लखनऊ 13 दिसम्बर 25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर 11:00 बजे की राज्यों की मुख्य खबरें..
[12/13, 9:04 AM] +91 81888 99938: लखनऊ
25 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में रोडवेज बसों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
लखनऊ परिक्षेत्र की 400 बसें इसमें लगेंगी, जबकि कुल बेड़ा करीब 900 बसों का है।
24 व 25 दिसंबर को प्रमुख रूटों पर बसों की कमी से आम यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
एलडीए की बसंतकुंज योजना में 65 एकड़ क्षेत्रफल में राष्ट्र प्रेरणा स्थल बनाया गया
25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रेरणास्थल का उद्घाटन जनसभा को भी करेंगे संबोधित
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को लाने-ले जाने के लिए रोडवेज बसों को लगाया जाएगा
प्रदेश भर से रोडवेज की 2500 बसों को कार्यक्रम में लगाया गया
लखनऊ सहित अलग-अलग परिक्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को लेकर आएंगी बसे इसमें सिर्फ लखनऊ परिक्षेत्र की 400 बसें
[12/13, 9:04 AM] +91 81888 99938: उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग से जुड़ी ख़बर। पीसीएस 2025 मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू,।27 दिसंबर तक अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए कर सकते हैं आवेदन। पीसीएस प्री परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए कर सकते हैं आवेदन, 5 जनवरी 2026 तक अभ्यर्थियों को आवेदन का प्रिंट दस्तावेज आयोग कार्यालय में देना होगा।
[12/13, 9:04 AM] +91 81888 99938: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया कि 31 दिसंबर को राम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ के रूप में मनाई जाएगी. इस अवसर पर मंदिर परिसर के सात उप-मंदिरों के शिखरों पर ध्वज फहराने का कार्यक्रम होगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं.
[12/13, 9:27 AM] +91 81888 99938: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी यूपी बीजेपी के अगले अध्यक्ष हो सकते हैं. उत्तर प्रदेश बीजेपी को 11 महीने से नए अध्यक्ष का इंतजार था. माना जा रहा है कि शनिवार को पंकज चौधरी पर्चा भरेंगे. बीजेपी की सर्वसम्मति की परंपरा के तहत एकमात्र पर्चा उन्हीं का होगा.उन्हें एक भव्य कार्यक्रम में औपचारिक रूप से अध्यक्ष घोषित किया जाएगा.केंद्रीय वाणिज्य मंत्री और यूपी संगठन चुनाव के लिए प्रभारी पीयूष गोयल तथा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े उपस्थित रहेंगे. संगठन महासचिव बी एल संतोष ने चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया. पूरे लखनऊ को सजाया गया है और सभी विधायक और सांसदों को रहने को कहा गया है.
जातीय समीकरण साधा
बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष पर दांव लगाया है. कुर्मी समाज से आने वाले पंकज चौधरी सात बार के सांसद हैं.महाराजगंज से सांसद हैं.गोरखपुर में पार्षद के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया.पूर्वाचंल का बड़ा चेहरा हैं. उनका कारोबार भी है. वो राहत रूह तेल कंपनी के मालिक हैं.
इसे गैर यादव ओबीसी वोटों को एकजुट करने की बीजेपी की कवायद माना जा रहा है. 2024 लोक सभा चुनाव में अखिलेश यादव के पीडीए दांव से झटका लगा था.राज्य में ओबीसी वोटरों में यादव के बाद कुर्मी सर्वाधिक हैं. करीब आठ से दस प्रतिशत कुर्मी वोटर राज्य की 30-40 सीटों पर प्रभाव डालते हैं.तराई, काशी, गोरखपुर, अवध, रूहेलखंड में कुर्मी वोटों का प्रभाव है.
