🚨 BIG BREAKING | उत्तर प्रदेश कांग्रेस
लखनऊ 10 जनवरी 26*यूपी की राजनीति में प्रियंका गांधी की वापसी के संकेत, जन्मदिन पर प्रदेश-व्यापी अभियान
लखनऊ *उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज जारी एक आधिकारिक पत्र ने सियासी गलियारों में हलचल तेज़ कर दी है। इस पत्र से साफ संकेत मिल रहे हैं कि वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर उत्तर प्रदेश की सक्रिय राजनीति में बड़ी भूमिका निभाने जा रही हैं।
कांग्रेस ने 12 जनवरी 2026 को प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में एक साथ पत्रकार वार्ताएं आयोजित करने का फैसला किया है। जिला-जिला वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी इसे अपने “एजेंडा-100 दिन” अभियान से जोड़कर देख रही है।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह कदम सामान्य औपचारिकता नहीं, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का स्पष्ट संकेत है। चर्चा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सुपर प्रभारी की भूमिका एक बार फिर प्रियंका गांधी के पास हो सकती है !!
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प