September 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 27 सितम्बर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 27 सितम्बर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 27 सितम्बर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ: यूपी में 60 घंटों से हो रही बारिश में 56 की मौत। 107 पशुहानि, 1021 घर क्षतिग्रस्त, 46 लोग घायल। जनहानि के मामलों में सीतापुर में 7, बहराइच में 5, लखीमपुर खीरी में 5 और बलरामपुर में 5 की मौत। अयोध्या में 4 और गोरखपुर में भी 4 लोगों की मौत। घायलों में हरदोई 7, मैनपुरी 5, श्रावस्ती के 5 लोग। बाराबंकी 5, सीतापुर, लखीमपुर खीरी में 3-3 घायल। पशुहानि के मामलों में हरदोई में 28, सीतापुर 16, कन्नौज 14, बहराइच 7, कानपुर देहात 7, उन्नाव 6। हरदोई में 272, सीतापुर में 108 मकान क्षतिग्रस्त। चंदौली में 75 और औरैया में 60 मकान क्षतिग्रस्त। गोंडा में 54 और हमीरपुर में 51 मकान क्षतिग्रस्त। शाहजहांपुर में 47, बहराइच में 44 मकान क्षतिग्रस्त। सीएम योगी के निर्देश पर अफसर फील्ड पर मौजूद। सीएम के निर्देश पर पीड़ितों की मदद की जा रही है। सीएम योगी के निर्देश पर मुआवजे का वितरण शुरू हुआ। जन और पशु हानि पर शुरू हुआ मुआवजे का वितरण।

➡️लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रेसवार्ता। स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को जो चेंज करना पड़ेगा करेंगे- अखिलेश। ग्राम ब्लॉक डिस्ट्रिक्ट, स्टेट लेवल पर चेंज करेंगे- अखिलेश। ‘खिलाड़ियों की सुविधाओं और उनके लिए काम होगा।’ ‘ताकि यूपी के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्थल पर नाम रोशन करें।’ ‘जिन गांवों को बीजेपी ने गोद लिया उन्हें अनाथ छोड़ दिया।’ गोरखपुर एक मॉडल बनता यदि सैफई से प्रेरणा लेते- अखिलेश। जहां मेट्रो चलनी थी वहां नाव चल रही है- अखिलेश। नोएडा में फर्जी वोट बन रहे बड़े पैमाने पर- अखिलेश। बड़े पैमाने पर वोट चोरी किया जा रहा- सपा प्रमुख। 2017 में हमने ध्यान नहीं दिया- अखिलेश यादव। चुनाव आयोग निष्पक्ष होगा ये सोचा था- अखिलेश। ‘22 में आयोग ने लोगों को वोट नहीं डालने दिया।’ और हमारी सरकार नहीं बनी- अखिलेश यादव। ‘आयोग की जिसने पोल खोली उसे मैं बधाई देता हूं।’

➡️लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की बड़ी बैठक। पार्टी मुख्यालय में यूपी के खिलाड़ियों संग बैठक। खिलाड़ियों की समस्याओं, सुझाव को लेकर चर्चा। 2027 के चुनाव में सपा मेनिफेस्टो में शामिल करेगी। खिलाड़ियों की पेंशन 1 लाख देने का ऐलान किया। इंजर्ड खिलाड़ी को फ्री इलाज की व्यवस्था का ऐलान।

➡️लखनऊ: 65 घंटे से लगातार भारी बारिश का असर। मां चंद्रिका देवी मंदिर के रास्तों में पानी। मंदिर के रास्तों में गोमती नदी का पानी। मंदिर के सुधनवा कुंड, पहुंच मार्ग पर जलभराव। रोड किनारे दुकानों तक पहुंचा गोमती का पानी। BKT में सिद्धपीठ मां चंद्रिका देवी मंदिर के रास्तों में पानी।

➡️कानपुर: नकली एंटी रेबीज वैक्सीन मामले में बड़ा खुलासा। दिल्ली में पकड़ी गई नकली वैक्सीन कानपुर से भेजी गई। दोनों एजेंसियों के बिलों में मिली बड़ी हेराफेरी। एक बिल पर दिखी अलग-अलग दवाओं की खरीद-बिक्री। बिरहाना रोड की न्यू आरजे एजेंसी से जुड़ा मामला। एक्सप्रेस रोड की एलेक्जर क्योर एजेंसी जांच के घेरे में। ड्रग इंस्पेक्टरों ने दोनों एजेंसियों के बिल खंगाले। जांच में बिलों में सामने आया बड़ा खेल। न्यू आरजे ने एंटी रेबीज वैक्सीन खरीदना दिखाया। उसी बिल पर एलेक्जर क्योर ने दूसरी वैक्सीन बेचना दिखाया। नकली वैक्सीन का बैच आगरा भेजे जाने की पुष्टि। आगरा की फर्म ने वैक्सीन लेने से किया इनकार। ड्रग इंस्पेक्टर ने एजेंसी मालिक के खिलाफ दी तहरीर। कलेक्टरगंज थाने में दर्ज हुई एफआईआर।

