March 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ २१ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...................

लखनऊ 24 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….

लखनऊ 24 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….

➡लखनऊ: दुबग्गा-हरदोई मार्ग पर बनेगा फ्लाईओवर, दुबग्गा चौराहे पर 3 लेन फ्लाईओवर मंजूर, चौराहे पर 1800 मीटर के पुल को मिली मंजूरी

➡लखनऊ: हीरापुरम में गोमती नदी में हजारों मछलियां मरी, इलाके में फैली तेज बदबू से लोगों में दहशत, ग्रामीणों ने पुलिस को दी घटना की सूचना, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शुरू की जांच, संक्रमण फैलने की आशंका से ग्रामीण चिंतित, पानी में प्रदूषण या जहरीले तत्व की आशंका

➡लखनऊ: सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूरे, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना करेंगे प्रेसवार्ता, आज 3 बजे IGP में पीसी करेंगे खन्ना

➡मिर्जापुर: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का दौरा आज, 1.40 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचेंगे डिप्टी CM, 2.05 बजे मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करेंगे, मां काली मां अष्टभुजा का दर्शन करेंगे डिप्टी CM

➡दिल्ली: आज पेश होगा दिल्ली का बजट, दिल्ली कैबिनेट की अहम बैठक आज, आज सुबह 10 बजे कैबिनेट की बैठक, CM रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में होगी बैठक

➡आजमगढ़: भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, कार और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित, आजमगढ़ के बिलरियागंज क्षेत्र का मामला

➡एटा: सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार 2 लोगों को हुई मौत, डॉक्टर ने इलाज के दौरान किया मृत घोषित, एक्सीडेंट करने वाले डंपर को पुलिस ने पकड़ा, एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र की घटना

➡बलरामपुर: बड़े संगठित साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़, करीब 58 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, पुलिस ने 5 शातिर अभियुक्त किए गिरफ्तार, गिरोह चला रहा था करोड़ों की ठगी का नेटवर्क, कब्जे से मोबाइल, एक एप्पल आईफोन बरामद, कूट रचित दस्तावेज भी पुलिस ने किए जब्त, बलरामपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

➡कानपुर: गुरुदेव पैलेस टॉकीज में युवती छेड़छाड़, फिल्म ‘धुरंधर 2’ के दौरान हुई छेड़छाड़, अंधेरे का फायदा उठाकर युवती को छेड़ा, युवक ने युवती से की अभद्रता, शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ा, भीड़ ने युवक की जमकर की पिटाई, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, रावतपुर थाना क्षेत्र का मामला

➡अलीगढ़: होटल से निकले युवक पर फायरिंग, युवक को लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने घायल को हायर सेंटर किया रेफर, सिविल लाइन थाना के दोधपुर की घटना

➡बरेली: किसान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक्सीडेंट में किसान की मौके पर मौत, घटना के बाद अज्ञात वाहन हुआ फरार, बहेड़ी क्षेत्र के उनई मकरूका के पास की घटना

➡कानपुर: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, चौबेपुर थाना क्षेत्र की पूरी घटना

➡फर्रुखाबाद: पुलिस पर रिश्वतखोरी के आरोप, थानों में भ्रष्टाचार के मामले उजागर, कोतवाल विनोद, दारोगा सुरेश चाहर पर आरोप, ग्राम सभा जमीन खाली कराने के नाम पर वसूली, एसडीएम के आदेश के बावजूद मांगे पैसे, ढाई लाख रुपये लेने का आरोप, दारोगा ने बेटे के खाते में करवाया ट्रांसफर, 1.75 लाख बैंक में, बाकी नकद देने का आरोप, महिला प्रधान ने एडीजी से की शिकायत, दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग, बेटे पर अवैध खेती कारोबार का आरोप, किराए के मकान में रहकर करता था काम, मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡फर्रुखाबाद: पत्नी के वियोग में युवक ने उठाया कदम, 132 केवी हाईटेंशन पोल पर चढ़ा युवक, पुलिस ने युवक को नीचे उतारने की कोशिश की, युवक की जिद पत्नी को मायके से बुलाओ, ससुराल गया था पत्नी को लाने, नहीं भेजा-युवक, नाराज होकर युवक ने पोल पर चढ़कर किया हंगामा, दमकल ने काफी देर तक मनाने का किया प्रयास, जहानगंज क्षेत्र के मुबारकपुर गांव का मामला

➡बलिया: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो 25,000 के इनामी अपराधी घायल, दोनों के पैर में लगी गोली, एक अन्य अपराधी गिरफ्तार, मौके से लाखों के जेवरात बरामद, दो अवैध तमंचे, कारतूस बरामद, तीनों पर डकैती, लूट के कई केस, बैरिया थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़

➡मुज़फ्फरनगर: मुज़फ्फरनगर में युवक की गोली मारकर हत्या, पहले हथियार से किया हमला फिर मारी गोली, 3 युवकों पर मौत के घाट उतारने का आरोप, पारिवारिक विवाद, प्रेम प्रसंग में हत्या की शक, थाना भोपा क्षेत्र के शाहदरा बांगर का मामला

➡दिल्ली: NIA ने की बड़ी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर के 6 जिलों में छापेमारी, कुल 9 जगहों पर रेड डाली गई, कई डिजिटल डिवाइस ज़ब्त किए, सबूत जुटाने में एजेंसी जुटी, आतंकी हमले की साज़िश का कनेक्शन तलाशा रही

➡सहारनपुर: देवबंद पुलिस ने नशा तस्कर को किया अरेस्ट, 2 किलो 500 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद, ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत हुई कार्रवाई, ग्राम मकबरा के पास बाग से आरोपी गिरफ्तार

➡हापुड़: युवक के साथ धोखाधड़ी की वारदात, ठगो ने 6.64 लाख की धोखाधड़ी की, प्रॉपर्टी में शेयर खरीदने का दिया झांसा, टेलीग्राम के माध्यम से हुई थी पहचान, 7 लाख रुपए और मांगने पर हुआ पर्दाफाश, थाना साइबर क्राइम में दर्ज हुई रिपोर्ट, बहादुरगढ़ क्षेत्र का रहने वाला है पीड़ित

————————————————————————————