लखनऊ १८ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11 बजे की बड़ी खबरें…………..!!
👇🏻
➡लखनऊ- BJP प्रदेश अध्यक्ष को मिलेगा नया आवास, पंकज चौधरी को मिलेगा नया आवास, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल वाला आवास अलॉट, नवरात्रि में नए आवास में शिफ्ट होंगे पंकज, शिवपाल यादव के कार्यालय के बगल में आवास, कपिलदेव अग्रवाल विभूतिखंड में शिफ्ट होंगे, मंत्री आवास में 25 नंबर में रहेंगे कपिलदेव
➡लखनऊ- एयर इंडिया की फ्लाइट में जज से बदसलूकी, खाने की शिकायत करने पर बदसलूकी का आरोप, दिल्ली से लखनऊ आ रही फ्लाइट में बदसलूकी, इलाहाबाद HC के न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार का आरोप, केबिन क्रू पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया, सरोजिनी नगर थाने में जज ने शिकायत दी
➡प्रयागराज- यूपी में पंचायत चुनाव से जुड़ी खबर, इलाहाबाद HC ने तैयारियों पर मांगा जवाब, HC ने पंचायत चुनाव तैयारी पर मांगा जवाब, राज्य निर्वाचन आयोग से जानकारी तलब की, पंचायत चुनाव समय पर क्यों नहीं करा रहे- कोर्ट, बताइए, कब कराएंगे पंचायत चुनाव – हाईकोर्ट, याचिकाकर्ता इम्तियाज की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने पूछा-क्या तय समयसीमा में चुनाव संभव?, 19 फरवरी 2026 की अधिसूचना पर मांगा स्पष्टीकरण, 26 मई या पहले संपन्न हो जाने चाहिए थे चुनाव-कोर्ट, मौजूदा कार्यकाल 26 मई 2026 को खत्म होगा, अगली सुनवाई 25 मार्च दोपहर 2 बजे होगी, राज्य निर्वाचन आयोग को विस्तृत रिपोर्ट देना है, राज्य सरकार ने जवाब के लिए समय मांगा है, अगली सुनवाई में AG या AAG कोर्ट में रहें- HC
➡सीतापुर- पुलिस मुठभेड़ में मोबाइल लुटेरा गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान लुटेरे के पैर में लगी गोली, पुलिस की गोली से लुटेरा कौशलेंद्र हुआ घायल, दो मोबाइल, एक तमंचा, कारतूस, बाइक बरामद, मध्य रात जोधपुर पुलिया के पास हुई मुठभेड़, रामपुर कला पुलिस और SOG ने की कार्रवाई
➡बदायूं- केमिकल में शराब मिलाकर पीने से मौत, दो लोगों की हुई मौत, एक की हालत गंभीर, नशे में गलती से शराब में केमिकल मिलाया, नामकरण संस्कार के मौके पर जागरण था, इसी दौरान केमिकल मिलाकर शराब पी ली, दो लोगों की मौत, एक की हालत नाजुक है, उझानी कोतवाली के वरामयखेड़ा की घटना
➡हापुड़- अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, खेतों में लगे कांटेदार तारों में मिला शव, तारों में व्यक्ति की फसी हुई मिली गर्दन, कब्रिस्तान के बराबर खेत में मिला शव, पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल में जुटी, गढ़ कोतवाली क्षेत्र के नगर का मामला
➡आगरा- पूर्व में करोड़ों की नकली दवाएं पकड़ने का मामला, साइबर सेल क्राइम ब्रांच दिल्ली पहुंची दवा बाजार, बंसल मेडिकल एजेंसी पहुंची टीम, फर्म मिली बंद, नोटिस चस्पा कर दिल्ली में हाजिर होने को कहा, संजय बंसल के बेटे सिद्धांत को पूछताछ को बुलाया, 22 अगस्त को रेड में सीज हुई थी 71 करोड़ की दवाएं, पुडुचेरी से यूपी, दूसरे राज्यों तक सप्लाई चेन मिली थी, थाना कोतवाली दवा बाजार का मामला
➡बरेली- बरेली में पकड़ा गया अवैध मिनी पेट्रोल पंप, 185 लीटर डीजल, 190 लीटर पेट्रोल बरामद, बिना लाइसेंस के चल रहा था अवैध पंप, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, मुजफरनगर के चाचा-भतीजा चला रहे थे पंप, रामपुर, बदायूं से खरीदकर लाते पेट्रोल-डीजल, सिरौली थाना के हरदासपुर में SOG ने पकड़ा
➡अलीगढ़- अलीगढ़ परिक्षेत्र बुद्धविहार डिपो बस में चेकिंग, चेकिंग में 64 में से 62 यात्री पाए गए बेटिकट, अलीगढ़ से फरीदाबाद जा रही थी रोडवेज बस, टप्पल और पलवल के बीच हुई जांच-चेकिंग, जांच के दौरान कंडक्टर जगदीश गौतम भागा, चेकिंग टीम को टिकट मशीन थमाकर भागा, कंडक्टर जगदीश गौतम, ड्राइवर मिथुन बर्खास्त, रोडवेज टीआई को भी सस्पेंड किया जा चुका है, रोडवेज प्रबंध निदेशक ने रिपोर्ट तलब की है
