March 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 19 जनवरी 26 * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर लखनऊ की कुछ खास खबर। .. लखनऊ चिड़ियाघर में बच्चे मना सकेंगे जन्मदिन नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में शुरू हुई नई सुविधा पार्टी ऑन व्हील्स के तहत होगी बर्थडे सेलिब्रेशन बुकिंग के लिए देने होंगे 5100 रुपये पुरानी बाल रेल का भी किया गया रिनोवेशन प्राणि उद्यान कार्यालय से 10 रुपये में मिलेगा बुकिंग फॉर्म फूड कोर्ट से मनपसंद भोजन की भी बुकिंग होगी लखनऊ UP के 13 जिलों के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन लखनऊ छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कोर स्टेडियम में होगी भर्ती रैली का आयोजन 6 फरवरी से 20 फरवरी तक होगा 13 हजार अभ्यर्थी भर्ती रैली में लेंगे हिस्सा लिखित परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा अग्निवीर जीडी टेक्निकल क्लर्क स्टोर कीपर और ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती अभ्यर्थियों को रात 2 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य यह उत्तर प्रदेश की छठवीं अग्निवीर भर्ती रैली होगी  लखनऊ अमौसी में पीपीपी मॉडल पर बनने वाले अत्याधुनिक बस अड्डे का रास्ता साफ 26 फरवरी तक जगह खाली कर निर्माण एजेंसी को सौंपने के निर्देश 1 मार्च से बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू होगा 160 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक बस अड्डा अमौसी में परिवहन निगम की वर्कशॉप को विकसित किया जाएगा प्रस्तावित बस अड्डा 6 मंजिला होगा, टेंडर प्रक्रिया पूरी अमौसी शहर का चौथा पीपीपी मॉडल बस अड्डा बनेगा लखनऊ गोसाईंगंज उपकेंद्र से सदरपुर करोरा गांव के ट्रांसफार्मर से चोरी चोर ट्रांसफार्मर से तेल कॉपर व अन्य सामग्री चुरा ले गए गोसाईंगंज थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज ट्रांसफार्मर की सप्लाई काटकर हुई चोरी की वारदात चोरी से करीब 200 परिवार 15 घंटे तक अंधेरे में रहे एलटी लाइन से बिजली आपूर्ति हुई बहाल पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ २१ दिसंबर २५* यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर देश–विदेश–प्रदेश की प्रमुख खबरें। …

लखनऊ २१ दिसंबर २५* यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर देश–विदेश–प्रदेश की प्रमुख खबरें। …
(खेल और मौसम सहित)

● नरेंद्र मोदी आज असम के नामरूप में 10,600 करोड़ रुपये की अमोनिया-यूरिया उर्वरक परियोजना के भूमि-पूजन में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे

● योगी आदित्यनाथ आज युवा सहकार सम्मेलन, SIR पर भाजपा कार्यशाला, मुख्यमंत्री आवास पर विशेष बैठक और एनडीए विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे

● लखनऊ में यूपी बीजेपी की बड़ी बैठक आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी, सरकार और संगठन की संयुक्त बैठक में SIR समेत विभिन्न अभियानों पर चर्चा होगी

● उत्तर प्रदेश में जनवरी में “सड़क सुरक्षा माह” मनाया जाएगा, 4-E मॉडल पर विशेष जोर

● मौसम अपडेट: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हिमपात की संभावना, कई राज्यों में शीतलहर; उत्तर प्रदेश में ठंड का असर जारी रहेगा, दिन में कुछ इलाकों में धूप और रात में कड़ाके की सर्दी, दिल्ली-हरियाणा समेत उत्तर भारत में कोहरा

● MeitY ने ‘घोस्ट पेयरिंग’ के जरिए WhatsApp अकाउंट हैकिंग को लेकर चेतावनी जारी की

● महिला क्रिकेट में भारत आज श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मैच विशाखापत्तनम में शाम 7 बजे खेलेगा

● बैडमिंटन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने वर्ल्ड टूर फाइनल्स में कांस्य पदक जीता

● बांग्लादेश में हिंसा और प्रेस स्वतंत्रता पर हमलों के विरोध में संपादक परिषद और समाचार पत्र मालिक संघ की बैठक आज

● अमरीका ने वेनेजुएला से जुड़े एक तेल टैंकर को जब्त किया, वेनेजुएला ने कार्रवाई की निंदा की

Taza Khabar