लखनऊ 22 दिसम्लबर २०२४ *खनऊ से सांसद केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 दिसंबर शाम को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार अपराह्न 03:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से रक्षा मंत्री कालिदास मार्ग आवास जाएंगे।
रक्षा मंत्री अगले दिन 24 दिसंबर मंगलवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशती के उपलक्ष में प्रातः 11:00 बजे केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित “अटल युवा महाकुंभ” में सम्मिलित होंगे।
अपराह्न 12:30 बजे कैंट दिलकुशा लॉन में आयोजित अटल स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ करेंगे।
शाम 5:30 बजे अटल कन्वेंशन सेंटर चौक मे श्रद्धेय अटल जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित काव्य पाठ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
अगले दिन 25 दिसंबर बुधवार को प्रातः 10:45 पर लोकभवन हजरतगंज में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। उसके बाद लोक भवन में ही 11:00 से आयोजित ‘सुशासन दिवस’ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
अपराह्न 12: 15 पर चौक कुड़िया घाट पर अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
कार्यक्रम के उपरांत अपराह्न 01: 15 पर लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 01:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

More Stories
नई दिल्ली8जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश और राज्यों से महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ8जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली8जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*