➡️महराजगंज: बकरी ढूंढने निकले दंपति की पेड़ गिरने से मौत। तेज आंधी-बारिश के बीच बकरी हुई थी लापता। पेड़ की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौत। ग्रामीणों ने पेड़ काटकर शवों को निकाला बाहर। पनियरा थाना के चंदनचाफी जंगल का मामला।

➡️औरैया: स्कॉर्पियो सवार युवक पर गंभीर आरोप। महिला को थप्पड़ मारने का है आरोप। गुस्साई महिला ने स्कॉर्पियो में की तोड़फोड़। जमकर तोड़फोड़ वीडियो हुआ वायरल। महिला ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला।

➡️फर्रुखाबाद: मूसलाधार बारिश से मकान की दीवार गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत। एक व्यक्ति घायल, सीएचसी में भर्ती। थाना नवाबगंज के कनासी गांव का मामला।

➡️मैनपुरी: BSA कार्यालय से शिक्षामित्रों की 2143 फाइलें गायब। फाइलें गायब होने से बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप। शिक्षामित्रों की 2143 फाइलें गायब होने से कोर्ट नाराज। मामले का संज्ञान लेकर डीएम ने कराया मुकदमा दर्ज। सेवानिवृत्त पटल सहायक पर किया गया मुकदमा दर्ज। बेसिक शिक्षा विभाग में 2169 शिक्षामित्रों का चयन हुआ था। वर्तमान में विभाग के पास सिर्फ 26 फाइल सुरक्षित हैं। शिक्षामित्रों के चयन का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन। कोर्ट ने अधिकारियों पर अवमानना मामले का आदेश दिया। सेवानिवृत्त पटल प्रभारी प्रदीप चौहान नहीं दे रहे कोई जवाब। खंड शिक्षा अधिकारी रविप्रकाश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज। मामले की जांच अब शिक्षा विभाग और पुलिस कर रही।

➡️आगरा: किसान ने वन विभाग कर्मचारियों पर लगाए गंभीर आरोप। जमीन समतलीकरण के नाम पर 20 हजार मांगने का आरोप। वन दारोगा और वन रक्षक पर रिश्वत मांगने का आरोप। रिश्वत नहीं देने पर कार्रवाई की धमकी का भी आरोप। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल। किसान ने अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई। बासौनी थाना क्षेत्र के पुरा डाल का मामला।

➡️मेरठ: अंतरराज्यीय शराब तस्करी मामले में कार्रवाई। कैंटर से 390 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद। बरामद शराब की कीमत करीब 56 लाख रुपये। पुलिस ने कैंटर चालक जोगिन्दर सिंह को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में केस दर्ज। कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने की मामले में कार्रवाई।

➡️संभल: बारिश से फसल नुकसान का मामला। डीएम अंकित खंडेलवाल खेतों में पहुंचे। खेतों में धान की फसल का जायजा लिया। किसानों को नुकसान भरपाई का भरोसा। पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

➡️आगरा: पशुओं में रहस्यमयी बीमारी से हड़कंप। किसान के 3 दुधारू पशुओं की मौत। 3 भैंसों की मौत से किसान परेशान। पशु विभाग पर लापरवाही का आरोप। समय से टीके न लगाए जाने का आरोप। प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार। खेड़ा राठौर थाना के मंझटीला का मामला।

➡️रायबरेली: GEN Z छात्रों और बीजेपी नेताओं के बीच हंगामा। जस्टिस मोर्चा के छात्रों की साइकिल यात्रा पहुंची। शहीद चौक पर नारेबाजी के दौरान आमने-सामने। पुलिस टीम की मौजूदगी में जमकर हुआ हंगामा। बीजेपी के विरोध में नारेबाजी को लेकर विवाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के शहीद चौक का मामला।

➡️रूड़की: पेट्रोल पम्प लूट का पुलिस ने किया खुलासा। 40 रुपये का तेल भरवाकर की थी हजारों की लूट। 40 का तेल भरवाकर की थी 9500 की लूट की। दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। वंश और अमित सहारनपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों से एक देशी तमंचा बरामद। रूड़की के भगवानपुर का मामला।

➡️दिल्ली: दो सगी बहनें लूट के आरोप में गिरफ्तार। डिलीवरी बॉय से पार्सल लूटने का आरोप। ग्राहक बनकर आरोपी ने मिर्च पाउडर डाला। डिलीवरी बॉय की आंखों में मिर्च पाउडर डाला। दूसरी आरोपी युवती ने स्कूटी से टक्कर मारी। कई पार्सल लेकर दोनों युवतियां फरार हुई थीं। तीन लूटे गए पार्सल, स्कूटी और मोबाइल बरामद। रोहिणी सेक्टर-5 स्थित हनुमान मंदिर के पास घटना।

