लखनऊ 15दिसम्बर 25* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[15/12, 7:09 pm] +91 62004 21979: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में भूमि अधिग्रहण कानून समेत कई नियमों का उल्लंघन किया गया है।
• यहां सामाजिक सर्वे में सभी को एक ही नियम में शामिल कर लिया गया, जबकि आदिवासियों के लिए अलग से सर्वे होता है।
• आजतक यह नहीं बताया गया कि किसे कितने पैसे मिले, किसकी कितनी खेती है, कौन वयस्क है और कौन नाबालिग है?
• इस परियोजना में 2013 के कानून को दरकिनार करते हुए कोल बियरिंग एरिया एक्ट का इस्तेमाल किया गया, जिसमें सरकार जबरन जमीन ले सकती है
• इस पूरी प्रक्रिया में न पेसा कानून को माना गया और न ही ग्राम पंचायतों से अनुमति ली गई
• सरकार ने लोकसभा में बताया कि ये 5वीं अनुसूची में आता है, जबकि मध्य प्रदेश सरकार कहती है कि ये 5वीं अनुसूची में नहीं आता है
• 1977 में सिंगरौली जब जिला बना तो यह आदिवासी बाहुल्य जिला 5वीं अनुसूची में आता था, लेकिन जब अडानी को जमीन देने की बात आई तो नियम बदल दिया
• राज्य में ट्राइबल एडवाइजरी कमेटी होती है, जिसमें राज्यपाल, प्रदेश सरकार, आदिवासी परामर्श सदस्य होते हैं, लेकिन सरकार ने इस कमेटी की कोई बैठक नहीं बुलाई
• पर्यावरण के अलावा, अडानी को जमीन देने के लिए वाइल्ड लाइफ के नियमों को भी बदल दिया गया
• करीब 2500 हेक्टेयर जमीन में से सिर्फ 554 हेक्टेयर जमीन का सामाजिक सर्वे किया गया, पोर्टल पर बाकी जमीन का कोई आंकड़ा नहीं है
• जिसकी जमीन, उसे मुआवजा नहीं मिला। यानी मुआवजे का पैसा आदिवासी को नहीं, बल्कि उसकी जमीन के किराएदार को चला गया और इस बात का हाईकोर्ट में भी संज्ञान लिया गया है
: CLP लीडर Umang Singhar जी
📍 दिल्ली
[15/12, 7:09 pm] +91 62004 21979: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में देश के संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। यहां पर्यावरण, वाइल्ड लाइफ और आदिवासियों से जुड़े सारे नियम और कानूनों को तोड़ा जा रहा है।
सिंगरौली में जो रहा है, हम उसके खिलाफ आंदोलन करेंगे और सदन के साथ अदालत तक इस मामले को उठाएंगे।
: मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी Harish Chaudhary जी
📍 दिल्ली
[15/12, 7:09 pm] +91 62004 21979: देश की सबसे बड़ी आदिवासी आबादी और जंगल का भू-भाग मध्य प्रदेश में है। यहां 1.5 करोड़ से ज्यादा आदिवासी भाई-बहन हैं।
⦿ मध्य प्रदेश में कानून है कि किसी आदिवासी की जमीन कोई गैर-आदिवासी नहीं खरीद सकता
⦿ लेकिन मध्य प्रदेश में 1,46,000 हेक्टेयर जमीन खनन के लिए अलग-अलग खनिज माफियाओं को दे दी गई
⦿ मध्य प्रदेश में सरकार ने पिछले 4 साल में आदिवासियों की 1,30,000 हेक्टेयर जमीन बेच दी है
हालात ये है कि BJP सरकार ने सारे नियमों को ताक पर रखकर मध्य प्रदेश में 5,000 से ज्यादा खदानें दान कर दी हैं।
: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari जी
[15/12, 7:09 pm] +91 62004 21979: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते थे कि हम सिंगरौली को सिंगापुर बनाएंगे, लेकिन आज उसे ‘अडानी देश’ बना दिया गया है।
हालात ऐसे हैं कि उस ‘अडानी देश’ में आदिवासी, मीडिया, जनप्रतिनिधि नहीं जा सकते हैं। वहां पुलिस का पहरा है और जो कोई जाता है उसपर मुकदमा हो जाता है।
एक तरफ PM मोदी कहते हैं कि एक पेड़ मां के नाम और दूसरी तरफ सिंगरौली में लाखों पेड़ काटे जा रहे हैं। ये आदिवासियों के साथ कुठाराघात है।