संतोष गंगवार को राज्यपाल बनाने के बाद पंकज चौधरी बीजेपी में बड़े कुर्मी नेता के रूप में उभरे हैं.अनुप्रिया पटेल के अपना दल सोनेलाल के साथ गठबंधन कर भी बीजेपी ने कुर्मी वोटों को साधा है.इस तरह सरकार और संगठन में जातीय समीकरण साधे गए हैं.राजपूत सीएम और एक ब्राह्मण और एक ओबीसी डिप्टी सीएम हैं. प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी बनाया जा रहा है.कैबिनेट में दलित प्रतिनिधित्व बढ़ाया जाएगा.
क्षेत्रीय संतुलन
पूर्वांचल से ही सीएम योगी भी हैं.ऐसे में क्षेत्रीय संतुलन को साधने के लिए योगी कैबिनेट में फेरबदल संभव है.प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद योगी कैबिनेट में फेरबदल संभव है. सेंट्रल यूपी से प्रतिनिधित्व बढ़ाया जाएगा.निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी को कैबिनेट में फिर जगह मिल सकती है. साध्वी निरंजन ज्योति को भी अहम दायित्व दिया जा सकता है.प्रदर्शन के आधार पर कुछ मंत्रियों को ड्रॉप भी किया जा सकता है.
[12/13, 9:33 AM] +91 81888 99938: जालंधर में पूर्व विधायक और BJP नेता के भतीजे की हत्या, नशेड़ियों ने चाकू गोदा
पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता के भतीजे की हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि भाजपा नेता के भतीजे का एक नसीड़े से विवाद हुआ था. जिसके बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
[12/13, 9:33 AM] +91 81888 99938: कुशीनगर : SIR ने 46 साल बाद 2 भाइयों को मिलवाया
भाई से झगड़े के बाद घर छोड़ गया था तैय्यब
गुजरात, राजस्थान के बाद शामली में रहा तैय्यब
SIR प्रक्रिया ने तैय्यब को गांव की तरफ खींचा
SIR फॉर्म भरने 46 साल बाद गांव पहुंचा तैय्यब
खड्डा ब्लॉक के सिसवा गोपाल गांव का मामला
[12/13, 9:34 AM] +91 81888 99938: दोस्तों से मंगवाया जहरीला सांप, घर लाकर पत्नी को डसवाया… मौत के तीन साल बाद खुला राज, पति समेत 4 आरोपी पकड़े गए
ठाणे के बदलापुर से रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है. यहां पत्नी की मौत को आकस्मिक मौत बताकर छुपाई गई साजिश का पर्दाफाश तीन साल बाद हुआ है. घरेलू विवाद में पति ने दोस्तों के साथ मिलकर जहरीले सांप के जरिए पत्नी की हत्या कराई. जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
[12/13, 9:34 AM] +91 81888 99938: दिल्ली : सांसद राहुल गांधी आज हैदराबाद जाएंगे
“जीओटी इंडिया टूर इवेंट” में भाग लेंगे
शाम 7:30 बजे से रात 9 बजे तक लेंगे हिस्सा
[12/13, 9:35 AM] +91 81888 99938: लखनऊ : पंचायत चुनावों के बैलेट पेपर पर सुनवाई
इलाहाबाद HC की लखनऊ पीठ में सुनवाई,कोर्ट ने केंद्र, यूपी सरकार से जवाब मांगा,राज्य निर्वाचन आयोग से कोर्ट ने जवाब मांगा,बैलेट पर केवल चुनाव चिह्न होने पर आपत्ति,नाम न होने से मतदाताओं में भ्रम की स्थिति,नोटा न होना बताया अधिकारों का उल्लंघन,हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 6 हफ्ते बाद होगी।
[12/13, 9:35 AM] +91 81888 99938: अयोध्या : CEC ज्ञानेश कुमार का अयोध्या दौरा आज
हनुमानगढ़ी, राम मंदिर में करेंगे दर्शन पूजन
मतदान केंद्रों की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
[12/13, 9:36 AM] +91 81888 99938: देहरादून
IMA में आज भव्य पासिंग आउट परेड ,परेड में कुल 525 ऑफिसर कैडेट पास आउट होंगे,491 कैडेट भारतीय थल सेना में अधिकारी बनेंगे,34 कैडेट मित्र देशों की सेनाओं में शामिल होंगे,थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी परेड का निरीक्षण करेंगे।
[12/13, 9:36 AM] +91 81888 99938: नोएडा के एक नामी मॉल के सिनेमा हॉल में दो गुट भिड़े
दो पक्षों के बीच अचानक विवाद बढ़ गया, जो देखते-देखते हाथापाई में बदल गया
बताया जा रहा है कि 4 दबंगों ने 2 युवकों को बीच हॉल में ही पीटना शुरू कर दिया
पुलिस ने FIR दर्ज़ कर कार्रवाई शुरू कर दी है
[12/13, 9:37 AM] +91 81888 99938: दिल्ली
गाज़ीपुर इलाके में ज़हरीले स्मॉग की एक परत छाई हुई है।
CPCB(केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार, इलाके के आस-पास AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 435 है, जिसे ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा गया है।
[12/13, 9:37 AM] +91 81888 99938: झारखंड के IFS अधिकारी पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, हेमंत सरकार से की जांच की मांग
झारखंड बीजेपी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेसवार्ता में राज्य सूचना जनसंपर्क विभाग और झारखंड प्रदूषण नियंत्रण परिषद के निदेशक व सदस्य सचिव राजीव लोचन बक्शी पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. उन्होंने बक्शी के पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल की हाई-लेवल जांच की मांग की.
[12/13, 9:38 AM] +91 81888 99938: हरिद्वार
अवैध दरगाह पर बड़ा एक्शन
5 बीघा वनभूमि पर नोटिस चस्पा
हर की पैड़ी से कुछ दूर पर कार्रवाई
15 दिन में वैध कागज लाने को कहा
[12/13, 9:38 AM] +91 81888 99938: बागपत : दिल्ली पहुंचा ट्रेन पलटाने की साजिश का मामला
रेलवे ने जांच के लिए एक कमेटी का किया गठन,स्थानीय पुलिस भी मामले की कर रही पड़ताल,दिल्ली से राजस्थान जा रही थी मालगाड़ी,लोहे का पाइप रखकर ट्रेन पलटाने की थी साजिश,बड़ौत के बावली-कासिमपुर खेड़ी के बीच का मामला।
[12/13, 9:38 AM] +91 81888 99938: दिल्ली ‘गैस चैंबर’ में तब्दील, AQI 400 के पार, ITO समेत कई इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर जहरीली हवा की गिरफ्त में है. ITO समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है, जिसे गंभीर श्रेणी में रखा गया है. CPCB के आंकड़े बताते हैं कि लगभग पूरे शहर में हालात बेहद खराब हैं. मौसम वैज्ञानिक इसे जलवायु परिवर्तन और बदलते मौसम पैटर्न से जोड़कर देख रहे हैं.
[12/13, 9:40 AM] +91 81888 99938: कोलकाता : 3 दिन के भारत दौरे पर स्टार फुटबॉलर मेसी
कोलकाता में लियोनल मेसी का स्वागत हुआ,आज CM ममता बनर्जी, शाहरुख खान से मिलेंगे,पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से भी मिलेंगे,लेक टाउन में अपनी प्रतिमा का अनावरण करेंगे,एक फ्रेंडली फुटबॉल मैच में भी शामिल होंगे मेसी,15 दिसंबर को पीएम मोदी से मिल सकते हैं मेसी,कोलकाता, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई जाएंगे मेसी।
[12/13, 9:40 AM] +91 81888 99938: अलीगढ़ पुलिस का कारनामा देखिए…
नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने UP–112 की गाड़ी नाले में पलट दी। क्रेन ने पहुंचकर उसे निकाला। मेहनताना मांगने पर पुलिसकर्मियों ने क्रेन ड्राइवर को पीट डाला।
UP–112 पर तैनात सिपाही मनोज व कृष्ण सस्पेंड। गाड़ी की मॉनिटरिंग में लापरवाही पर दरोगा मुकेश, उदयवीर भी सस्पेंड।

More Stories
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें