लखनऊ २९ जनवरी २६*शराब ,नशीले पदार्थों का उत्पादन और विक्रय बंद करे सरकार
लखनऊ। नेशनल डेमोक्रेटिक पीपुल्स फ्रंट (एन डी पी एफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ के आर्य समाज सभागार में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेजों ने भारत में शराब विक्रय शुरू करवाया था जिसका उस समय अंग्रेज कलेक्टर ए ओ Hume ने रानी को पत्र लिखकर इस पाप की कमाई को बंद करने का आग्रह किया किया था क्योंकि इससे भारत के परिवार आर्थिक कमजोरी से टूट रहे थे, बच्चे अनाथ हो रहे थे महिलाओं में वेश्यावृत्ति बढ़ रही थी। 1947 में सत्ता हस्तांतरण के बाद से अभी तक की कांग्रेस एवं भाजपा सरकारें पाप की कमाई से राजस्व अर्जित कर रहे हैं। कॉरपोरेट लूट युवाओं को शराब एवं नशा की गिरफ्त में झोंककर हो रही है। कॉरपोरेट लूट पर रोक लगाने के लिए व्यापक जनांदोलन राष्ट्रव्यापी स्तर पर शुरू करने की आवश्यकता है। सभा को अलूबेरिया महिला उन्नयन समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्याणी पालू, मानसी घोष, शिउली समानता, रीता पात्र, पलाश नैलेक, पीयू घोष, सुल्तान सिंह, योगेन्द्र राणा, टीना यादव, देवकीनंदन गंगवार आदि ने संबोधित किया।

More Stories
मथुरा 1 फरवरी 26*प्रधानमंत्री ने हर वर्ग एवं प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाया *
नई दिल्ली १फरवरी २६ * देशभर में आयुर्वेद संस्थान स्थापित किए जाएंगे, आयुष फार्मेसी को अपग्रेड किया जाएगा और पूरा इकोसिस्टम मजबूत बनाया जाएगा’
अयोध्या 1 फरवरी 26 * नेशनल यूनियन ऑफ जनरलिस्ट तहसील रुदौली इकाई की वार्षिक बैठक संपन्न। .