सिंगरौली में कम से कम एक हजार लोग अडानी के ट्रकों से कुचलकर मारे गए हैं। उस पूरे क्षेत्र में करीब 40 पुलिस चौकियां बनाई गईं हैं, ताकि मामलों को दबाया जा सके।
आज मुख्यमंत्री समेत मध्य प्रदेश का पूरा तंत्र, अडानी के क़दमों में लेटा हुआ है।
: Indian National Congress – Madhya Pradesh अध्यक्ष Jitu Patwari जी
📍 दिल्ली
[15/12, 7:09 pm] +91 62004 21979: अडानी के कोयला खदान के लिए हमारे अधिकार रौंदे जा रहे हैं।
हमारे पुरखों ने जिस जमीन पर 3-4 पीढ़ियां निकाल दीं, अब उसी जमीन को हमसे छीना जा रहा है।
सरकार ने इस जमीन के लिए ग्राम सभा से कोई परमिशन नहीं ली। वो सिर्फ अपनी मनमानी कर रही है।
इसलिए हमने ठाना है, कुछ भी हो जाए, हम अपनी जल-जंगल-जमीन नहीं छीनने देंगे।
– सिंगरौली में अडानी के कोल ब्लॉक से पीड़ित आदिवासी महिला सोनमती जी
[15/12, 7:09 pm] +91 62004 21979: हम मध्य प्रदेश की खनिज संपदा को लुटने नहीं देंगे।
PM मोदी ने जिस तरह से अपने अमीर दोस्तों के चक्कर में मध्य प्रदेश में बंदरबांट किया है, उसको कांग्रेस पार्टी देश के सामने उजागर करेगी।
कांग्रेस पार्टी गांव, ब्लॉक, जिले में जनजागरण का कार्यक्रम करेगी। हम राज्य की अलग-अलग ग्राम सभाओं में प्रस्ताव पास करके इस लूट का पर्दाफाश करेंगे।
अगर इसके बाद भी सरकार नहीं जागी, तो खदानों की पूर्ण बंदी को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।
यह राजनीतिक लड़ाई नहीं है। ये लड़ाई देश की संपदा को बचाने की है।
: Indian National Congress – Madhya Pradesh अध्यक्ष Jitu Patwari जी
📍 दिल्ली
[15/12, 7:09 pm] +91 62004 21979: जल-जंगल-जमीन हमारी धरोहर है, लेकिन मोदी सरकार और मोहन यादव सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है।
जब हम लोगों ने इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई तो हम पर भी मुकदमा लगा दिया गया। कई लोगों को जिला बदर करने और जेल भेजने की बात कही गई।
BJP सरकार मानने को तैयार नहीं है कि हमारा क्षेत्र आदिवासी बहुल इलाका है।
सभी लोगों से और मीडिया से यही निवेदन है कि आप लोग हमारी आवाज उठाइए, क्योंकि हमारे साथ अन्याय हो रहा है।
– सिंगरौली में अडानी के कोल ब्लॉक से पीड़ित आदिवासी युवक
[15/12, 7:10 pm] +91 62004 21979: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी जी ने चुनाव सुधार के मुद्दे पर सरकार से कुछ सवाल पूछे थे और सुझाव दिए थे, लेकिन अमित शाह ने उनके जवाब ही नहीं दिए।
⦿ मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट होना चाहिए
⦿ EVM के आर्किटेक्चर का ऑडिट होना चाहिए
⦿ CEC की चयन प्रक्रिया के बारे में भी कोई जवाब नहीं दिया
⦿ चुनाव आयोग के सदस्यों की इम्युनिटी पर भी जवाब नहीं दिया
⦿ CCTV फुटेज देने के मामले में भी कोई जवाब नहीं दिया गया
⦿ BJP नेताओं, कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग राज्यों में वोट कैसे डाले
: राज्यसभा में ‘चुनाव सुधारों पर चर्चा’ विषय पर Digvijaya Singh जी का पूरा वक्तव्य-
[15/12, 7:10 pm] +91 62004 21979: ये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।
इनकी बेशर्मी देखिए- एक महिला डॉक्टर जब अपना नियुक्ति पत्र लेने आई तो नीतीश कुमार ने उनका हिजाब खींच लिया।
बिहार के सबसे बड़े पद पर बैठा हुआ आदमी सरेआम ऐसी नीच हरकत कर रहा है। सोचिए- राज्य में महिलाएं कितनी सुरक्षित होंगी?
