लखनऊ 12 फरवरी*किसानों के प्रेरणास्त्रोत एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रद्धेय चौधरी अजित सिंह जी की 84 वीं जयंती सम्पूर्ण प्रदेश में मनाई गयी
आज किसानों के प्रेरणास्त्रोत एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रद्धेय चौधरी अजित सिंह जी की 84 वीं जयंती सम्पूर्ण प्रदेश में मनाई गयी। इस अवसर पर प्रदेश मुख्यालय में वृहद आयोजन किया गया जिसमें हवन पूजन एवं पूड़ी हलवा आदि के वितरण के साथ साथ विशाल गोष्ठी का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने किया।
गोष्ठी में अनेको वक्ताओं ने श्रद्धेय चौधरी साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार रखते हुये अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने चौधरी साहब के संस्मरण सुनाते हुये कहा कि आज हमारे बीच चौधरी साहब के न होते हुये भी देश हित में किये गये उनके कार्य तथा उनकी विचारधारा हम सब के साथ है और हम सबका दायित्व है कि उसी विचारधारा को राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में आगे बढ़ाये।
राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे, टीम आरएलडी के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन आगरी, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, डाॅ0 सुरेश यादव, आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, संतोष यादव, मनोज सिंह चौहान, युवा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अम्बुज पटेल, युवा रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह निमेष, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान, प्रदेश सचिव बी0एल0 प्रेमी, एम0ए0 आरिफ, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पटेल, महानगर अध्यक्ष चन्द्रकांत अवस्थी, जिलाध्यक्ष रणविजय मौर्य, शषांक श्रीवास्तव, महेष डांगुर, अमन पाण्डेय, षिवकुमार यादव, सुमित सिंह, रामबाबू सुदर्षन,रविन्द्र, मनीष वर्मा, फैज, संतोष यादव भाई जी, महेष पाल धनगर, इकराम सिंह, लकी पाण्डेय, विपिन द्विवेदी, प्रमोद शुक्ला, शहजाद, अभिनव, रोहित, रामनाथ यादव, संगीता जायसवाल, पवन रावत, नंदिनी, संध्या आदि नेताओं ने चौधरी साहब को शत् शत् नमन किया।
इसके अतिरिक्त लखनऊ मध्य विधान सभा के गठबंधन प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा तथा कैण्ट विधान सभा क्षेत्र के गठबंधन प्रत्याशी श्री सुरेन्द्र सिंह राजू गांधी ने अपने सैकड़ों साथियों के रालोद मुख्यालय में उपस्थित होकर श्रद्वेय चौधरी साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
(सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी)
प्रदेश प्रवक्ता

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*