लखनऊ १ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश भर की शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जिला न्यायालय में भेजा गया मेल, कोर्ट में भेजा गया धमकी भरा मेल, बम से उड़ाने की दी गई धमकी, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, जिला न्यायलय परिसर की चेकिंग
➡ लखनऊ- डिप्टी बैंक मैनेजर के सुसाइड का मामला, काजी अहमद के मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस को कार से 6 मोबाइल फोन मिले, 6 फोन से शेयर ट्रेडिंग का हुआ खुलासा, परिजनों को 6 फोन रखने की जानकारी नहीं, पुलिस मोबाइल की जांच करवा रही है, शेयर बाजार में पैसा लगाने की बात सामने आई, गुडंबा थाना क्षेत्र का मामला
➡ लखनऊ- मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया खुलासा, शराब कारोबारी से 10 लाख की लूट मामला, 10 लाख की लूट कांड के 8 आरोपी अरेस्ट, 4.99 लाख रुपए, अवैध असलहे बरामद, मदेयगंज क्षेत्र में पुलिस, क्राइम टीम की कार्रवाई
➡ मथुरा- अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, 3 हेक्टेयर जमीन को कराया गया मुक्त, नॉन जेड ए की भूमि पर था अतिक्रमण, नगर आयुक्त के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, भारी पुलिस बल भी मौके पर रहा मौजूद, लावारिस भूमि पर भू-माफियाओं की थी नज़र, नगर निगम ने कोर्ट में दर्ज कराया था मामला, जमीन को राज्य सरकार के नाम कराया दर्ज
➡ पीलीभीत- युवक की मौत के बाद जमकर बवाल, परिजनों ने हाइवे पर शव रखा, जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, कोतवाल, सीओ समेत भारी पुलिस मौजूद, एसपी सुकीर्ति माधव ने दिया आश्वासन, आश्वासन के बाद परिजनों ने हटाया शव, बीसलपुर क्षेत्र के पीलीभीत-बरेली हाइवे का मामला
➡ मेरठ- कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन के अधिकारी कचहरी पहुंचे, प्रवेश द्वार बंद कर सघन चेकिंग अभियान, डॉग और बम स्क्वाड कर रहे चेकिंग, परिसर में खड़े वाहन और लोगों की चेकिंग, एहतियातन नई बिल्डिंग खाली कराई गई, मेरठ कोर्ट में मेल कर दी गई है धमकी
➡ मैनपुरी- स्कूलों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, परिवहन विभाग चलाएगा विशेष अभियान, 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान, स्कूल वाहनों पर विभाग करेगा कड़ी कार्रवाई, स्कूलों में नहीं चल सकेंगे अनफिट वाहन, अनफिट वाहनों को चिन्हित कर होगी कार्रवाई, स्कूली वाहनों में नहीं चलेंगे LPG लगे वाहन
➡ ललितपुर- विद्युत जेई मनोज कुमार पर कार्रवाई की मांग, मड़ावरा बार एसोसिएशन नें SDM को सौंपा ज्ञापन, अधिवक्ता के साथ मारपीट और गालीगलौज आरोप, विद्युत कनेक्शन अवैध रूप से काटने का आरोप, जेई ने अधिवक्ता की पत्नी पर दर्ज कराया केस, विद्युत चोरी का फर्जी केस दर्ज कराने का आरोप, मड़ावरा इलाके के साढ़ूमल गांव का पूरा मामला
➡ मुज़फ्फरनगर- थाना तितावी क्षेत्र में बड़ा हादसा, 3 की मौत, बेकाबू स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत, पिता, पुत्र और पुत्री की मौत, पत्नी घायल, बस चालक को पुलिस ने लिया हिरासत में
➡ मैनपुरी- 39 साल से न्याय की तलाश में बुजुर्ग, अधिकारियों के चक्कर काट रहा बुजुर्ग, 4 बीघा ज़मीन बचाने के लिए संघर्ष, राजस्व विभाग ने दिलाया था कब्ज़ा, लेखपाल, राजस्व अधिकारी बदलते ही फिर हटवाया, थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम रठेह का मामला
➡ अमेठी- दारोगा द्वारा घूस मांगने का ऑडियो वायरल, दर्ज केस से नाम हटवाने के लिए मांगी घूस, 20 हजार की घूस मांगने का ऑडियो वायरल, SI साबिर अली पर घूस मांगने का आरोप, SI का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बाजार शुक्ल थाने में तैनात हैं SI साबिर अली
➡ संभल- बीकेयू (अराजनैतिक) का 1 दिवसीय धरना प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में विरोध-प्रदर्शन, सैकड़ों किसान धरने पर बैठे, कर रहे विरोध, आधा दर्जन मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन, बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट के पास विरोध प्रदर्शन
➡ वाराणसी- कोडीन कफ़ सिरप के कारोबार का मामला, सरगना शुभम जायसवाल का राइट हैंड अरेस्ट, हवाला कारोबारी वैभव जायसवाल गिरफ्तार, वैभव सपा व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष का भतीजा, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल का आया बयान, 2008 से नहीं है कोई पारिवारिक रिश्ता- प्रदीप
➡ दिल्ली- ED की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल को नोटिस, समन के बाद पूछताछ में सहयोग नहीं- ED, मामले में अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी, राउज एवेन्यू कोर्ट से केजरीवाल बरी हुए थे, ED ने हाईकोर्ट में आदेश को चुनौती दी है
➡ हाथरस- ईको कार के बंबे में गिरने का मामला, 4 बच्चों को लोगों ने निकाला बाहर, 10 वर्षीय एक बच्चा हुआ था लापता, पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंपा, थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के बंबे का मामला
➡ देवरिया- BPCL टैंकर चालक की पिटाई पर हड़ताल, बैतालपुर डिपो से तेल सप्लाई हुआ ठप, मां गंगा फिलिंग स्टेशन पंप मालिक पर आरोप, महराजगंज जिले के फरेंदा में है फिलिंग स्टेशन, घायल चालक के समर्थन में टैंकर चालक, पंप मालिक पर FIR, दर्ज करने की मांग, कार्रवाई न होने तक हड़ताल जारी, पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा, गौरी बाजार क्षेत्र में है बैतालपुर डिपो
➡ हापुड़- ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत, GRP और स्थानीय पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या की जताई जा रही आशंका, हापुड़ रेलवे स्टेशन का पूरा मामला
➡ अमेठी- स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, डीएम ने बैग, पुस्तकें की वितरित, 15 अप्रैल तक चलेगा पूरा अभियान
➡ इटावा- बख्तियारपुर टोल पर कार सवार का हंगामा, तेज रफ्तार कार ने तोड़े सभी बैरियर, बैरियर तोड़ते बेकाबू कार CCTV में कैद, नशे में बताए जा रहे दोनों कार सवार, फरार आरोपी अबतक गिरफ्तार नहीं, चौबिया क्षेत्र के बरेली-हाईवे का मामला
➡ हापुड़- स्कूटी सवार व्यक्तियों की गुंडागर्दी, मासूम बच्चे को रोड रेंज के विवाद में पीटा, बच्चे को स्कूटी से कुचलने का किया प्रयास, स्थानीय लोगों ने मासूम बच्चे को बचाया, आक्रोशित लोगों ने आरोपी का जमकर पीटा, नगर कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामला
➡ अमेठी- अमेठी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1 माह में 148 स्थानों पर चेकिंग अभियान, 210 लोगों की हुई गिरफ्तारी, 324 ग्राम स्मैक, 2.5 KG भी गांजा बरामद, गुमशुदा हुए 15 लोगों में से 6 लोग बरामद, ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चला अभियान
➡ वाराणसी- यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या का मामला, मामले में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र, प्रिंसिपल के खिलाफ छात्रों ने खोला मोर्चा, आधा दर्जन से अधिक छात्रों ने मुड़वाया सिर, छात्रों का अनूठे अंदाज में विरोध प्रदर्शन, मंजीत को फांसी की सजा दिलाने की मांग, दिनदहाड़े हुई थी छात्र सूर्य प्रताप की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया था गिरफ्तार, दूसरे आरोपी ने कोर्ट में किया था आत्मसमर्पण
➡ हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर खादर में बनेगा बांध, 11 करोड़ 45 लाख कीमत से बनेगा बांध, दर्जनों गांव होते थे बाढ़ से प्रभावित, गंगा खादर मेला स्थान प्रभावित होता था, विधायक हरेंद्र तेवतिया ने मांग रखी थी, सीएम के सामने रखी थी निदान की मांग, दर्जनों गांव की फसलें भी होती थी जलमग्न, 3700 मीटर लंबाई का बनाया जाएगा बांध, गढ़मुक्तेश्वर विधायक ने किया शिलान्यास