➡️चंदौली: 5 डे बैंकिंग की मांग पर बैंकर्स का आंदोलन तेज। 3 दिन की हड़ताल को लेकर बैंकर्स ने किया ऐलान।

➡️रामपुर: बारिश से धान की पकी फसल प्रभावित। कई जगह पकी फसल जमीन पर गिरी। राजस्व टीम नुकसान का आकलन कर रही। नईमगंज, लदौरी, बेहपुरा अन्य गांव का मामला।

➡️सहारनपुर: बिहारीगढ़ पुलिस ने शराब तस्करों को पकड़ा। सुरेंद्र और रजनीश को पुलिस ने किया अरेस्ट।

➡️हाथरस: बाइक सवार किशोरों की अज्ञात वाहन से टक्कर। 16 वर्षीय किशोर की मौत, एक किशोर घायल। हाथरस जंक्शन क्षेत्र मथुरा-बरेली हाईवे की घटना।

➡️लखनऊ: गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से मंदिर के रास्ते बंद। मंदिर पर बीकेटी थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी स्थापित। बीकेटी के चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में जलभराव। चंद्रकेश्वर महादेव मंदिर 1 महीने से जलमग्न। जलभराव से श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में परेशानी।

➡️अलीगढ़: गांव पहुंचे युवक के साथ मारपीट। 20 हजार रुपये भी छीनने का आरोप। थाना बरला क्षेत्र के खैराबाद का मामला।

➡️हरदोई: बारिश के बीच कच्ची दीवार गिरी। 5 साल की मासूम बच्ची की मौत। सड़क पार करते समय हुआ हादसा। पाली थाना क्षेत्र के गांव की घटना।

➡️झांसी: 54 वर्षीय अध्यापक योगेंद्र सिंह की मौत। योगेंद्र का घर में फंदे से लटका मिला शव। जूनियर हाई स्कूल खरैला में अध्यापक थे। TET परीक्षा पास न होने से वह परेशान थे। पूंछ थाना क्षेत्र की घटना, जांच पड़ताल शुरू।

➡️संभल: बारिश में ग्रामीण का मकान गिरा। मकान मालिक मामूली रूप से घायल। गुन्नौर कोतवाली के गांव गढ़िया का मामला।

➡️बलरामपुर: बारिश और आंधी ने मचाई भारी तबाही। जिले में 3 दिन के अंदर 7 लोगों की मौत। जिले के दो अन्य लोगों की गोंडा में मौत। 500 से ज्यादा बिजली पोल धराशायी हुए। व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन।

➡️कानपुर: बारिश के चलते पांडु नदी उफान पर। पिपौरी, वरुण विहार में भरा पानी। कई अन्य इलाकों में भी जलभराव हुआ। NDRF, PAC चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन। 50 से अधिक परिवार सुरक्षित बचाए गए।

➡️दिल्ली: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़ मारने का वीडियो। दिल्ली सरकार में मंत्री हैं प्रवेश वर्मा। मंत्री को घटिया सड़क निर्माण दिखा रहे थे लोग। मंत्री प्रवेश वर्मा ने कैमरामैन को थप्पड़ मारा। वीडियो बना रहे शख्स को मारा थप्पड़। दिल्ली के तिलक नगर इलाके का मामला।

➡️एटा: मां-बेटी के डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा। बेटी प्रियंका के प्रॉपर्टी डीलर से अवैध संबंध थे। प्रियंका के पति ने पत्नी, सास की हत्या की थी। पति रुकम पत्नी के अवैध संबंध से नाराज था। पिता, साथियों के साथ मिलकर की थी वारदात। मास्टरमाइंड सियाराम, दो सहयोगी गिरफ्तार। हत्यारोपी पति रूकम पाल अभी भी फरार है। कोतवाली आवागढ़ के यादव नगर का मामला।

➡️कानपुर: करंट लगने से दो लोगों की मौत का मामला। स्कूल प्रबंधन, पीड़ित परिवार में बनी सहमति। दाह संस्कार के लिए ले जाया गया शव। परिजन मुआवजे को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन। स्कूल प्रबंधन परिवार को 5 लाख मुआवजा देगा। परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। बच्चों को कक्षा 12वीं तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी। निजी स्कूल की मालकिन के घर में हुई थी मौत। परिजन स्कूल के बाहर कर रहे थे धरना प्रदर्शन।

➡️प्रतापगढ़: एक रात में तीन दुकानों में हुई चोरी। सीमेंट, फर्नीचर, आटा चक्की में चोरी। सूचना पर पुलिस पहुंची, जांच में जुटी। रानीगंज के दरियापुर पावर हाउस का मामला।

Taza Khabar