लखनऊ 11 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
➡लखनऊ – बाइक सवार छात्रों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक छात्र की मौके पर मौत,दूसरा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्र को अस्पताल में कराया गया भर्ती, सीतापुर हाईवे के अर्जुन चौराहे पर दर्दनाक हादसा
➡लखनऊ- बोर्ड परीक्षा-2026 को लेकर बड़ी कार्रवाई, जुबिली इंटर कॉलेज में बुलाई गई अहम बैठक, 6 बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों पर गिरी गाज, बैठक में अनुपस्थित रहने पर हुई कार्रवाई, एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया, आदेशों की अवहेलना पर की गई कार्रवाई, परीक्षा व्यवस्था में लापरवाही पड़ी भारी, संबंधित विद्यालयों को जारी किए गए निर्देश
➡लखनऊ- सीएम योगी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की, आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं-सीएम, अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश, पर्व पर रंग में भंग डालने वालों की खैर नहीं-CM, पुलिस बल को अलर्ट रहने के निर्देश दिए, धर्मस्थलों से बाहर न जाए अनावश्यक आवाज-CM, कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश, ‘भिक्षावृत्ति पर प्रभावी रोक,पुनर्वास की योजना बनाएं’
➡लखनऊ- हज को लेकर हज समिति ने शुरू की तैयारी, 12 से 17 फरवरी तक मेडिकल स्क्रीनिंग,वैक्सीनेशन, सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी मेडिकल जांच, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा टीकाकरण, 5 सरकारी अस्पतालों को किया गया नामित, बलरामपुर सिविल लोकबंधु में होगी सुविधा, रानी लक्ष्मी बाई और TB अस्पताल ठाकुरगंज में सुविधा, मेडिकल रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करना होगा अनिवार्य, बिना मेडिकल,वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र नहीं होगी हज यात्रा, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दिए गए निर्देश
➡अमेठी – मामूली बात को लेकर मारपीट, दबंगों ने पीड़ित को दी थी धमकी, जान से मारने की धमकी दी थी, पीड़ित ने एसपी से शिकायत की, जामों थाना क्षेत्र का मामला
➡बिजनौर- शिकारी के लगाए फंदे में फंसा गुलदार, फंदे में फंसे गुलदार का वीडियो वायरल, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग टीम, वन विभाग ने सुरक्षित गुलदार को निकाला, नजीबाबाद के अकबरपुर चौगावां का मामला
➡महोबा- मजिस्ट्रेट का घेराव कर ग्रामीणों का हंगामा, गौवंशों के मामले में लापरवाही बरतने पर बवाल, लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर काटा बवाल, मौक़े पर पहुंची पुलिस से उलझते नजर आए ग्रामीण, नायब तहसीलदार से अभद्रता करते ग्रामीणों का वीडियो, पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया मजिस्ट्रेट को निकाला, चरखारी थानाक्षेत्र के नरेड़ी गांव का मामला
➡रामपुर- अधिवक्ता फारुख की हत्या का मामला, हत्यारोपी ने पिस्टल से मृतिका की पत्नी को पीटा, लाइसेंसी पिस्टल से मृतिका की पत्नी को पीटा, पिटाई का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद, जिला पंचायत कार्यालय में अधिवक्ता की हत्या, हत्या के बाद का वीडियो हुआ वायरल, थाना सिविल क्षेत्र का मामला
➡संभल- चिकित्सा प्रभारी,संविदा महिला डॉ के पति के बीच नोकझोंक, महिला संविदा डॉक्टर के पति के से नोकझोंक, अस्पताल में लेट आने पर टोकने से विवाद शुरू, चिकित्सा प्रभारी ने कोतवाली में दी तहरीर, महिला डॉक्टर के पति पर अभद्रता का आरोप, अनिल यादव के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई, गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला
➡चित्रकूट- सीएम से मिले विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सौंपा पत्र, विभिन्न संपर्क मार्गों के निर्माण की मांग उठाई, लंबित सड़कों के जल्द निर्माण पर दिया जोर, क्षेत्र में नए पुल निर्माण का प्रस्ताव रखा, राजकीय विद्यालय की मान्यता हेतु स्वीकृति की मांग, सीएम को विकास कार्यों की प्राथमिकता सूची सौंपी, मऊ मानिकपुर के समग्र विकास को लेकर चर्चा
➡सिद्धार्थनगर- टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन, जयंत चौधरी के लिखित जवाब से शिक्षकों में आक्रोश, बड़ी संख्या में शिक्षकों BSA कार्यालय पर प्रदर्शन
➡गोंडा- गोंडा फैजाबाद रोड पर हिट एंड रन का मामला, अज्ञात वाहन की चपेट में आया साइकिल सवार, साइकिल सवार की मौके पर दर्दनाक मौत, टक्कर मार कर अज्ञात वाहन मौके से फरार, घटनास्थल पहुंची पुलिस कर रही मामले की जांच, कोतवाली देहात के वीरपुर विसेन गांव का मामला
➡बलिया- लगातार फार्म-7 को लेकर मिल रही शिकायतें, समाजसेवी रामकृष्ण ने SDM से की शिकायत, रामकृष्ण ने SDM से फॉर्म 7 को लेकर की शिकायत,‘मेरा, भाई का फॉर्म-7 पर फर्जी हस्ताक्षर बनाया गया’,82 लोगों के नाम काटने के लिए फर्जी हस्ताक्षर,
मैं स्वयं जाकर जांच करुंगा- SDM,रसड़ा विधानसभा का मामला
➡देवरिया- मनबढ़ युवकों द्वारा युवक की पिटाई का मामला, मां की तहरीर 3 नामजद, 5 अज्ञात पर केस दर्ज, शाहिल,निखिल,बंन्कू पर नामजद मुकदमा दर्ज, घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी, कल पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल, आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर, कोतवाली पुलिस लगातार दे रही दबिश, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
➡नोएडा- पश्चिम बंगाल पुलिस नोएडा पहुंची, NBW तामील कराने नोएडा फेस-2 थाना पहुंची, नदिया, पश्चिम बंगाल के वारंटी से जुड़ा मामला, फेस-2 थाना पुलिस ने टीम बनाकर कार्रवाई की, सेक्टर-110 चौकी पुलिस के साथ सोसाइटी में दबिश, वारंटी सुरजीत दास गुप्ता के फ्लैट की जांच की गई, आरोपी सुरजीत दास ने चैट की थी वायरल, TMC सांसद, प्रशांत किशोर की चैट की थी वायरल, महुआ मोइत्रा ने मामला कराया था दर्ज, फेक चैट वायरल करने का मामला कराया था दर्ज, दबिश के दौरान आरोपी मौके पर नहीं मिला, वारंटी की पत्नी को वारंट की जानकारी दी गई, नोएडा पुलिस ने सहयोग देने की बात कही
➡देहरादून- CM पुष्कर धामी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की, प्रदेश में कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं-सीएम, सभी अपराधों पर तत्काल मुकदमा दर्ज हो- सीएम, पूरी सक्रियता, सतर्कता और जवाबदेही के साथ कार्य-CM,संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त,निगरानी बढ़ाने की हिदायत-CM,शांति भंग करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई- सीएम, आम नागरिकों को सुरक्षा का अनुभव होना चाहिए-CM
—————————————————————————

More Stories
उन्नाव11 फ़रवरी 26*उन्नाव: सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट पर हंगामा*
जोधपुर 11 फ़रवरी 26*राजस्थान मे भर्ती परीक्षाओ मे OBC आरक्षण के साथ हो रहा निरंतर खिलवाड बेहद चिंताजनक है।
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26 * *पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश*