लखनऊ 29 सितंबर *20 अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सत्र शुरू करने की योजना
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
#लखनऊ
========गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा की, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 अक्टूबर से और पूरे प्रदेश में चीनी मिलों का पेराई सत्र नवंबर महीने से चीनी मिलों के सीजन की शुरुआत होने जा रही है। पिपराइच, बलरामपुर में गन्ने के रस से सीधे एथेनॉल बनाने की प्रक्रिया भी शुरू करने का फैसला किया गया है।
पेराई सत्र शुरू होने से पहले पिछले सीजन का शत प्रतिशत भुगतान हो जाए। उन्होंने दावा किया की, भाजपा ने विगत चार साल में गन्ना किसानों को सबसे अधिक भुगतान है, और किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया की, गन्ना उत्पादन, क्षेत्रफल, एथेनॉल उत्पादन तथा भुगतान में उत्तर प्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर है।
उन्होंने कहा की, मुख्यमंत्री ने कल गन्ना मूल्य में 25 रुपये की बढ़ोतरी करके गन्ना मूल्य को 350 रुपये प्रति क्विंटल करने का काम किया। इस मूल्य वृद्धि से आगामी सत्र में गन्ना किसानों को लगभग 4,000 करोड़ रुपये का सीधा फायदा होगा
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर 26 भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रांतीय क्षेत्रीय प्रभारी बने बमबम साह, जिला प्रवक्ता ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
पूर्णिया, 2 सितंबर 2026 |पूर्णिया पुलिस की QRT का बड़ा एक्शन: SBI मुख्य शाखा में धोखाधड़ी कर रहा शातिर गिरफ्तार! Sdpo
लखनऊ / सुल्तानपुर ३ सितंबर २०२६ * योगी से मिलीं बबिता तिवारी,इसौली में सियासी हलचल तेज