नीतीश कुमार को इस घटिया हरकत के लिए तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए। ये घटियापन माफी के लायक नहीं है।
[15/12, 7:10 pm] +91 62004 21979: डॉ. मनमोहन सिंह जी की सरकार में 👇
⦿ Right to Information (RTI) Act आया था
⦿ Right to Education (RTE) Act लागू हुआ
⦿ गरीबों के लिए मनरेगा स्कीम लाई गई
⦿ India-US न्यूक्लियर डील की गई
UPA सरकार के समय👇🏼
⦿ रसोई गैस सिलेंडर 350 रुपए का था- आज 1,200 रुपए का है
⦿ यूरिया खाद 400 रुपए का था- आज 1,200 रुपए के पार है
⦿ पेट्रोल 60 रुपए लीटर था- आज 95 रुपए लीटर है
⦿ डीजल 55 रुपए लीटर था- आज 85 रुपए लीटर है
⦿ बाइक 50 हजार रुपए की थी- आज 90 हजार रुपए की आती है
⦿ ड्राइविंग लाइसेंस 250 रुपए में बनता था- आज 5,000 रुपए में बनता है
: लोकसभा में Gurjeet Singh Aujla जी का पूरा वक्तव्य-
[15/12, 7:10 pm] +91 62004 21979: प्रदूषण के कारण हालात हद से ज़्यादा खराब हो गए हैं।
सदन में इस पर चर्चा होनी चाहिए। आज मैं इस मुद्दे पर चर्चा के लिए एक नोटिस भी लगाऊंगी।
: कांग्रेस महासचिव व सांसद श्रीमती Priyanka Gandhi Vadra जी
[15/12, 7:10 pm] +91 62004 21979: मोनोपॉली के कारण इंडिगो और उसके कर्मचारियों का बर्ताव यात्रियों के साथ संतोषप्रद नहीं था।
मैं सरकार से जानना चाहता हूं 👇
⦿ क्या सरकार इसके लिए कोई एडवाइजरी जारी करेगी, ताकि इंडिगो और उसके कर्मचारियों का व्यवहार आगे से बेहतर हो।
⦿ त्योहारों पर जिस तरह से लूट होती है, क्या सरकार इसे नियंत्रण करेगी?
⦿ क्या इंडिगो द्वारा बेहतर सेवा के लिए एक सर्कुलर जारी किया जाएगा?
: राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता Pramod Tiwari जी
[15/12, 7:10 pm] +91 62004 21979: आप (मीडिया) ये क्यों नहीं पूछते हैं कि 👇🏼
⦿ मोदी सरकार खुद संसद सत्र को डिस्टर्ब कर रही है
⦿ पार्लियामेंट्री अफेयर्स के मंत्री खुद Question hour को डिस्टर्ब कर रहे हैं
मुझे लगता है कि मोदी सरकार संसद चलाना ही नहीं चाहती है। हमने संसद में प्रदूषण पर चर्चा की मांग की थी, वो चर्चा भी नहीं हो रही है।
: कांग्रेस महासचिव व सांसद श्रीमती Priyanka Gandhi Vadra जी
[15/12, 7:10 pm] +91 62004 21979: हमारे संज्ञान में कई ऐसे मामले आए हैं, जहां- मध्य प्रदेश सरकार ने बिना सेंट्रल वाटर कमीशन की मंजूरी के Major Projects को मंजूरी दे दी।
ऐसे में सरकार से मेरा सवाल है कि Major Irrigation Projects/ Water Resources Projects में सेंट्रल वाटर कमीशन की मंजूरी अनिवार्य है या नहीं?
