लखनऊ 09 दिसम्बर*गाय और गंगा के नाम पर सत्ता में आयी योगी आदित्यनाथ की सरकार में गोवंष पर क्रूरता की हदे पार कर दी गयी
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि गाय और गंगा के नाम पर सत्ता में आयी योगी आदित्यनाथ की सरकार में गोवंष पर क्रूरता की हदे पार कर दी गयी है। जनपद बांदा की नरैनी ग्राम पंचायत में सरकारी संरक्षण में रह रहे 50 जीवित गोवंश को ट्रको में भरकर मध्य प्रदेश के जंगल में दफनकर करने जैसी क्रूरता प्रकाश में आयी है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमर बहादुर सिंह पर की गयी कार्यवाही काफी नहीं है वहां के नगर पंचायत अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करके जिलाधिकारी बांदा को भी निलंम्बित किया जाना आवश्यक है।
डाॅ0 अहमद ने कहा कि सरकार द्वारा प्रतिमाह सरकारी संरक्षण में पर रहे गोवंशों के लिए सरकारी धनराशि आवंटित रहती है और सम्पूर्ण देखरेख जिलाधिकारी की जानकारी में रहती है फिर भी इस प्रकार की क्रूरता करने में केवल एक अधिकारी हिम्मत नहीं कर सकता। निश्चित रूप से इस घटना को सरकारी संरक्षण प्राप्त है और बांदा जनपद के प्रभारी मंत्री को इस सन्दर्भ में तत्काल मंत्रिमण्डल से हटाया जाना आवश्यक है। सरकारी संरक्षण में चल रही गोशालाओं का स्थलीय निरीक्षण भी सक्षम अधिकारी द्वारा होना चाहिए ताकि योगी सरकार की गायों के प्रति संवेदना उजागर हो सके। इसी प्रकार गंगा सफाई के नाम पर खर्च किये गये अरबों रूपये की जांच एवं स्थलीय निरीक्षण भी मा0 उच्च न्यायालय के कार्यरत न्यायमूर्ति के माध्यम से होनी चाहिए ताकि धन के बंदरवाट की स्थिति स्पष्ट हो सके क्योंकि गंगा आज भी स्वच्छ और निर्मल नहीं हो सकी है।
रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार ने धर्म और धार्मिक प्रतीकों के सहारे प्रदेश की जनता को गुमराह किया है और जनता के अरबों रूपये की बंदरबांट करके विकास की गंगा बहाने का छलावा किया गया है। प्रदेश के कोने कोने में आज सरकार विरोधी आवाजे उठ रही है क्योंकि कुछ गिने चुने महानगरों के अतिरिक्त कहीं भी विकास के दर्शन नहीं होते हैं। गांव की स्थिति लगभग पांच वर्ष पहले जैसी है। यही कारण है कि 2022 में वर्तमान सत्ता को उखाड़ फेकने की आवाज सम्पूर्ण प्रदेश में सुनने को मिल रही है। यह निश्चित है कि आगामी सरकार किसानों मजदूरों, मजलूमों और कामगारों के साथ साथ बेरोजगारों की होगी और इन सभी वर्गो के साथ साथ आम जनता की सुख सुविधाओं का ध्यान रखने वाली होगी।
(सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी)
प्रदेश प्रवक्ता

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*