लखनऊ 4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे प्रदेश की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- गलत नक्शे पर लखनऊ HC की सख्त टिप्पणी, गलत जानकारी देकर पर नक्शा रद्द होगा- कोर्ट, पास कराया गया नक्शा रद्द हो सकता है- कोर्ट, न्यायमूर्ति सुभाष की पीठ ने दिया अहम आदेश, प्रतापगढ़ की वंदना सिंह की याचिका पर सुनवाई, सबीरा खातून पर गलत जानकारी देने का आरोप, गलत जानकारी देकर नक्शा पास कराने का आरोप, जांच में मानकों के उल्लंघन की मिली जानकारी, नक्शे में दिखाए रास्ते, वास्तविक स्थिति में अंतर, कोर्ट ने प्राधिकरण को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए
➡लखनऊ- अरविंद सिंह गोप का जन्मदिन मनाया गया, चिनहट के निजी लॉन में हुआ कार्यक्रम, सपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं की जुटी भीड़, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई MLA हुए शामिल, केक काटकर मनाया गया जन्मदिन समारोह, लोगों ने दी लंबी उम्र की शुभकामनाएं
➡दिल्ली- मल्लिकार्जुन खड़गे आज जाएंगे पुडुचेरी, आज करीब 3:30 बजे पहुंचेंगे पुडुचेरी, पुडुचेरी में जनसभा को करेंगे संबोधित
➡देहरादून- पांच जनपदों के लिए आज आरेंज अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृष्टि तथा झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी, भारत मौसम विज्ञान विभाग का अंदेशा
➡कासगंज- कासगंज में युवक को मारी गई गोली, दो नामजद आरोपियों ने मारी गोली, जमीन विवाद को लेकर वारदात को अंजाम, युवक के सिर में मारी गोली, हालत गंभीर, घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र की घटना
➡उन्नाव- भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, पति की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, पत्नी ने अस्पताल में तोड़ा दम, हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार, लखनऊ कानपुर हाईवे के पास की घटना
➡वाराणसी- सीएम योगी के दौरे का आज दूसरा दिन, 8 बजे सर्किट हाउस से रवाना होंगे सीएम, काल भैरव, काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन, 9.30 पर लखनऊ के लिए रवाना होंगे सीएम
➡बहराइच- बच्चे के ऊपर गिरी खौलती चाय, इलाज के लिए कराया गया भर्ती, बहराइच थाना बौंडी इलाके का मामला
➡बहराइच- मासूम बच्चे पर आवारा कुत्ते का हमला, कुत्ते ने मासूम के सिर के पीछे नोचा, चीख-पुकार सुनकर एकत्रित हुए परिजन, बच्चे को इलाज के लिए कराया भर्ती, बहराइच थाना रानीपुर इलाके का मामला
➡बहराइच- खेत गए किशोर पर तेंदुए ने किया हमला, तेंदुए ने किशोर के सिर को किया घायल, किशोर को इलाज के लिए कराया भर्ती, बहराइच कोतवाली मुर्तिहा इलाके का मामला
➡हापुड़- गैस सिलेंडर को आपूर्ति में बड़ा फर्जीवाड़ा आया सामने, 14 गैस एजेंसी पर आपूर्ति के मुकाबले मिली गड़बड़ी, OGCL इंडेंन कंपनी की 14 एजेंसियों में मिली गड़बड़ी, 800 कमर्शियल, 1400 घरेलू सिलेंडर की फर्जी आपूर्ति दर्शाई, अधिकारी द्वारा दर्शाए गए डाटा में बड़ा अंतर मिला, सेल्स अधिकारी के विरुद्ध शासन को भेजा गया पत्र
➡रायबरेली- गैस सिलेंडर न मिलने पर महिला का हंगामा, गैस एजेंसी पर महिला उपभोक्ता का हंगामा, 4 दिनों से गैस न मिलने से महिला थी परेशान, सिलेंडर ले जाने की कोशिश करती दिखी महिला, दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बछरावां क्षेत्र की शशि इंडियन गैस एजेंसी का मामला
➡हापुड़- बंदरों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, बंदरों ने पैर में काटकर किया घायल, स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग को बचाया, नगर क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी का मामला
➡रायबरेली- 50 हजार का इनामी अभियुक्त इकबाल अरेस्ट, गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था आरोपी, रामपुर जनपद का रहने वाला आरोपी इकबाल, जगतपुर थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
➡मेरठ- शराब पीने से 3 लोगों की संदिग्ध मौत, देशी शराब के टेट्रा पैक से शराब पी थी, इलाज के दौरान हुई तीनों की मौत, आबकारी विभाग ने ठेके पर मारा छापा, देसी शराब की सभी पेटियां जब्त की, जांच में शराब में कोई गड़बड़ी नहीं मिली, परिवार ने शराब में जहर होने के आरोप लगाए, पोस्टमार्टम के बाद मौत की होगी जानकारी-SSP, मेरठ के दौराला थाना इलाके की घटना
————————————————————————————

More Stories
लखनऊ४अप्रैल२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उत्तर प्रदेश की सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 4 अप्रैल 26*भूकंप के झटकों से उत्तर भारत हिला, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी असर
नई दिल्ली 4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*