: राज्यसभा में Digvijaya Singh जी
[15/12, 7:10 pm] +91 62004 21979: ये युवा BJP सरकार में नौकरी मांग रहे थे। सरकार ने पुलिस भेजकर इन्हें पिटवाया, फिर हिरासत में ले लिया।
पुलिस को हिदायत दी गई थी कि बेरोजगार युवाओं के साथ बेरहमी से पेश आया जाए, ताकि वो आगे से रोजगार मांगना भूल जाएं। पुलिस ने भी आदेश का पालन किया और बेरहमी में कोई कमी न छोड़ी।
यूपी का यह वीडियो बता रहा है कि BJP सरकार में नौकरी मांगना गुनाह हो चला है।
नौकरी मांगोगे, तो मारे जाओगे।
[15/12, 8:32 pm] +91 62004 21979: 🛑’मजहब पूछकर मारा, गरम रॉड से दागा…’, व्यापारी के साथ हुई इस घटना से उबल पड़े ओवैसी, जमकर सुनाई खरी-खरी AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी को विवादों का उस्ताद यूं ही नहीं कहा जाता. वे लगातार ऐसे मुद्दे ढूंढकर लाते हैं, जिससे अक्सर हिंदू-मुस्लिमों में तनाव पनप जाता है. अब उन्होंने 9 दिन पहले बिहार में हुई एक आपराधिक घटना पर भड़काऊ भाषा में पोस्ट किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित के साथ यह घटना इसलिए हुई क्योंकि वह मुसलमान था. ओवैसी ने अपनी पोस्ट में लिखा, मोहम्मद अथर, ‘एक कपड़े बेचने वाले व्यापारी को एक भीड़ ने नंगा किया. उनके कान काट दिए और गरम लोहे के रॉड से उन पर निशान बनाया. उनसे ₹18,000 भी लूटे गए. उन्हें इतना मारा गया कि उनकी मौत हो गई. पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ़्तार किया है, लेकिन कई और अभी भी फ़रार हैं.’असदुद्दीन ने आरोप लगाया, ‘अथर के साथ यह सब इसलिए हुआ क्योंकि वे मुसलमान हैं. आज मुसलमान भारतीय इतिहास के एक खौफनाक वक़्त से गुजर रहा है. हमारा अल्लाह हमारे लिए काफी है.’ बताते चलें कि यह घटना 5 दिसंबर को बिहार के नवादा जिले के भट्टा-डुमरी गांव के पास हुई थी. जब कपड़े बेचने वाले मोहम्मद अथर हुसैन (40) पर अज्ञात लोगों ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया. उन्हें इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां पर 12 दिसंबर की रात को उनकी मौत हो गई. उनके बयानों के आधार पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की. इस घटना में पुलिस अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. जबकि बाकी आरोपियों की अरेस्टिंग के लिए दबिश चल रही है. इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है. हालात कंट्रोल करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है.
[15/12, 8:35 pm] +91 62004 21979: आज लखनऊ में टाटा संस के चेयरमैन श्री एन. चंद्रशेखरन जी से शिष्टाचार भेंट हुई।
भेंट के दौरान उत्तर प्रदेश में AI, IT, इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा विनिर्माण, GCC, ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा, ईवी, पर्यटन-आतिथ्य, कौशल विकास तथा डिजिटल इकोसिस्टम के क्षेत्रों में निवेश और नवाचार की संभावनाओं पर व्यापक एवं सार्थक विमर्श हुआ।
प्रदेश को औद्योगिक विकास एवं रोजगार सृजन का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में टाटा समूह ने अपनी सक्रिय सहभागिता और प्रतिबद्धता व्यक्त की।
सुदृढ़ नीतिगत ढांचे, कुशल मानव संसाधन और अनुकूल औद्योगिक परिवेश के साथ उत्तर प्रदेश देश के ग्रोथ इंजन के रूप में अपनी भूमिका को और अधिक सशक्त करने हेतु संकल्पित है।
Tata Group
[15/12, 9:20 pm] +91 99562 82731: *पुलिस लाइन में तैनात दरोगा की बीमारी के चलते निधन*
*कौशाम्बी* बलिया जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जमुई गांव के रहने वाले निर्मल मिश्रा कौशाम्बी पुलिस लाइन में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे ओसा चौराहे के पास वह किराए के मकान में रहते थे रविवार की सुबह अचानक दरोगा निर्मल मिश्रा की तबीयत खराब हो गई लंबे समय से वह लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे उनके साथी दरोगा ने उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया लेकिन रविवार की शाम को इलाज के दौरान दरोगा निर्मल मिश्रा की मौत हो गई है मौत की जानकारी उनके परिवार को दे दी गई है परिवार के लोग कौशाम्बी पहुंच गए हैं दरोगा की मौत से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है मौत की जानकारी मिलने पर उनकी पत्नी वा बेटे आशुतोष मिश्रा और अंशुमान मिश्रा वा बेटी प्रज्ञा मिश्रा रोते बिलखते कौशाम्बी पहुंच गए हैं बताया जाता है कि 1991 में सिपाही के पद पर निर्मल मिश्रा पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे
*रामबाबू केशरवानी पत्रकार अखंड भारत संदेश हिन्दी दैनिक समाचार पत्र जनपद कौशाम्बी* 9473563534
[15/12, 9:20 pm] +91 99562 82731: *थाना कौशाम्बी पुलिस टीम ने बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया*
