February 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली १फरवरी २६ * देशभर में आयुर्वेद संस्थान स्थापित किए जाएंगे, आयुष फार्मेसी को अपग्रेड किया जाएगा और पूरा इकोसिस्टम मजबूत बनाया जाएगा'

लखनऊ 1 फरवरी 26 * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………*

लखनऊ 1 फरवरी 26 * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………*

➡लखनऊ- मदरसे में आग लगने से मची अफरा तफरी, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाई, आग से नुकसान का किया जा रहा आंकलन, थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के जरनैलगंज का मामला

➡लखनऊ- मौलाना शहाबुद्दीन ने बजट का किया स्वागत, केंद्रीय बजट को बताया संतुलित और समावेशी, अल्पसंख्यकों के लिए 3350 करोड़ का प्रावधान, बजट में व्यापार, उद्योग, शिक्षा का ख्याल, ‘युवा, खेल और नौकरीपेशा वर्ग का रखा गया ख्याल’,देश को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम-शहाबुद्दीन

➡लखनऊ- आम बजट पर सीएम योगी की प्रतिक्रिया, बड़े शहरों के लिए म्यूनिसिपल बॉन्ड बूस्ट, ‘1,000 करोड़ से अधिक के एकल बॉन्ड पर प्रोत्साहन’,वाराणसी मॉडल बनेगा उदाहरण, ‘दिल्ली-वाराणसी,वाराणसी-सिलीगुड़ी नेटवर्क से जुड़ेंगे’, पर्यटन-व्यापार को मिलेगी नई गति, वाराणसी बनेगा मेडिकल हब

➡प्रयागराज- माघ मेले में माघी पूर्णिमा का स्नान जारी, दोपहर 2 बजे तक 1.82 करोड़ लोगों का स्नान, विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही

➡कानपुर देहात- हरे पेड़ों की अवैध कटान का खेल जारी, लकड़ी माफिया प्रशासन की साठगांठ, ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं, सिकंदरा थाना क्षेत्र के पिण्डारथु गांव का मामला

➡कानपुर- ट्रेन से कटकर युवक का सुसाइड, फतेहपुर के जहानाबाद का निवासी, डिप्रेशन में था मृतक युवक- परिजन, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घाटमपुर थानाक्षेत्र के घाटमपुर कस्बे का मामला

➡वाराणसी- संत रविदास की जयंती पर लापरवाही, लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसा सांड, वाराणसी नगर निगम की बड़ी लापरवाही, भीड़ में सांड के आने से मचा हड़कंप, सेवादारों की सूझबूझ से सांड निकाला गया, वाराणसी के संत रविदास मंदिर का मामला

➡मैनपुरी- आयुष्मान कार्ड के नाम पर जमीन हड़पी, सड़क हादसे में घायल किसान संग साजिश, मुफ्त इलाज का भरोसा देकर कराया बैनामा, बैनामा में RTGS के तहत दर्शाया भुगतान, आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज , किशनी क्षेत्र के नगला रमू, हरीसिंहपुर का मामला

➡हापुड़- पिलखुवा कैंप कार्यालय AAP की प्रेस वार्ता, प्रदेश प्रवक्ता सी एम चौहान ने बोला हमला, UGC के नए नियमों को लेकर उठाए सवाल, ‘सरकार शिक्षा व्यवस्था संग खिलवाड़ कर रही’

➡उन्नाव- जेल अधीक्षक से 23 लाख की ठगी, नीट में बेटी का दाखिला दिलाने का झांसा, आरोपी अभिनव शर्मा से हुआ था संपर्क, पैसे ट्रांसफर होने के बाद आरोपी फरार, फोन, गोमतीनगर स्थित कार्यालय बंद, जांच में पेशेवर संगठित गिरोह का खुलासा, अभिनव, संतोष व अन्य का संगठित गिरोह, सदर कोतवाली में तहरीर पर मुकदमा दर्ज, उन्नाव कारागार अधीक्षक हैं पंकज कुमार सिंह

➡आगरा- शारदा वर्ल्ड स्कूल का टैलेंट हंट का आयोजन, विभिन्न स्कूलों के करीब 50 स्टूडेंट्स का प्रतिभाग, सभी ने अलग-अलग प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा, ‘आगरा गोट टैलेंट’ हंट में बच्चों ने बांधा समां

➡संभल- महिला राशन डीलर की हत्या का मामला, चुनावी रंजिश को लेकर की गई थी हत्या, परिजनों ने थाने के सामने रखी अर्थी, पुलिस ने आश्वासन देकर शांत कराया, गांव में भारी पुलिस बल तैनात की गई, जिले के थाना बबराला का मामला

➡मैनपुरी- SP के निर्देश में वारंटी वांछित अभियान, 27 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में एक्शन, सभी आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश

➡दिल्ली- बजट को लेकर बोले सांसद राहुल गांधी, युवाओं को नौकरी नहीं, किसान परेशान, उत्पादन गिरा, निवेशक भाग रहे, ग्लोबल झटके आने वाले हैं, घरेलू बचत तेजी से गिर रही है, भारत के असली संकट नजरअंदाज
———————————————————————-

Taza Khabar