➡ गाजीपुर- सपा MLA जय किशन साहू के बेटे पर FIR, अपहरण, मारपीट की धारा में लिखा केस, बेटे अंकुर साहू पर रमेश आर्य का आरोप, 9 दिसम्बर 2025 अगवा करने का आरोप, 31 मार्च 2026 को लिखा गया मुकदमा, सदर कोतवाली में 20-25 अज्ञात पर FIR
➡ आगरा- दबंगों की धमकी से परिवार परेशान, मकान बिकाऊ का चस्पा किया पोस्टर, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, खेड़ा राठौर थाने के उदयपुर का मामला
➡ चंदौली- शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता की बड़ी पहल, संचारी रोग अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ, स्कूल चलो अभियान का भी हुई शुरुआत, डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने किया शुभारंभ
➡ सोनभद्र- प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड सनसनीखेज खुलासा, महिला अभियुक्त सहित 3 अभियुक्त अरेस्ट, गला दबाकर की गई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, सिरसी डैम में फेंका गया डीलर का शव, अवैध संबंध, पैसों का लेनदेन बना वजह, पति, पत्नी और भतीजे ने रची हत्या की साजिश, घोरावल कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामला
➡ पीलीभीत- खेत में मजदूर पर बाघ ने किया हमला, अन्य मजदूरों ने बाघ से बमुश्किल छुड़ाया, हमले में मजदूर बुरी तरह से लहूलुहान, गंभीर हालत में भरतपुर सीएचसी रेफर, थाना हजारा इलाके का पूरा मामला
➡ रायबरेली- स्कूली वाहनों को लेकर विशेष अभियान, डीएम हर्षिता माथुर के निर्देश पर कार्रवाई, 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा अभियान, प्रशासन और परिवहन विभाग टीम करेगी जांच, ARTO प्रवर्तन उमेश कटियार कर रहे जांच
➡ देहरादून- देहरादून में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, डोईवाला के उपखण्ड शिक्षा अधिकारी अरेस्ट, धनवीर सिंह बिष्ट रिश्वत लेते पकड़े गए, साथी अभियुक्ता पुष्पांजलि भी गिरफ्तार, डालनवाला निवासी पुष्पांजलि पर भी कार्रवाई, 1 लाख की रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने दबोचा, RTE के तहत बिल भुगतान के बदले रिश्वत, गंगा वैली जूनियर हाईस्कूल, ऋषिकेश से जुड़ा मामला
➡ देहरादून- चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज, हेली सेवाओं की बुकिंग 10 अप्रैल से शुरू, ऑनलाइन बुकिंग 10 अप्रैल से शुरू होगी, टिकट IRCTC के आधिकारिक पोर्टल से मिलेंगे, UCADA ने 8 कंपनियों को दी अनुमति, केदारनाथ धाम के लिए विशेष शटल हेली सेवाएं, श्रद्धालुओं को यात्रा में मिलेगी बड़ी सुविधा, सीईओ डॉक्टर आशीष चौहान ने की अपील, सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट से करें बुकिंग-सीईओ, फर्जी एजेंटों, दलालों से रहें सावधान- सीईओ, ‘यात्रा से पहले मौसम, गाइडलाइन जरूर चेक करें’
➡ यूके- यूके प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का बयान, ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले कीर स्टार्मर, यह हमारा युद्ध नहीं है- कीर स्टार्मर, हम इस संघर्ष में नहीं उलझेंगे- कीर स्टार्मर, यह हमारे राष्ट्रीय हित में नहीं है- कीर स्टार्मर
➡ दिल्ली- अनिल अंबानी पर CBI ने केस लिखा, अनिल अंबानी पर धोखाधड़ी की FIR, बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल पर केस

More Stories
वाराणसी १ अप्रैल २६ * कैथी और डाफी प्लाजा पर पांच से 20 रुपये बढ़ा टोल
कानपुर देहात | दिनांक 1 अप्रैल 2026*जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई।
कानपुर देहात 1 अप्रैल 2026*जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में हरी झंडी दिखाकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ।