लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ लखनऊ, आज सीएम योगी करेंगे प्रेस वार्ता, आज बीजेपी कार्यालय में प्रेस वार्ता करेंगे, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर पीसी, अधिनियम के पारित न हो पाने के विरोध में पीसी, आज 10.45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में पीसी
➡ लखनऊ, ठाकुरगंज में व्यापारी पर जानलेवा हमला, व्यापारी हिमांशु शुक्ला पर जानलेवा हमला, हिमांशु से सोने की चेन और नगद छीना, हमले में हिमांशु शुक्ला बुरी तरह घायल, आरोपियों के खिलाफ दी गई तहरीर, साहिल कौसर, अज्ञात पर हमले का आरोप, घासमंडी बाबा बालक दास पुरम की घटना, लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र का मामला
➡ मेरठ, किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या, दो अज्ञात बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, व्यापारी को लगी गोली, इलाज के दौरान मौत, वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार, पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर की जांच, रंजिश समेत कई एंगल पर जांच जारी, आसपास के CCTV पुलिस ने कब्जे में लिए, जानी क्षेत्र के कुराली गांव के पास की घटना
➡ सहारनपुर, झाड़-फूंक के नाम पर सनसनीखेज मामला, मस्जिद में महिला के साथ दुष्कर्म, मौलवी पर गंभीर आरोप लगे, बीमार बच्चे के इलाज का दिया झांसा, महिला को बहला-फुसलाकर लाया गया, पानी में नशीला पदार्थ मिलाने का आरोप, बेहोशी की हालत में वारदात को अंजाम, घटना का वीडियो बनाकर दी धमकी, पीड़िता ने पति संग न्याय की गुहार लगाई, आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी, थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने का आरोप, SSP से शिकायत के बाद हरकत में पुलिस, नागल थाना क्षेत्र का मामला
➡ प्रयागराज, चलती कार में अचानक लगी आग, देखते ही देखते कार बनी आग का गोला, कार सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, सिटी जोन के करेली क्षेत्र का मामला
➡ मैनपुरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का मैनपुरी दौरा आज, डिप्टी सीएम परशुराम जयंती में होंगे शामिल, डिप्टी सीएम जिला अस्पताल का करेंगे निरीक्षण, कार्यक्रम के बाद एक सभा को संबोधित करेंगे, शहर के मुख्यमार्गों से होकर गुजरेगी शोभायात्रा
➡ बहराइच, बच्चे को जिंदा जलाने का दबंगों ने किया प्रयास, बच्चे के ऊपर पेट्रोल डालकर लगाई आग, आग की जद में आकर बच्चे के पैर जले, अज्ञात कारणों में वारदात को दिया अंजाम, टेलर की दुकान पर सिलाई सीखने गया था बच्चा, बच्चे से टेलर ने मंगाई थी चाय, युवकों ने बच्चे को आपने पास बुलाया था, बुलाए जाने पर नहीं आने पर जलाया, बहराइच कोतवाली देहात इलाके के पास की घटना
➡ वाराणसी, BHU में पीने के पानी को लेकर विवाद, पानी को लेकर छात्रों ने किया पथराव, प्रॉक्टोरियल टीम पर फेंके पत्थर, कई कर्मी घायल, मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस ने छात्रों को समझाकर किया शांत, बीएचयू के बिरला (अ) का मामला
➡ हापुड़, प्लाट बेचने का झांसा देकर की ठगी, ठग ने युवक से हड़पे 27 लाख रुपये, व्यावसायिक प्लॉट बेचने का लगाया आरोप, नगद, ऑनलाइन के माध्यम से दिए थे रुपये, पीड़िता ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत, थाना गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡ हापुड़, प्लाट बेचने की रंजिश पर मारपीट, दंपति और बच्चों के साथ मारपीट, आरोपियों पर फायरिंग का भी आरोप, 20 लाख रुपये में बेचा था मकान, एसपी के आदेश पर 7 पर केस दर्ज, थाना कपूरपुर क्षेत्र का मामला
➡ औरैया, दिबियापुर में पुलिस, बदमाश के बीच मुठभेड़, चेकिंग के दौरान भाग रहे तीन संदिग्ध, बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों घायल, पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा, तीनों आरोपी लूट मामले में थे वांछित
➡ ललितपुर, बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी चोरी, महिला ने पुलिस को दिया शिकायती पत्र, तालबेहट कस्बे के गायत्री मंदिर के पास का मामला
➡ ललितपुर, शादी की दावत में बुलाकर बेरहमी मारपीट, एक युवक की हालत नाजुक इलाज जारी, सदर कोतवाली शहनाई मैरिज गार्डन का मामला
➡ झांसी, झांसी में छुट्टा सांड़ का आतंक, सांड़ के हमले से तीन लोग घायल, अलग-अलग जगहों पर किया हमला, लोगों, पुलिस ने मिलकर पकड़ा सांड़, पूंछ थाना क्षेत्र की घटना
➡ फिरोजाबाद, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 40 सब्जी दुकानें जलकर खाक, 6-7 कपड़ा दुकानें भी जलकर राख, दमकल ने आग पर पाया काबू, हादसे में कोई जनहानि नहीं
➡ रायबरेली, भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा, हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा, सलोन कोतवाली के केशवापुर के पास की घटना
➡ रायबरेली, तेज रफ्तार दो कारों की जोरदार टक्कर, हादसे में कार की चपेट में आए बाइक सवार, घटनास्थल पर ही एक राहगीर की मौत, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार, बछरावां थाना क्षेत्र के पास की घटना
➡ सहारनपुर, गंगोह में पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प, बानूखेड़ी गांव में दो पक्षों में हिंसक भिड़ंत, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला, संघर्ष में आधा दर्जन महिलाएं घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले, दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच शुरू, थाना गंगोह क्षेत्र के बानूखेड़ी का मामला
➡ उत्तरकाशी, मां गंगा की डोली मुखवा से रवाना, गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई डोली, आज खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रवाना, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुलेंगे कपाट
➡ दिल्ली, आज कांग्रेस पार्टी करेगी प्रदर्शन, दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष की अगुवाई में मार्च, कांग्रेस कार्यकर्ता BJP मुख्यालय की ओर मार्च करेंगे, महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में होंगी शामिल
➡ दिल्ली, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, 1:50 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता, कार्यक्रम में कई महिला नेता भी रहेंगी मौजूद
———————————

More Stories
नई दिल्ली 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश और राज्यों से बड़ी खबरें
लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*
जयपुर 19 अप्रैल 26*होम लोन कंपनी के एमडी समेत 8 पर धोखाधड़ी का केस, पारिश्रमिक को ‘लोन’ दिखाने का आरोप