June 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली २५ दिसंबर २५ * *दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

लखनऊ २४ दिसम्बर २५ * यूपी आजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश भर ही कुछ महत्तपूर्ण ख़बरें

लखनऊ २४ दिसम्बर २५ * यूपी आजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश भर ही कुछ महत्तपूर्ण ख़बरें

[9:07 am, 24/12/2025] Shobhit Shukla Barabanki: लखनऊ- 22 वरिष्ठ PCS अधिकारियों के तबादले, परमानंद झा अपर जिलाधिकारी जौनपुर बने, सोहन लाल अपर जिलाधिकारी शामली बनाए गए, मीनाक्षी पाण्डेय नगर मजिस्ट्रेट सीतापुर बनी, रमेश बाबू नगर मजिस्ट्रेट मऊ बनाए गए, प्रेम नारायण सिंह अपर जिलाधिकारी देवरिया बने, चन्द्र शेखर अपर जिलाधिकारी चित्रकूट बनाए गए, राजेश कुमार अपर जिलाधिकारी कानपुर नगर, विजय कुमार सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया बने, अखिलेश यादव अपर आयुक्त अलिगढ़ मंडल बने, प्रबुद्ध सिंह कुलसचिव, राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विवि अलीगढ़ बने, अनिल कुमार अपर जिलाधिकारी अलीगढ़ बनाए गए, नम्रता सिंह अपर जिलाधिकारी लखनऊ बनी, दीपक वर्मा कुलसचिव बनाए गए उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विवि सैफई, इटावा बने, सुभाष चंद्र प्रजापति परीक्षा नियंत्रक, UPSSSC, लखनऊ बने, महिपाल सिंह प्रधान प्रबंधक यूपी चीनी मिल संघ लखनऊ, विवेक कुमार मिश्र स…
[9:07 am, 24/12/2025] Shobhit Shukla Barabanki: 👉
अमानीगंज में आज 6 घंटे बिजली रहेगी गुल
अयोध्या के वाटर वर्क्स अमानीगंज उपकेंद्र पर जर्जर डॉग कंडक्टर को पैन्थर कंडक्टर से बदलने का बड़ा मरम्मत कार्य आज दिनांक 24.12.2025 (बुधवार) को किया जा रहा है। इस तकनीकी सुधार के कारण आज सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से समय से अपने जरूरी काम निपटाने की अपील की है ताकि मरम्मत के दौरान होने वाली असुविधा से बचा जा सके।
[9:07 am, 24/12/2025] Shobhit Shukla Barabanki: ब्रेकिंग

अयोध्या महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट में मंगलवार को फ्लाइट का संचालन कोहरे की वजह से हुई प्रभावित,

कोहरे के कारण चार उड़ाने हुई रद्द

स्पाइसजेट की फ्लाइट (अहमदाबाद, अयोध्या, मुंबई और मुंबई, अयोध्या, अहमदाबाद) 30 दिसंबर तक कैंसिल कर दी गई

वही चार उड़ने विलंबित रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (दिल्ली अयोध्या दिल्ली मुंबई अयोध्या मुंबई दिल्ली और अयोध्या दिल्ली) भी निर्धारित समय से देरी से चल रही

स्पाइसजेट की फ्लाइट हैदराबाद अयोध्या हैदराबाद सबसे अधिक विलंबित रही।
[9:07 am, 24/12/2025] Shobhit Shukla Barabanki: ब्रेकिंग

अयोध्या में कोरिया की महारानी हो की 10 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण आज 11 बजे

सरयू नदी के किनारे बना है महारानी हो का पार्क

अयोध्या से कोरिया का गहरा नाता

2000 वर्ष पूर्व अयोध्या की राजकुमारी समुद्र के रास्ते पहुंची थी कोरिया, कोरिया के राजकुमार से हुआ था विवाह

कोरियाई दल आज कार्यक्रम में होगा शमिल, करेगा रामलला का दर्शन पूजन।
[9:07 am, 24/12/2025] Shobhit Shukla Barabanki: दिल्ली: पुलिस ने 2017 उन्नाव रेप केस की पीड़िता की मां और महिला एक्टिविस्ट योगिता भयाना को इंडिया गेट के पास प्रोटेस्ट वाली जगह से हटा दिया।

वे दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रही थीं, जिसमें 2017 उन्नाव रेप केस के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर की सज़ा पर रोक लगा दी गई थी।

दिल्ली: 2017 उन्नाव रेप केस की पीड़िता की मां और महिला एक्टिविस्ट योगिता भयाना ने इंडिया गेट पर दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें 2017 उन्नाव रेप केस के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर की सज़ा को सस्पेंड कर दिया गया है।
[9:07 am, 24/12/2025] Shobhit Shukla Barabanki: बांग्लादेश ने अगरतला में वीज़ा सर्विस सस्पेंड कर दी है: बांग्लादेश विदेश मंत्रालय के अधिकारी
[9:07 am, 24/12/2025] Shobhit Shukla Barabanki: दिल्ली, हरियाणा, करीब आधा उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश के इलाके कोहरे/स्मॉग की चपेट में हैं।
[9:07 am, 24/12/2025] Shobhit Shukla Barabanki: अयोध्या।
कोतवाली अयोध्या के तिहुरा मांझा में खेलते समय युवक के पेट में लगी गोली, गोली लगने से आलोक वर्मा उर्फ शनि वर्मा की मौत, पुलिस ने मामले मे अनीश यादव पुत्र अंगद यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा किया दर्ज, आरोप के मुताबिक कल दोपहर करीब 3:30 बजे पड़ोसी बच्चों के साथ खेलते समय अचानक चली गोली, गोली लगने से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराए जाने पर पुलिस को मिली सूचना, चिकित्सकों ने युवक को किया लखनऊ रेफर, जुबेरगंज के पास हालत युवक की बिगड़ी, सीएचसी सोहावल पर उपचार के लिए लाया गया युवक को, जहां देर रात चिकित्सकों ने युवक को किया मृत घोषित, थाना प्रभारी अयोध्या कोतवाली पंकज सिंह ने बताया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल है शुरू। आरोपी की तलाश की जा रही है आरोपी की तलाश की जा रही है।
[9:07 am, 24/12/2025] Shobhit Shukla Barabanki: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2026 के प्रस्तावित पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने वोटर रिवीजन सूची जारी कर दी है। 24 से 30 दिसंबर तक अंतिम मतदाता सूची का निरीक्षण व दावे-आपत्तियां ली जाएंगी, जबकि 31 दिसंबर से 6 जनवरी तक उनका निस्तारण होगा। 6 फरवरी को अंतिम सूची प्रकाशित होने की संभावना है। इसके बाद पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा सीटवार आरक्षण तय किया जाएगा, जिसके पश्चात चुनाव तिथियों की घोषणा संभव है।
[9:07 am, 24/12/2025] Shobhit Shukla Barabanki: लखनऊ : यूपी विधानसभा की कार्यवाही का आज आखिरी दिन

यूपी सरकार के अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा

अनुपूरक बजट चर्चा के बाद कराया जाएगा पास

विधायी कार्य के दौरान विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा

विभिन्न विधेयकों पर भी अंतिम दिन होगी चर्चा

सीएम योगी विधानसभा की कार्यवाही में होंगे शामिल

विपक्ष सरकार के बजट प्रावधानों पर सवाल उठाएगा

Taza Khabar