February 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली २८ दिसंबर २५ * PM मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में दी नसीहत। .

लखनऊ 16दिसम्बर 25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 16दिसम्बर 25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- CM योगी आदित्यनाथ ने आज बुलाई बड़ी बैठक, 20 विभागों के साथ आज सीएम की बड़ी बैठक, सभी मंत्री, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रहेंगे मौजूद, राज्य मंत्री भी सीएम की बैठक में रहेंगे मौजूद, दोपहर 3:30 बजे शुरू होगी CM योगी की बैठक, विकास योजनाओं, वित्तीय स्वीकृतियों की समीक्षा, शिलान्यास, उद्घाटन प्रस्तावों की भी होगी समीक्षा, मुख्य सचिव, सभी अपर मुख्य सचिव रहेंगे मौजूद, प्रमुख सचिव, विभागीय सचिव बैठक में रहेंगे मौजूद, सीएम ने अधिकारियों को शामिल होने के दिए निर्देश, बैठक शुरू होने से 15 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य, सभी मंत्रियों को अपने रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करने के निर्देश

➡लखनऊ- लर्नर DL की ऑनलाइन व्यवस्था में परेशानी, फीस कटने के बावजूद ओटीपी नहीं आ रहा, 1450 DL आवेदकों के मामले अटके, OTP न मिलने से प्रक्रिया बीच में अटकी, सर्वर में गड़बड़ी से बढ़ी आवेदकों की परेशानी, OTP न आने से परमानेंट DL प्रक्रिया भी प्रभावित

➡लखनऊ- जानकीपुरम में 9वीं के छात्र ने की आत्महत्या, 16 वर्षीय आर्यन जायसवाल ने की आत्महत्या, प्राइवेट स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था आर्यन, टेस्ट में कम नंबर आने पर डांट दिया गया था, मोबाइल फोन देने से मना किया तो जान दी

➡आगरा- आवास विकास के नाम पर युवती से धोखाधड़ी, झांसा देकर युवती से 6.50 लाख की धोखाधड़ी, बकाया जमा कराने के बहाने ठगे लाखों रुपये, युवती ने लगाया 2 युवकों पर फर्जीवाड़े का आरोप, आवास विकास परिषद की फर्जी रसीद थमाई, दिल्ली में नौकरी करने वाली युवती बनी शिकार, ACP हरीपर्वत को सौंपे सबूत, सिंकदरा थाने में FIR, पिता के नाम सेक्टर-12 में आवंटित था मकान, कार्यालय में रिहानउद्दीन, शमशाद से मिली थी, ठगों ने खुद को बताया आवास विकास का ब्रोकर

➡आगरा- जेल से छूटकर फिर अपराधी ने फिर चोरी की, चोर ने खोला पुलिस के फर्जी सत्यापन का सच, हकीकत में दिल्ली में छिपा था प्रभूदयाल उर्फ तंगा, सत्यापन में कागजों में बताया सामान्य व्यवहार, नगला पदी में 2.20 लाख की हुई थी बड़ी चोरी, प्रभूदयाल अरेस्ट, 1 लाख 2 हजार रुपये बरामद, खुलासे के बाद डीसीपी सिटी ने लिया एक्शन, रुनकता चौकी के दो सिपाही निलंबित किए गए, सिपाही प्रदीप कुमार और चंद्रमोहन भी सस्पेंड, इंस्पेक्टर सिकंदरा से मांगा गया स्पष्टीकरण, चौकी प्रभारी रुनकता से भी जवाब तलब किया, अपराधी प्रभूदयाल पर 15 से ज्यादा केस दर्ज, 15 नवंबर को मिली जमानत, 29 नवंबर को चोरी

➡आगरा- शराब के ठेकों पर तोड़फोड़ करने का मामला, किरावली थाने में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, 30-40 अज्ञात महिला, पुरुषों पर केस दर्ज, भीड़ ने भारी तादाद में शराब की थी नष्ट, लाखों का गल्ला लूटने का भी लगा आरोप, शराबियों से परेशान परिजनों ने किया था बवाल, मौके पर पुलिस ने स्थिति पर किया था काबू, महूअर गांव स्थित ठेकों पर हुई थी तोड़फोड़

➡अलीगढ़- ड्यूटी पर मौजूद दारोगा को दो युवकों ने पीटा, दारोगा को लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान, दारोगा राघवेंद्र सिंह पर हमला कर किया घायल, पुलिसकर्मियों ने जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा, युवकों ने पहले पानी मांगा, फिर हमला बोला, रोरावर थाना के खेरेश्वर चौराहा जीटी रोड की घटना

➡बहराइच- बलिया के हिस्ट्रीशीटर अर्जुन सिंह से मुठभेड़, पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर का किया हाफ एनकाउंटर, अलग-अलग जिलों में 16 से अधिक केस दर्ज, बाइक और असलहे के साथ नेपाल भाग रहा था, खुद को घिरता देख पुलिस पर झोंका था फायर, पुलिस ने बदमाश अर्जुन सिंह को किया अरेस्ट, थाना रामगांव के चिल्हारिया पुल का मामला

➡उन्नाव- एक्सप्रेस-वे पर 4 लोगों की मौत का मामला, सुभासपा नेता अशोक अग्रवाल की भी मौत, व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे अशोक, अनियंत्रित फॉर्च्यूनर डिवाइडर से टकराई थी, सामने चल रही गाड़ी में मारी थी टक्कर, सूचना पर पहुंचे थे यूपीडा और पुलिसकर्मी, गाजियाबाद के रहने वाले थे चारों मृतक, लखनऊ में पार्टी कार्यक्रम में आ रहे थे सभी, मृतक अशोक-अभिनव अग्रवाल चाचा-भतीजे, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे बांगरमऊ में हादसा

➡बरेली- तौकीर रजा पर 7 केसों में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल, 26 सितंबर को बुलाई थी इस्लामिया ग्राउंड में भीड़, जिला पंचायत गेट के सामने पुलिस पर पथराव-लाठीचार्ज, उपद्रवियों ने छीने थे पुलिस के हथियार, एंटी राइट गन, बवाल में 12 मुकदमे पंजीकृत किए गए थे, मामले में अब तक 87 लोगों की हुई गिरफ्तारी, मामले में 18 लोगों को नोटिस कराये गए तामील, मौलाना समेत 90 के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ था बवाल

➡बाराबंकी- प्रेमी से मिलने आई विवाहित प्रेमिका की हत्या, प्रेमी ने अपने ही परिजनों पर लगाया आरोप, दोनों की सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान, गोरखपुर की निवासी बताई जा रही है मृतका, सिर पर वार कर हत्या की गई, जांच जारी, प्रेमी संदीप से मिलने उसके घर पहुंची थी महिला, मसौली थाना के शहाबपुर चौराहे के पास वारदात

➡सीतापुर- हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत, वाहन की टक्कर लगने पर घायल हुआ था, अस्पताल पहुंचने से पहले युवक की मौत, कुतुबनगर मार्ग पर दकरोगापुरवा के पास हादसा, हादसे के बाद दुग्ध वाहन मौके से फरार, मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामला

➡बिजनौर- पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार ब्लास्ट, एक मजदूर की गर्दन उड़ी, दर्दनाक मौत, ब्लास्ट होने से पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, जोरदार ब्लास्ट से आधा दर्जन मजदूर घायल, नियमों को अनदेखा कर पटाखा फैक्ट्री संचालित, थाना नजीबाबाद क्षेत्र के जलालाबाद की घटना

➡झांसी- नवभारत ब्रेड फैक्ट्री में भीषण आग लगी, सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी, एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझी, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, आग से लाखों के नुकसान का अनुमान, प्रेमनगर थाना क्षेत्र की घटना

➡गोरखपुर- नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने लगाया जाम, हरपुर बुदहट क्षेत्र के कटहडा-सोनबरसा मार्ग जाम, मुआवजे और कार्रवाई को लेकर लगाया जाम, कल खजनी क्षेत्र में हादसे में 2 की हुई थी मौत, ट्रैक्टर की चपेट में आकर 2 लोगों की हुई थी मौत, 2 CO और आधा दर्जन थानों की फोर्स मौजूद, अधिकारी परिजनों से वार्ता कर समझाने में जुटे

➡जौनपुर- जफराबाद के अहमदपुर में डबल मर्डर का खुलासा, बेटे ने मां-बाप की हत्या की, लाश नदी में फेंका, मां-बाप का शव बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया, बेटे के प्रेम विवाह पर घर में होता था विवाद, सिर पर पत्थर मारकर मां-बाप की हत्या की थी, बेटी की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया था केस, पुलिस ने हत्यारे अम्बेश कुमार को अरेस्ट किया

➡दिल्ली- लोकसभा में विकसित भारत जी राम जी बिल पेश, विपक्ष के हंगामे के बीच VB जी राम जी बिल पेश, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिल पेश किया, प्रियंका गांधी ने नाम बदलने का विरोध किया, मनरेगा का नाम बदलने पर बोलीं प्रियंका गांधी, ‘नया बिल संविधान की मूल भावना के खिलाफ’

——————————

Taza Khabar