लखनऊ ३१ जनवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरे
लखनऊ- यूपी में S IR से जुड़ी बड़ी खबर, आज विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकेंगे लोग, सभी बूथों पर मौजूद रहेंगे BLO, सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अभियान, काटे गए नामों की लिस्ट दिखाई जाएगी, SIR प्रक्रिया में कटे है 2.89 करोड़ नाम, नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 भरा जाएगा
➡लखनऊ- रिटायर्ड एयर फोर्स अधिकारी को लगी गोली, अधिकारी को बदमाशों ने मारी गोली, पत्नी के साथ रेस्टोरेंट का संचालन कर रहे थे, शॉपिंग स्क्वायर स्थित रेस्टोरेंट में की फायरिंग, गोली लगने से अवधेश पाठक गंभीर घायल, लोगों ने घायल अधिकारी को अस्पताल पहुंचाया, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी, सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का मामला
➡जौनपुर- PWD के वरिष्ठ खण्डीय लेखाधिकारी की पिटाई, कार्यालय में बंद कर की गई बेरहमी से मारपीट, एक्सईएन के इशारे पर पिटाई कराने का आरोप, BJP MLA रमेश मिश्र के प्रतिनिधियों पर आरोप, MLA रमेश सिंह के प्रतिनिधियों पर भी आरोप, शाहगंज से निषाद पार्टी MLA है रमेश सिंह, जबरन काग़ज़ों पर हस्ताक्षर कराने का दबाव, हस्ताक्षर से इनकार पर एक्सईएन ने बुलाकर पिटवाया, पिटाई में लेखाधिकारी गंभीर रूप से घायल, पीड़ित अधिकारी ने लाइन बाज़ार थाने में दी तहरीर
➡अलीगढ़- अलीगढ़ महोत्सव में बड़ा हादसा, ब्रेक डांस झूले में अचानक खराबी, बोगी का लॉक खुलने से अफरा-तफरी, हादसे में दो लोग घायल, झूला टूटते ही दर्शकों में दहशत, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, बन्नादेवी थाना क्षेत्र की घटना
➡बरेली- मामूली विवाद के बाद दबंग ने मारी चाकू, एक युवक, दो महिलाओं को मारी चाकू, लोगों ने आरोपी को मौके पर पकड़ा, हाफिजगंज क्षेत्र के रिठौरा कस्बे की घटना
➡सहारनपुर- प्राथमिक विद्यालय का वीडियो वायरल, स्कूल से बर्तन धुलवाने का आरोप, स्कूल परिसर के बर्तन धोते दिखाई दे रहे बच्चे, व्यक्ति ने वीडियो बनाकर किया वायरल, सहारनपुर महानगर के हकीकतनगर क्षेत्र का मामला
➡हापुड़- हापुड़ पुलिस का लंगड़ा ऑपरेशन जारी, किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी से मुठभेड़, आरोपी आदिल ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में गोली से आदिल घायल, ट्यूशन जा रही किशोरी से किया था दुष्कर्म, कब्जे से तमंचा और कारतूस हुआ बरामद, धौलाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
➡बहराइच- साइकिल सवार युवक पर तेंदुए ने किया हमला, युवक के चिल्लाने पर छोड़कर भागा तेंदुआ, युवक को इलाज के लिए कराया गया भर्ती, बहराइच के थाना मुर्तिहा इलाके का मामला
➡बहराइच- खेलते वक्त हादसे का शिकार हुई बच्ची, खौलती चाय बच्ची के खुद पर उंडेला, हादसे की जद में आकर झुलसी बच्ची, बहराइच कोतवाली देहात इलाके का मामला
➡रायबरेली- नाबालिक से दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने आरोपी प्रवेश को पकड़ा, बहला फुसला कर दुष्कर्म का आरोप, मुखबिर की सूचना पर आरोपी अरेस्ट, जगतपुर थाना पुलिस ने की गिरफ्तारी
➡रायबरेली- रायबरेली में हत्या के प्रयास का मामला, पुलिस ने आरोपी संतोष को पकड़ा, आरोपी पर हत्या के प्रयास का आरोप, बछरावां थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
➡हापुड़- फर्जीवाड़ा रोकने को निबंधन विभाग की पहल, संपत्तियों के बैनामे में धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम, रजिस्ट्री के दौरान सख्त सत्यापन व्यवस्था जरूरी, खरीददार, विक्रेता, गवाहों का आधार नंबर होगा सत्यापित, सभी उपनिबंधन कार्यालयों को मिली बायोमेट्रिक मशीनें, आधार बायोमेट्रिक से होगी पहचान की पुष्टि
➡मेरठ- दुष्कर्म पीड़िता की इलाज के दौरान मौत, पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खाकर किया सुसाइड, पुलिस ने आरोपी अनुज को अरेस्ट किया, परिजनों ने 4 लोगों पर कराया केस दर्ज, बहला फुसलाकर आरोपी ने किया दुष्कर्म, 3 दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार 3 अन्य अभी फरार, मेरठ के बहसूमा थाना इलाके की घटना
➡गाजियाबाद- खोड़ा थाना क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी, चाकूबाजी में 3 लोग घायल, 2 की मौत, ढाबे पर खाना खाने को लेकर हुआ विवाद, खाना देने में देरी, पैसे को लेकर झगड़ा, सूचना पर मौके पर पहुंचे डीसीपी, एसीपी, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, अंबेडकर गेट स्थित वैष्णो ढाबे की घटना
➡आगरा- एडिशनल सीजेएम से रंगदारी मांगी गई, 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग, न देने पर जान से मारने की धमकी, फोन पर गाली-गलौज भी की गई, 3 अलग-अलग अज्ञात नंबरों से आए कॉल, एडिशनल सीजेएम बटेश्वर कुमार ने दी तहरीर, थाना हरिपर्वत में मुकदमा दर्ज
➡मुरादाबाद- बिलारी क्षेत्र में जमकर हंगामा और मारपीट, खेतों में चोर होने की सूचना से मचा हड़कंप, बिलारी थाना समेत 3 थानों की पुलिस पहुंची, खेतों में पुलिस ने चलाया कांबिंग ऑपरेशन, शक में ग्रामीणों ने कुछ लोगों की पिटाई की, पिट रहे लोगों को बचाने में पुलिसकर्मी घायल, बिलारी थाना क्षेत्र का मामला
➡हापुड़- संदिग्ध हालत में घर से लापता हुई किशोरी, किशोरी सोनिया के लापता होने से हड़कंप, अमित नाम के युवक पर ले जाने का आरोप, पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी, बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सिंगरौली का मामला
➡हापुड़- दरोगाओं पर पिस्टल दिखाने का आरोप, अधिवक्ताओं ने लगाया गंभीर आरोप, झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप, वकील ने DIG से की मामले की शिकायत, गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡हापुड़- 3 युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप, किस्त लेने आए 3 युवकों पर आरोप, बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप, पुलिस से की शिकायत, जांच शुरू, गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला

More Stories
अयोध्या 1 फरवरी 26 * नेशनल यूनियन ऑफ जनरलिस्ट तहसील रुदौली इकाई की वार्षिक बैठक संपन्न। .
नई दिल्ली १ फरवरी २६ * स्टेशन डायरेक्टर के सेवा निवृत होने पर स्टेशन कर्मियों ने कार्यक्रम आयोजित किया
नई दिल्ली 1 फरवरी 26 * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर शाम की खबरे। ..