*कौशाम्बी* महेवाघाट थाना क्षेत्र से 03 दिसम्बर को नाबालिग लड़की के साथ आरोपी द्वारा गलत काम किया गया तथा उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर कई बार गलत काम किया गया है थाना महेवाघाट पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक कौशाम्बी द्वारा की जा रही है, उपरोक्त क्रम मे थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात बाल अपचारी को न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया ।
*रामबाबू केशरवानी पत्रकार अखंड भारत संदेश हिन्दी दैनिक समाचार पत्र जनपद कौशाम्बी* 9473563534
[15/12, 9:21 pm] +91 99562 82731: *गांजा तस्करी में लिप्त अभियुक्त 05 वर्ष कठोर कारावास से दंडित*
*15,000 /- रू0 का लगा अर्थ दण्ड*
*कौशाम्बी* मंझनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा डिवहा जाने वाली रोड नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान 11 सितम्बर 2014 को अभियुक्त सत्यम केशरवानी को 11 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना पर मु0अ0सं0 545/14 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत हुआ जिसमें विवेचना के उपरान्त आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल हुआ जिससे सम्बन्धित अभियुक्त सत्यम केशरवानी पुत्र राज कुमार केशरवानी निवासी कटरा कस्बा व थाना मंझनपुर को दिनांक 15.12.2025 को न्यायालय एएसजे-3/विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट जनपद कौशाम्बी द्वारा अभियुक्त को 05 वर्ष कठोर कारावास तथा 15,000 /- रू0 के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया है
*रामबाबू केशरवानी पत्रकार अखंड भारत संदेश हिन्दी दैनिक समाचार पत्र जनपद कौशाम्बी* 9473563534
[15/12, 9:21 pm] +91 99562 82731: *मैजिक ने बच्ची को कुचला बच्ची की मौत परिजनों में मचा कोहराम*
*कौशाम्बी* थाना कौशाम्बी क्षेत्र के गोपसहसा गांव मे रविवार दोपहर एक मासूम बच्ची को मैजिक ने कुचल दिया जिससे मासूम बच्ची की मौके पर मौत हो गई। बच्ची की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के मुताबिक गोपसहसा गांव निवासी राम सिंह पाल की मासूम बच्ची साक्षी रविवार दोपहर घर के पास खेल रही थी तभी अचानक छोटा हाथी मैजिक नंबर UP73A7278 के चालक दिनेश कुमार पुत्र भैयालाल ने मासूम बच्ची को कुचल दिया मौके पर ही बच्ची की मृत्यु हो गई सूचना पुलिस को दी गई सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उपरोक्त वाहन चालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई है।
*रामबाबू केशरवानी पत्रकार अखंड भारत संदेश हिन्दी दैनिक समाचार पत्र जनपद कौशाम्बी* 9473563534
[15/12, 9:47 pm] +91 98393 79609: *मतदाता सूची के पुननिरीक्षण को लेकर सदर तहसील के बीएलओ व सुपरवाइजर के प्रशिक्षण का हुआ आयोजन*
सुल्तानपुर।भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुननिरीक्षण -2026 को लेकर सुल्तानपुर जनपद के सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले बूथ लेवल आफिसर बीएलओ का दो दिवसीय प्रशिक्षण उपजिलाधिकारी सदर विपिन द्विवेदी के नेतृत्व में सदर तहसील मीटिंग कक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कूरेभार उदयराज मौर्य,सीडीपीओ दूबेपुर ममता नायक, तहसील सदर रजिस्टॉर जितेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक सुशील श्रीवास्तव तहसीलकर्मी व 82 बीएलओ व सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
[15/12, 9:47 pm] +91 98393 79609: बिग ब्रेकिंग – लम्भुआ – शिवगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गांजे की बड़ी खेप बरामद। दो लग्जरी गाड़ियों से बड़ी मात्रा में गांजा के साथ लाखो नगद भी बरामद। एसओ लम्भुआ संदीप राय ने की बरामदगी की पुष्टि। सीओ लम्भुआ ऋतिक कपूर बोले – हिरासत में लिये लोगो से की जा रही पूछताछ।
[15/12, 9:47 pm] +91 98393 79609: *सुल्तानपुर ब्रेकिंग*
शाहगंज चौकी क्षेत्र के कुंजड़ा बाग इलाके में सोमवार को चैन स्नेचिंग की वारदात सामने आई। बाजार जा रही एक महिला की सोने की चेन ई-रिक्शा में सवार कुछ महिलाओं ने काट ली। पीड़िता अपनी बेटी के साथ ई-रिक्शा पर सवार थी,इसी दौरान आरोपित महिलाओं ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया।घटना के तुरंत बाद पीड़िता और आसपास मौजूद महिलाओं ने सतर्कता दिखाते हुए एक युवती को रंगे हाथ पकड़ लिया,जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही शाहगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़ी गई महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।

More Stories
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*माघ मेला–2026 : अंतिम मुख्य स्नान पर्व महाशिवरात्रि (15.02.2026) के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में पुलिस ब्रीफिंग*
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*🌐उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये मिले तो नकल मानकर होगी सख्त कार्रवाई*
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें