लखनऊ 24/11/25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….
➡लखनऊ – लखनऊ में कई जगहों पर बम ब्लास्ट की धमकी, स्कूलों, इमारतों और कई भवनों को उड़ाने की धमकी , 24 घंटे में बम से उड़ाने की दी गई धमकी, धमकी भरे पत्र के बाद पुलिस प्रशासन हुआ अलर्ट, धमकी भरे पत्र में किसी के नाम का जिक्र नहीं
➡लखनऊ- सीएम योगी ने भदोही फैक्ट्री हादसे का लिया संज्ञान, मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की, सीएम ने घायलों के समुचित इलाज के दिए निर्देश, CM ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, प्रशासन को राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
➡आजमगढ़ – दबंगों ने महिला सहित दोनों बेटो को पीटा,, जमीनी विवाद में दर्जन भर दबंगों का हमला, पीड़ित पक्ष से 6 लोगों को आई चोट , पीड़ित महिला न्याय मांगने पहुंची SP दरबार,, पुलिस ने थाना कंधरापुर में केस दर्ज किया, अशोक, सूबेदार, रवि, प्रदीप, हरिहर आरोपी
➡प्रयागराज – रोजगार दो सामाजिक न्याय दो पदयात्रा सम्पन्न, 12 नवंबर को अयोध्या से शुरू हुई थी पदयात्रा, सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा का समानप, खुद संजय सिंह यात्रा को लेकर संगम तट पर पहुंचे, ये लड़ाई आगे भी जारी रहेगी- संजय सिंह, हमारा संकल्प यूपी से बेरोजगारी खत्म हो- संजय , यूपी में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है-संजय, यूपी में भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक हो रहे हैं-संजय, ‘दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों से सामाजिक भेदभाव’
➡संतकबीरनगर- एकता यात्रा में शामिल हुए डिप्टी CM ब्रजेश पाठक , केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की
➡चंदौली- दवा व्यापारी हत्याकांड मामले से जुड़ी खबर, कैबिनेट मंत्री अजीत पाल पहुंचे डीडीयू नगर, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पाण्डेय भी पहुंचे , रोहिताश पाल के परिजनों से मिले, जताया दुख
➡मुरादाबाद- कार सवारों ने किया युवक का अपहरण, 7 लोगों ने कार में डालकर युवक का अपहरण किया, अपहृत युवक के जरिए परिचितों से मांगे 10 लाख , पुलिस ने अपहरणकर्ताओं से युवक को छुड़ाया, अपहरणकर्ता 5 युवकों, 2 महिलाओं की गिरफ्तारी, अपहरण में इस्तेमाल कार भी पुलिस ने बरामद की, मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र का मामला
➡मैनपुरी – जल भराव से परेशान नगला दुगई ग्रामीण ,, दबंगों ने नाली में बांध लगाकर रोका पानी, आरसीसी खरंजा होने से घरों में घुसा पानी , प्रधान ने DM, SDM से शिकायत करने को कहा, ग्रामीणों ने एक हफ्ते पूर्व SDM से की थी शिकायत , किशनी थाना क्षेत्र के नगला दुगई का मामला
➡पीलीभीत – बाइक सवारों को अनियंत्रित पिकअप ने रौंदा, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे सभी, बाइक सवार की दर्दनाक मौत, दो मासूम घायल, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र का निवासी था मृतक, पूरनपुर बायां मैगलगंज नेशनल हाईवे की घटना
➡बरेली -33 ग्राम स्मैक संग 2 तस्कर गिरफ्तार, तस्कर राहिल, नाजिम से 2 फोन बरामद, काफी समय से दोनों कर रहे थे तस्करी , दोनों के खिलाफ NDPS का मुकदमा दर्ज, मीरगंज थाना क्षेत्र अंडरपास से गिरफ्तारी
➡बागपत – रेल मंत्री ने वेस्ट यूपी के लिए की घोषणा, दिल्ली-बागपत सहारनपुर रेलवे मार्ग होगा विकसित, मार्ग पर पड़े वाले स्टेशनों का होगा डवलपमेंट, बागपत से सहारनपुर रेलवे मार्ग के लिए 2 ट्रेन, शाहदरा से बागपत तक 32 KM का होगा दोहरीकरण, बागपत के गोठरा, अलावलपुर में बनेंगे क्रॉसिंग स्टेशन , बागपत से रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने की घोषणा
