March 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 11दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 11दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 11दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में लखनऊ शामिल, गैस्ट्रोनॉमी कैटेगरी में मिली वैश्विक पहचान, नगर आयुक्त गौरव कुमार ने मुख्यालय में सौंपा पत्र,यूनेस्को ने सराहा लखनऊ की नवाबी पाक कला-तहजीब, शहर अब विश्व की 350+ क्रिएटिव सिटीज में शुमार, 2026 में मोरक्को के सम्मेलन में लखनऊ को आमंत्रण, सस्टेनेबल सिटीज के लक्ष्य में लखनऊ की बड़ी भूमिका, नवाबों का शहर अब “विश्व की क्रिएटिव गैस्ट्रोनॉमी राजधानी”,लखनऊ ने रचा इतिहास, पूरी दुनिया में गूंजा नाम

➡लखनऊ- इटौंजा-महोना कुर्सी रोड पर भीषण हादसा, सड़क हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

➡प्रयागराज – माघ मेले के इतिहास में पहली बार LOGO जारी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जारी किया LOGO, सीएम योगी ने माघ मेले का प्रतीक चिन्ह किया जारी, माघ मेला-2026 को भव्य और दिव्य बनाने की पहल, प्रतीक चिन्ह में तप, अनुष्ठान और कल्पवास का दर्शन, नव्य स्वरूप में दिखाई देगा माघ मेला 2026

➡हाथरस – हाथरस में 2 सगे भाइयों की मौत से मचा हड़कंप, 2 घंटों के अंदर दोनों भाइयों की मौत हुई, सुबह अलाव पर तापते समय कुर्सी से गिरकर मौत, दूसरे भाई की भी सदमे से हुई मौत, बागला जिला अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित, कोतवाली मुरसान क्षेत्र के कोटा गांव का मामला

➡दिल्ली- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की दिल्ली में हुई बैठक, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ली बैठक, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी रहे मौजूद, यूपी कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की, यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे भी मौजूद रहे, यूपी अध्यक्ष अजय राय,जिला अध्यक्ष रहे मौजूद, यूपी पंचायत चुनाव,2027 विधानसभा चुनाव पर चर्चा

➡सीतापुर- अतिक्रमण के ख़िलाफ बुलडोजर कार्रवाई, दुकानों के सामने से हटाया गया अवैध निर्माण, व्यापारियों को कई दिन पहले अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश, अवैध निर्माण न तोड़ने पर प्रशासन ने की कार्रवाई, तहसील प्रशासन,नगर पालिका ने की संयुक्त कार्रवाई, सिधौली कस्बा क्षेत्र में अतिक्रमण पर हुई कार्रवाई

➡बरेली- झारखंड के राज्यपाल के बेटे की शादी , सीएम योगी शादी में हुए शामिल, सीएम ने वर वधु को दिया आशीर्वाद, इज्जत नगर थाना क्षेत्र का मामला

➡वाराणसी- नगर निगम ने मठ और मंदिरों को दिया नोटिस, मठ,मंदिरों को नोटिस दिए जाने पर आक्रोश में संत, नगर निगम का कर जमा न करने पर कुर्की का नोटिस, 15 दिन में कर नहीं जमा करने पर होगी कार्रवाई, संतों ने किया नगर निगम के नोटिस के खिलाफ बैठक, बैठक में संतो ने नगर निगम के नोटिस का किया विरोध, देशभर के संतों को काशी के संत भेजेंगे 20 हजार पत्र, पातालपुरी मठ को नगर निगम ने दिया 65 हजार का नोटिस, कई मठ और मंदिरों को लाखों रुपए का नोटिस, नोटिस के खिलाफ लामबंद हुए काशी के संत

➡लखनऊ- कार सवार युवक ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, ई रिक्शा चालक, सवारियेंम को भी चोटें आई, अनियंत्रित कार बैरिकेडिंग में जाकर फंस गई , पुलिस ने कार बैरिकेटिंग से निकाली,थाने भेजी, कृष्णा नगर थाने के अवध चौराहे पर हादसा, घायल ई रिक्शा चालक को लोकबंधु अस्पताल भेजा

➡मेरठ – RLD नेता स्कूल संचालक से ईमेल भेजकर रंगदारी की मांग , ई-मेल में धमकी के साथ हथियारों की वीडियो क्लिप भी भेजी, कर्नाटक बैंक के एक खाते में रंगदारी का पैसा डालने को कहा, पैसे नहीं मिलने पर गोली आपका इंतजार कर रही है -ईमेल, अगर पुलिस के पास गए तो दुनियां से जाते रहोगे -ईमेल , शास्त्रीनगर में है दि गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल, राष्ट्रीय लोकदल के नेता है स्कूल संचालक कंवलदीप सिंह

➡अम्बेडकरनगर- कोडीन युक्त कफ सिरप सप्लाई प्रकरण में गिरफ्तारी, प्रकरण में एक आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट, अभियुक्त नसीम हैदर को पुलिस ने गिरफ्तार किया, केस दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था आरोपी, जलालपुर थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

➡कुशीनगर – व्यक्ति का पानी की टंकी पर चढ़ने का वीडियो , पुलिस की डांट से खिन्न व्यक्ति टंकी पर चढ़ा, नल पर नहाने गए व्यक्ति द्वारा की गई थी पिटाई, पिटाई से नाराज व्यास शिकायत के लिए गया चौकी, चौकी पर पुलिस द्वारा भगा देने का आरोप, ब्यास पडरौना नगर पालिका के टंकी पर चढ़ा, पडरौना कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡बलिया – दबंगों ने युवती की जमकर पिटाई की, जमीन के विवाद में युवती को पीटा, जमीन कब्जा करने के दौरान युवती की पिटाई, डीएम से मिलने कार्यालय पहुंचीं पीड़ित युवती, दबंगों के द्वारा मारने की दी जा रही धमकी-युवती, उभांव के बेल्थरारोड़ के कृषिमंडी के पास की घटना

➡फर्रुखाबाद – भाजपा बूथ अध्यक्ष रतेंद्र सिंह ने मारपीट की, जमीन के विवाद में परिजनों के साथ मारपीट, परिजनों के साथ घर में घुसकर की मारपीट , दो महिलाओं सहित चार लोग गंभीर घायल, सभी घायलों को अस्पताल में कराया था भर्ती, दबंगों के खिलाफ पीड़ित ने थाने में दी तहरीर , कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र का मामला

➡प्रतापगढ़- दबंग पड़ोसियों ने दिव्यांग, उसके परिवार को पीटा, पत्नी, बेटे पर लाठी-डंडे और रॉड से किया हमला, दिव्यांग परिवार ने रंजिश में हमले का लगाया आरोप, घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में कराया भर्ती, मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस जांच में जुटी

➡कन्नौज – ट्रेलर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, भाग रहे ट्रेलर ने 3 अन्य लोगों को मारी टक्कर, टक्कर लगने से तीनों लोग हुए घायल, स्थानीय लोगों ने सड़क पर लगाया जाम, पुलिस ने लोगों को समझाने का किया प्रयास, पुलिसकर्मी के साथ लोगों ने अभद्रता की, घायलों को मेडिकल कालेज में कराया भर्ती, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कलशान के पास की घटना

➡बाराबंकी- सीएम योगी आदित्यनाथ का बाराबंकी दौरा कल, कल 11 बजे पहुंचेंगे सीएम योगी बाराबंकी, पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा के फार्म का करेंगे भ्रमण, प्रगतिशील किसानों से भेंट करेंगे सीएम योगी, कृषि संबंधी स्टालों का भ्रमण करेंगे सीएम योगी , किसान पाठशाला का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी, प्रगतिशील किसानों का सम्मान करेंगे सीएम योगी, लाभार्थी किसानों को चेक,स्वीकृति पत्र का करेंगे वितरण

➡बाराबंकी- विश्व हिंदू रक्षा परिषद का जागो हिन्दू जागो कार्यक्रम, राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय कार्यक्रम में हुए शामिल, डॉ.कलाम,अब्दुल हमीद के नाम बनाए मस्जिद-गोपाल, विश्व हिंदू रक्षा परिषद देगा पांच करोड़ रुपए- गोपाल, बाबर का नाम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- गोपाल, धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं- गोपाल

➡अयोध्या – राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों की 13 दिसंबर को होगी बैठक , मणिरामदास छावनी में दोपहर 2 बजे होगी अहम बैठक, तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष की अध्यक्षता में होगी बैठक, महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी रहेंगे मौजूद , 3 माह में होती है राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों की बैठक

➡मैनपुरी – नो एंट्री में ट्रक का कहर देखने को मिला , अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा , ट्रक का 5 किलो मीटर से पीछा करके पकड़ा , ट्रक नो एंट्री तोड़कर घुसा था बाजार में , पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया , पुलिस ने ट्रक चालक को किया गिरफ्तार , थाना कुरावली क्षेत्र की घटना

Taza Khabar