March 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ २५ जनवरी "राष्ट्रीय मतदाता दिवस" के अवसर पर "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल" के बैनर तले व्यापारियों ने अनिवार्य मतदान की शपथ ली,प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई

लखनऊ २५ जनवरी “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल” के बैनर तले व्यापारियों ने अनिवार्य मतदान की शपथ ली,प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई

लखनऊ २५ जनवरी “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल” के बैनर तले व्यापारियों ने अनिवार्य मतदान की शपथ ली,प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई

लखनऊ *लोकतंत्र में वोट का अधिकार सबसे बड़ा हथियार, अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें: संजय गुप्ता

वोट की चोट से चुनाव में अपनी समस्याओं पर करें प्रहार: संजय गुप्ता

जो लोग मताधिकार का प्रयोग नहीं करते, उन्हें सरकारो को कोसने का कोई अधिकार नहीं : संजय गुप्ता

व्यापारियों को जाति धर्म की सोच से ऊपर उठकर, व्यापारी के रूप में वोट देकर, अपने आप को मजबूत व्यापारी वोट बैंक के रूप में स्थापित करना होगा, तभी आसानी से सरकारे सुनेगी व्यापारियों की बात :संजय गुप्ता

लखनऊ * 25 जनवरी, रविवार , “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल” के बैनर तले व्यापारियों ने प्रत्येक चुनाव में अनिवार्य मतदान की शपथ ली ,संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई शपथ ग्रहण कार्यक्रम हजरतगंज स्थित साहू सिनेमा के पास आयोजित हुआ
इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा लोकतंत्र में जनता के पास वोट का अधिकार सबसे बड़ा हथियार है सभी को मताधिकार के हथियार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए
उन्होंने कहा व्यापारियों को चुनाव में जाति धर्म में ना बटते हुए व्यापारी बनकर वोट देना होगा तथा अपने आप को मजबूत “व्यापारी वोट बैंक” के रूप में स्थापित करना होगा तभी व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा और सरकारे आसानी से व्यापारियों की बात सुनेंगी
उन्होंने कहा जो लोग मताधिकार का प्रयोग नहीं करते, उन्हें सरकारो को कोसने का कोई अधिकार नहीं है उन्होंने कहा हमें स्वयं तथा अपने परिजनों एवं परिचितो को अनिवार्य मतदान हेतु जागरूक करना होगा
संजय गुप्ता ने कहा कि चुनाव में व्यापारी अपने परिजनों के साथ वोटों का प्रयोग कर मजबूत व्यापारी वोट बैंक के रूप में दिखें उन्होंने कहा राजनीतिक दल एवं सत्ता पर बैठे हुए लोग केवल वोटों की भाषा समझते हैं अतः नागरिकों को इस भाषा का प्रयोग अच्छे तरीके से करना आना चाहिए
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने व्यापरियों एवं नागरिकों से मताधिकार के समय जाति धर्म की सोच को छोड़कर शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, व्यापार, उद्योग ,एवं देश- प्रदेश के चौमुखी विकास के विषयों को ध्यान में रखते हुए मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की

शपथ कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, मंत्री संदीप सिंह गौर,प्रदेश संसदीय महामंत्री सुहेल हैदर अल्वी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर कुमार, नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, नगर महामंत्री मोहित कपूर, नगर महामंत्री संजय त्रिवेदी, नगर महामंत्री आशीष गुप्ता, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंशु श्रीवास्तव, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, नगर उपाध्यक्ष शिखर विजय श्रीवास्तव ,ट्रांस गोमती महिला अध्यक्ष अंजलि मौर्या, महामंत्री कादंबिनी द्विवेदी, लव लेन माकेर्ट अध्यक्ष गौस अहमद, कमर मून , प्रिंस मार्केट अध्यक्ष मोहम्मद हलीम खान, महामंत्री रवि मामा जी, चन्दर नगर मार्केट अध्यक्ष मनमोहन सिंह, उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट कैटरिंग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष गुप्ता ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव सिंह ,वीरेंद्र साहू, नगर उपाध्यक्ष संजय टंडन ,गोपाल गुप्ता व्यापारी शामिल थे

संजय गुप्ता

Taza Khabar