लखनऊ 20 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- PWD मुख्यालय कार्यालय कक्ष के बगल में आग, नव निर्माण सड़कों के दस्तावेज जलकर खाक, करोड़ों खर्च के बावजूद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल, जिम्मेदार अफसरों की चुप्पी
➡लखनऊ- 1228 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र, लोकभवन में कल CM योगी सौंपेंगे, 13 राजकीय मेडिकल और 2 संस्थानों में तैनात होंगे अभ्यर्थी
➡आगरा- मांस के टुकड़े मिलने से हड़कंप, सड़क पर प्रदर्शन, हिंदूवादी संगठनों ने थाने में तहरीर दी, पाठक हॉस्पिटल का मामला
➡रायबरेली- सरकारी अस्पताल में खून जांच के नाम पर वसूली, लैब टेक्नीशियन राजेश कुमार पर आरोप, गर्भवती महिलाओं से 300-300 रुपये वसूले जा रहे
➡रायबरेली- नई डामर सड़क ग्रामीणों का सिरदर्द, सड़क उखड़ी, गिट्टियां बिखरीं, फिसलकर ग्रामीण घायल, रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग खस्ताहाल
➡वाराणसी- यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें रवाना, शिवपुर थाना क्षेत्र
➡गाजियाबाद- जासूसी कांड में 9 आरोपियों की गिरफ्तारी, पाकिस्तान के हैंडलर जोरा सिंह से जुड़े, डिजिटल एविडेंस पर अरेस्ट
➡मैनपुरी- किसान की मौत के मामले में न्याय का ज्ञापन, सपा विधायक डीएम को सौंपे, चकबंदी अधिकारियों के उत्पीड़न से किसान प्रदीप कुमार ने की आत्महत्या
➡श्रावस्ती- फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों की GST चोरी, दो अलग-अलग थानों की कार्रवाई, लैपटॉप, फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद
➡मुजफ्फरनगर- युवाओं में स्टंटबाजी का बुखार, यातायात नियमों की धज्जियां, वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल, सिविल लाइन थाना
➡रायबरेली- सड़क पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह पर गाली-गलौज का आरोप, मुर्दाबाद के नारे लगाए
➡संभल- आचार्य प्रमोद कृष्णम से पीएम मोदी ने बात की, फोन कर हालचाल लिया, मोदी की आलोचना करना आसान, बनना मुश्किल
➡बदायूं- बुआ-भतीजे ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश, रामानुज और प्राची, मेडिकल कॉलेज में भर्ती, कासगंज थाना क्षेत्र
➡अलीगढ़- अशोक नगर की किराना दुकान में आग, लाखों का माल जलकर खाक, फ्रिज का कंप्रेसर फटा, थाना बन्ना देवी
➡संतकबीरनगर- पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र यादव की ट्रक हादसे में मौत, कंबाइन मशीन पुल से गिरा, ड्राइवर और सोनपाल घायल, मगहर नेशनल हाईवे
➡जालौन- स्टंटबाजी पर नहीं लग रहा लगाम, बाइक पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल, डीवीसी कॉलेज रोड, उरई
➡आगरा- 24 मार्च को रोजगार मेला, IT, फार्मेसी, मैनेजमेंट से 35 कंपनियां प्रतिभाग, करीब 3000 अभ्यर्थियों को रोजगार का मौका
➡संभल- सपा सांसद जिया उर्रहमान बर्क ने अलविदा की नमाज अदा, शाही जामा मस्जिद
➡आगरा- बीआर आंबेडकर विवि व क्षेत्रीय सेवा योजना की प्रेस वार्ता, रोजगार मेले का पोस्टर लॉन्च, 3000 अभ्यर्थियों को लाभ
➡कानपुर- अलविदा जुमे की नमाज पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई
➡कानपुर- 25 हजार का इनामी गैंगस्टर सद्दाम गिरफ्तार, 12 साल से फरार, लूट जैसी घटनाओं में शामिल
➡लखनऊ- अलविदा की नमाज पर हाई अलर्ट, तमाम मस्जिदों पर सुरक्षा, ऐतिहासिक आसिफी मस्जिद में पुलिस, ड्रोन और CCTV से निगरानी, शिया समुदाय ने ईद सादगी से मनाई
➡बहराइच- 12 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा, रूपईडीहा थाना
➡रायबरेली- गैस सिलेंडर की कमी से रेस्टोरेंट में दिक्कत, सिलेंडर न मिलने से किचन में ताला, रोजगार पर असर
➡प्रतापगढ़- मस्जिदों में अलविदा की नमाज, एसपी दीपक भूकर ने शांति बनाए रखने की अपील, फ्लैग मार्च
➡बरेली- बिजली चोरी पर आंदोलन, बिजली विभाग की छापेमारी, कोतवाली गांधी पार्क
➡आजमगढ़- अस्पताल कर्मचारी को पीटने वाला अरेस्ट, अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद, SSP ने लिया संज्ञान, कोतवाली क्षेत्र
➡आगरा- आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर GST विभाग की छापेमारी, बिना प्रपत्र फुटवेयर भेजा जा रहा था, माल कब्जे में लिया, जांच जारी
➡देहरादून- धामी कैबिनेट में नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, मदन कौशिक (वित्त, शहरी विकास, संसदीय कार्य, आवास), खजान दास (समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण), भरत सिंह चौधरी (परिवहन, MSME, खादी-ग्रामोद्योग), प्रदीप बत्रा (पेयजल, जनगणना), राम सिंह कैड़ा (आयुष शिक्षा, ऊर्जा)
➡दिल्ली- प्रीमियम पेट्रोल के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी, सामान्य पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
————————————————————————————

More Stories
कोलकाता 20 मार्च 26*बेरोजगारों को 18 हजार की मदद, पक्के घर का वादा… TMC के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए भी बड़े एलान*
रोहतास 20 मार्च 26*त्योहारों के मद्देनज़र भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा*
बिजनौर 20 मार्च 26*हमारे मुख्यमंत्री योगी जी पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सालिम की हम कड़ी निंदा करते है।