्रवाई
➡ हमीरपुर- नेशनल हाईवे-34 पर रोड रेज़ का मामला, कार से पीछा कर करके दबंग ने मारपीट की, दबंग कार सवारों ने वाहन को रोका, युवक को पीटा, कार सवार युवक से कार के अंदर मारपीट का वीडियो, पीड़ित व्यापारी कानपुर से मौदहा अपने घर लौट रहा था, व्यापारी ने लूट की घटना की तहरीर थाना सुमेरपुर में दी, थाना सुमेरपुर इलाके का मामला
➡ अयोध्या- अयोध्या में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडी, पत्थर, मारपीट में दोनों पक्षों में कई लोग घायल, रामपुर हलवारा का बताया जा रहा वीडियो, एक व्यक्ति लखनऊ हायर सेंटर रेफर
➡ सीतापुर- मंदिर से लौट रही महिलाओं पर गिरा पेड़, हादसे में एक महिला की मौत, दूसरी घायल, सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बाइक, हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल, सिधौली कोतवाली के कस्बा क्षेत्र का मामला
➡ बहराइच- बहराइच में तेज आंधी, तूफान का कहर, घर पर लगा BSNL का टावर गिरा, टावर के साथ मलबा भी छत से नीचे गिरा, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस, किसी प्रकार की जनहानि सूचना नहीं, कोतवाली नगर इलाके के वजीरबाग का मामला
➡ महराजगंज- दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, 15 हजार रुपए का इनमिया था आरोपी, बृजमनगंज क्षेत्र के लेहड़ा से गिरफ्तार
➡ सीतापुर- ई रिक्शा पर लदी सरिया से हादसा, बाइक सवार के पेट में घुसी, मौत, लखनऊ ले जाते समय युवक साबिर की मौत, ई रिक्शा चालक मौके से हुआ फरार, रामपुर मथुरा क्षेत्र के बांसुरा का मामला
➡ इटावा- ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस में उठा धुंआ, दूसरे रेलवे ट्रैक पर यात्रियों की भीड़ उतरी, सियालदह एक्सप्रेस की चपेट में आया यात्री, मौत, असम निवासी 33 वर्षीय दिलाबर हुसैन की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर साम्हो स्टेशन की घटना
➡ वाराणसी- कोडीन कफ़ सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य सरगना शुभम जायसवाल भगोड़ा घोषित, कोर्ट ने शुभम जायसवाल को भगोड़ा किया घोषित, 30 मार्च तक शुभम को न्यायालय में होना था पेश, न्यायालय में पेश ना होने पर हुआ भगोड़ा घोषित, BNS की धारा 84 (4) के तहत भगोड़ा घोषित
➡ कानपुर- तेज हवाओं संग बारिश और ओले गिरे, कानपुर में बारिश ने शहर ठप किया, पूरे शहर की व्यवस्था चरमरा गई, अधिकांश इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप, सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित, काकादेव इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ, ऑटो पर पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत, ट्रैफिक लाइट्स बंद होने से प्रमुख चौराहों पर जाम
➡ गाजीपुर- बदमाशों ने सोते समय अधेड़ की हत्या की, दुकान के बरामदे में सोते समय जान ली, भारी वस्तु से प्रहारकर अधेड़ की हत्या, परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज हुआ, पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी, करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के हरदासपुर का मामला
➡ झांसी- ट्रांसफार्मर में लगी आग, खेत की फसल जली, किसान रघुवीर शरण नायक की फसल राख, चिंगारी से आग लगने की आशंका, मऊरानीपुर के बम्होरी गांव का मामला
➡ आगरा- ट्रांसपोर्टर की संदिग्ध मौत का मामला, GST अधिकारी के खिलाफ शिकायत की थी, गोदाम के बाहर मिला अली असगर का शव, जयपुर के लिए निकला था शिकायतकर्ता, रास्ते में सचल दल ने रोकी थी गाड़ी, बिना बिल चेक किए ले गई टीम- ड्राइवर, सुबह 4:30 बजे गोदाम के पास मिला शव, शिकायत के बाद मिली थीं धमकियां- परिजन, जीएसटी अधिकारियों पर लगा गंभीर आरोप, शिकायत वापस लेने का था दबाव- दूसरा शिकायतकर्ता, रुटीन चेकिंग में रोकी थी गाड़ी-GST अधिकारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत का खुलासा, पुलिस भी मामले की जांच पड़ताल में जुटी
➡ अमरोहा- दिनदहाड़े लाखों रुपए की चोरी की वारदात, बंद घर से चोरों ने लाखों के जेवरात उड़ाए, अलमारी के ताले तोड़कर हजारों की नगदी साफ, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, नौगावां सादात क्षेत्र के बीलना का मामला.
[04/04, 23:28] Santosh Kumar Sultanpur ksantosh72152: लखनऊ-
CM योगी ने प्रदेश में हो रही बारिश के मद्देनजर मातहतों के लिए दिशा निर्देश जारी किए-
ज़िलाधिकारी फील्ड में निकल कर फसलों को हो रहे नुक़सान का तत्काल आकलन कराना सुनिश्चित करें- CM
जनहानि, पशुहानि, घायलों व चोटिलों को 24 घंटे में दिया जाए मुआवजा- CM
फसल क्षतिपूर्ति का यथाशीघ्र हो भुगतान,लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी -CM
[05/04, 00:00] +91 63869 62206: ब्रेकिंग प्रतापगढ़: प्रधान संग दर्शन करने चंडिका धाम जा रहे युवक को बेखौफ दबंगों ने गोली मारकर मौत के घाट उतारा….
सांडवा चंडिका ब्लॉक अंतर्गत महमदापुर निवासी पंकज शुक्ला को मंदिर दर्शन करने जाते समय दबंगों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया…
शाम करीब साढ़े पांच बजे पंकज शुक्ला महमदापुर ग्राम पंचायत के प्रधान पवन यादव संग दर्शन करने के लिए चंदिका धाम जा रहा था…
रैबी रजानीपुर में तिराहे पर जैसे ही वह पहुंचा था कि सामने से बाईक सवार दबंग पंकज शुक्ला पर गोली चला दिए।
गोली लगते ही पंकज शुक्ला वहीं गिर तड़फड़ाने लगा,
घटना के बाद घायल को इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी, एडिशनल एसपी, सीओ सिटी, अंतू थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही..
पुलिस घटना के संदिग्धों की तलाश में जगह जगह दे रही है दबिश, मौके पर फोरेंसिक टीम घटना की जांच पड़ताल की…
इस सनसनीखेज घटना से इलाके में मातम पसरा….

More Stories
लखनऊ4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर 4 अप्रैल 26*भागलपुर में अवैध खनन गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार..
अयोध्या4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें