लखनऊ 12 अप्रैल 26*उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद श्री राजनाथ सिंह से मुलाक़ात कि
लखनऊ *उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद श्री राजनाथ सिंह के समक्ष ,लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा गोमती नगर एवं तेलीबाग बाजारों में सैकड़ो व्यापारियों से वर्षो पुराने भवनों का नक्शा मांगने एवं सीलिंग की कार्यवाई का नोटिस दिए जाने का विषय उठाया
आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने श्री राज नाथ सिंह जी को ज्ञापन देकर इस विषय का संज्ञान लेकर हस्तक्षेप करते हुए व्यापारियों की मदद करने की मांग की
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने लखनऊ के सांसद श्री राजनाथ सिंह से जिन बाजारों में 90% से अधिक व्यावसायिक गतिविधियां हो रही है उन्हें मार्केट स्ट्रीट घोषित करवाने की मांग की
गोमती नगर विवेक खंड , तेलीबाग , पत्रकार पुरम एवं कपूरथला मार्केट को मार्केट स्ट्रीट घोषित किए जाने की व्यापारियों ने की मांग
रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद श्री राजनाथ सिंह जी ने व्यापारियों की बात को गंभीरता से सुनते हुए उचित समाधान करने का आश्वासन दिया
आदर्श व्यापार मंडल ने अपने ज्ञापन में सालों साल पुराने भवनों से मानचित्र मांगने एवं सीलिंग की कार्रवाई का नोटिस देने को औचित्य हीन बताया
जोनल प्लान एवं मास्टर प्लान में गोमती नगर विवेक खंड एवं पत्रकरपुरम मार्केट, तेलीबाग मार्केट, कपूरथला बाजार को मार्केट स्ट्रीट के रूप में शामिल किए जाने की मांग की
12 अप्रैल,रविवार ,लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा गोमती नगर विवेक खंड एवं तेलीबाग बाजार के सैकड़ो व्यापारियों को उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा के अंतर्गत कार्रवाई किए जाने की नोटिस दिए जाने का मुद्दा लखनऊ के सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने मजबूती से उठाया
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में गोमती नगर विवेक खंड एवं तेलीबाग मार्केट के व्यापारियों का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल लखनऊ के सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर मिला व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने श्री राजनाथ सिंह जी को गोमती नगर विवेक खंड एवं तेलीबाग बाजारों में लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा सालों साल पुराने व्यापारियों को नोटिस देकर उनसे भवन का नक्शा मांगने तथा सीलिंग की कार्रवाई की नोटिस दिए जाने का विषय रखा तथा श्री राजनाथ सिंह जी को ज्ञापन सौपा
तथा उन्हें लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा सालों साल पुराने भवनों से मानचित्र की मांग किए जाने एवं सीलिंग की कार्रवाई की नोटिस दिये जाने की जानकारी दी
व्यापारियों ने बताया अनेक भवन 50 साल पहले के बने हुए हैं ,कुछ भवन 30- 40 साल पहले के बने हुए हैं, कुछ भवन 15 साल पहले के बने हुए हैं ऐसे में सालो साल पुराने भवनों से मानचित्र मांगने का कोई औचित्य नहीं है
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा जिस समय यह भवन बन रहे थे उस समय लखनऊ विकास प्राधिकरण विभाग एवं विभाग के अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया उसी समय विभाग को कार्रवाई करनी चाहिए थी लेकिन अब जब व्यापारियों ने इन भवनों में अपनी दुकान खरीद ली है और अपना व्यापार करके जीविकोपार्जन कर रहे हैं ऐसे में व्यापारियों को सीलिंग का नोटिस देना अन्यायपूर्ण है
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अपने ज्ञापन मे कहा जो बाजारे स्वाभाविक रूप से जनता की आवश्यकता अनुसार 90% से अधिक व्यवसायिक प्रयोग में आ रही है उन बाजारों को सरकार को स्वयं मार्केट स्ट्रीट घोषित करना चाहिए लखनऊ की गोमती नगर विवेक खंड , तेलीबाग मार्केट , कपूरथला, पत्रकारपुरम ,सीतापुर रोड इन बाजारों को भी मार्केट स्ट्रीट घोषित किया जाना चाहिए
तथा जिस प्रकार से अनेक कालोनियों को नियमित किया जाता है उसी प्रकार से 15 साल से अधिक बने हुए पुराने भवनों को भी नियमित किया जाना चाहिए तथा जोनल प्लान और मास्टर प्लान में भी बदलाव कर गोमती नगर विवेक खंड , पत्रकारपुरम ,तेलीबाग कपूरथला मार्केट को मार्केट स्ट्रीट के रूप में शामिल किया जाना चाहिए
रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद श्री राज नाथ सिंह जी ने व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल में गोमती नगर विवेक खंड आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण हेमंत कुकरेजा, नितिन काकरिया, हर्ष अरोरा ,गंगाराम रहेजा, श्रीमती ज्योति काकरिया एवं तेलीबाग आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण आलोक गोयल, राजेश चावला ,चंद्रशेखर यादव ,परमजीत सिंह, अमरजीत सिंह मुख्य रूप से शामिल थे
संजय गुप्ता
प्रदेश अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल

More Stories
मथुरा 12 अप्रैल 26*थाना राया पुलिस द्वारा 1 किलो 650 ग्राम अवैध गाँजा सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 12 अप्रैल 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा वांछित 02 अभियुक्तगण को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*
कानपुर देहात12अप्रैल26*कानपुर देहात की पामा चौकी भवन का जीर्णोद्धार पूराः एसपी ने किया निरीक्षण,