लखनऊ 06मार्च* नवगठित सैरपुर थाने के इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत
लखनऊ : लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस के लिए ही नहीं बल्कि यूपी पुलिस के लिए शनिवार की रात एक दर्दनाक हादसे की खबर लेकर सामने आई। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के द्वारा अभी जल्दी ही अपराध की रोकथाम के लिए गठित किए गए सैरपुर थाने के नवनियुक्त इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह की शनिवार की देर रात भिटौली के पास हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई ।
बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर सैरपुर संजय कुमार सिंह की सरकारी गाड़ी खराब होने की वजह से वो अपनी प्राइवेट डस्टर कार से क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे तभी भीठौली के पास उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई । सड़क दुर्घटना में घायल हुए संजय कुमार सिंह को गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । सरल स्वभाव और अपराध की रोकथाम के लिए हमेशा मुस्तैद रहने वाले इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह की दर्दनाक मौत की खबर सुनकर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के अलावा पुलिस के तमाम आला अफसर ट्रामा सेंटर पहुंचे ।
इंस्पेक्टर सैरपुर की दर्दनाक मौत की खबर से लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई । अभी यह पता नहीं चल सका है कि हादसा कैसे हुआ और इस हादसे का जिम्मेदार कौन है लेकिन यह सच है कि इस भीषण सड़क हादसे ने यूपी पुलिस का एक होनहार इंस्पेक्टर छीन लिया। इंस्पेक्टर सैरपुर की सड़क हादसे में मौत की खबर जिसने भी सुनी वह दंग रह गया । अभी दो दिन पहले की ही बात है जब इंस्पेक्टर संजय सिंह ने मौरंग मंडी में पुलिस के नाम का सहारा लेकर अवैध वसूली करने वाले को गिरफ्तार किया था इस गिरफ्तारी के सम्बंध में हमारी भी उनसे बात हुई थी । सड़क हादसे में जान गवाने वाले इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह की मौत की खबर से सिर्फ पुलिस महकमे में ही नही बल्कि पत्रकारो में भी शोक की लहर दौड़ गई है

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*