➡अयोध्या- राम मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री योगी, सीएम योगी तैयारियों का जायजा ले रहे, कल ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम, अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई, हनुमानगढ़ी के आसपास पुलिस ने कड़ा घेरा बनाया , किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को फटकने की अनुमति नहीं
➡हापुड़- 7 दिन से लापता किशोरी का नहीं लगा सुराग, परिजन और पुलिस किशोरी की तलाश में जुटे, हापुड़ के पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡मैनपुरी – अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत,. बरात से वापस बाइक से घर जा रहे थे, नगला केहरी निवासी अभय की मौके पर मौत, घायल गौरव ने इलाज को जाते समय तोड़ा दम, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज , जनपद के थाना किशनी क्षेत्र की घटना
➡हमीरपुर- युवकी संग रंगलिया मानते युवक पकड़ा गया , बीच सड़क पर युवक के संग जमकर मारपीट, मारपीट करने का वीडियो हुआ वायरल, शिकायतकर्ता ने युवक को पुलिस के हवाले किया , मौदहा कोतवाली इलाके का है मामला
➡अयोध्या- कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर पहुंचे अयोध्या, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मांग, राम जन्मभूमि मंदिर में कर रहे ध्वजारोहण- ठाकुर, मथुरा और काशी में भी हो ध्वजारोहण- ठाकुर
➡चंदौली- युवक की मौत का CCTV से हुआ खुलासा, लाठी-डंडों से की गई थी बर्बर मारपीट , हमले में युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, परिजनों ने फुटेज वायरल कर खोला राज, पुलिस को गलत जानकारी दी थी- CO सदर, गलत सूचना देने वाले, हमलावरों पर केस दर्ज , दो संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी, सैयदराजा क्षेत्र के काजीपुर गांव का मामला
➡रायबरेली- रायबरेली में दंबगों की खुलेआम दिखी दंबगई, पीड़ित का आरोप दंबगों ने पराली में लगाई आग, पराली में आग लगाने का दंबगों पर लगाया आरोप,, कोतवाली में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार, डलमऊ कोतवाली के मुतवल्लीपुर का मामला
➡मुजफ्फरनगर – पुलिस की ऑपरेशन सवेरे के तहत बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 3 नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार, अंतर्रराज्यीय सौदागरों से 21 किलो गांजा बरामद, उड़ीसा से लाकर हरियाणा,यूपी में करते थे सप्लाई, पुलिस ने दिलशाद,लीला, जैसमेर को किया अरेस्ट
आरोपी के कब्जे से तस्करी की कार भी बरामद, शाहपुर क्षेत्र के कुटबा नहर पुलिया का मामला
➡कानपुर – संदिग्ध हालत में नाले में व्यक्ति का शव मिला, 18 नवंबर से लापता व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी, सचेडी थाना क्षेत्र के भीमसेन इलाके की घटना
➡हापुड़- बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र मे बदलाव। 12 दरोगा सहित 101 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र मे बदलाव। 12 दरोगाओ को अलग अलग थाने में मिली तैनाती। 89 हेड कांस्टेबलों को अलग अलग थाने में तैनाती
➡बाराबंकी – SIR में ड्यूटी कर रहे अमीन की अचानक बिगड़ी तबियत, तबियत बिगड़ने से गश खाकर गिरे अमीन उपेंद्र प्रताप, अन्य कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
———————————-

More Stories
जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया
नोएडा 5 मार्च 26* होली मिलन समारोह मे सम्मिलित हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी
हरदोई 5 मार्च 26*गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत होली की खुशियां मातम में बदली