➡प्रतापगढ़- प्रिंटिंग प्रेस पर मिली सदर तहसील की फाइलें, मुकदमों की फाइल मिलने पर वकीलों का हंगामा, तहसील प्रशासन ने प्रिंटिंग प्रेस, फाइलें सीज कीं, DM ने पेशकार को सस्पेंड किया, CRO को जांच, राजस्व कानूनगो राजेश पांडेय, आशाराम को नोटिस, सदर तहसील के सामने प्रिंटिंग प्रेस पर मिली फाइलें
➡मैनपुरी- मैनपुरी में बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत, मकान की दीवार के साथ टिनशेड गिरा, दो मासूम बच्चों, एक महिला की मौत, दर्दनाक हादसे में 3 लोग गंभीर घायल, पूरा परिवार टिनशेड के नीचे सो रहा था, 40 वर्षीय रूबी, 8 वर्षीय दिलीप की मौत, 13 वर्ष की मासूम देवी ने भी जान गंवाई, थाना कुरावली क्षेत्र के आठपुरा की घटना
➡आगरा- मुनाफे का लालच, रिटायर्ड बैंककर्मी से ठगी, साइबर ठगों ने लगाई 35 लाख की चपत, ऑनलाइन ट्रेडिंग के विज्ञापन से फंसाया, विज्ञापन पर क्लिक करते ही खेल शुरू, अज्ञात नंबरों से मैसेज कर विश्वास में लिया, व्हाट्सएप ग्रुप में निवेश के लिए किया प्रेरित, लिंक भेजकर फर्जी ऐप भी डाउनलोड कराया, ऐप पर दिखाया जा रहा था फर्जी मुनाफा, परिवार के अन्य लोगों ने भी किया निवेश, 20 महीनों में कई खातों में जमा कराई रकम, शमसाबाद रोड निवासी परिवार ने की शिकायत
➡बागपत- धूमधाम से निकली स्ट्रीट डॉग की अंतिम विदाई, स्ट्रीट डॉग कालू से था पूरे मोहल्ले को लगाव, फूल माला, गानों के साथ दी गई अंतिम विदाई, यमुना घाट पर किया डॉग का अंतिम संस्कार, बागपत कोतवाली क्षेत्र के देवी चौक का मामला
➡प्रयागराज- इलाहाबाद हाईकोर्ट का निर्वाचन आयोग से सवाल, पंचायत चुनाव समय पर क्यों नहीं करा रहे- कोर्ट, बताइए, कब कराएंगे पंचायत चुनाव – हाईकोर्ट, चुनाव टाले जाने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा है, अब 25 मार्च को होगी मामले की अगली सुनवाई, इम्तियाज हुसैन की याचिका पर हुई सुनवाई
➡मुजफ्फरनगर- कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का पलटवार, सपा विधायक पंकज मलिक पर बोला हमला, दलित मंत्री बना तो उन्हें बर्दाश्त नहीं- अनिल, ‘मेरी दलित पृष्ठभूमि उन्हें असहज कर रही है’, मैं सभी वर्गों के सहयोग से यहां पहुंचा- अनिल
➡झांसी- मदद के बहाने एटीएम में ठगी, रिटायर्ड रेलकर्मी सोहन लाल से ठगी, पीड़ित के खाते से 1.10 लाख रुपए पार, कार्ड फंसा होने पर मदद का बहाना, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, सीपरी बाजार के जैन डेयरी ATM का मामला
➡बदायूं- पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 आरोपी एक सिपाही भी घायल, कब्जे से 5 तमंचे, 10 कारतूस मिले, साथ ही पशु वध के उपकरण बरामद, सहसवान कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡बरेली- अतिक्रमण से लगा जाम खुलवाने पहुंची पुलिस, पुलिस टीम से दुकानदारों की नोकझोंक हुई, नोकझोंक के बाद पहुंची कई थानों की पुलिस, पुलिस ने फुटपाथ पर लगी दुकानों को हटवाया, कोतवाली थाना क्षेत्र के कबूतर चौक की घटना
➡आगरा- अवैध गैस रिफिलिंग-भंडारण का खुलासा, सूचना पर पूर्ति विभाग की टीम का छापा, 6 कमर्शियल, 11 घरेलू सिलेंडर जब्त किए, 2 डबल साइड रिफिलर भी बरामद किए, मौके पर आरोपी टीटू जवाब नहीं दे सका, भीड़ का फायदा उठाकर मौके से हुआ फरार, अवैध गैस कारोबार के बड़े नेटवर्क का अंदेशा, कृष्णा विहार कॉलोनी का मामला
➡कानपुर देहात- युद्ध का असर रानियां औद्योगिक क्षेत्र तक पहुंचा, औद्योगिक क्षेत्र की करीब 70% यूनिट्स संकट में, कच्चे माल की सप्लाई ठप, उत्पादन चक्र बाधित, छोटे-मध्यम उद्योगों के सामने अस्तित्व का संकट, युद्ध के कारण प्लास्टिक उद्योग सबसे ज्यादा प्रभावित, कच्चा माल पहले ताइवान, कई देशों से होता था आयात, सप्लाई चेन टूटने से माल की कीमतों में 90% उछाल, महंगाई के बावजूद बाजार में मांग में भारी गिरावट, फैक्ट्रियों में उत्पादन बंद और मशीनें हो रहीं बेकार, उद्योगपतियों ने सरकार से राहत की मांग की है
➡झांसी- झांसी में अवैध खनन, परिवहन का सिंडिकेट, पूंछ खनन बैरियर पर नियमों की उड़ी धज्जियां, ट्रकों पर नंबर प्लेट नहीं ना ही रॉयल्टी कटाई, विभाग के चपरासी रॉयल्टी चेक करने बैठे हैं, उनके सामने से बिना नंबर प्लेट ट्रक निकले, एक सिंडिकेट के ट्रक बिना जांच निकल रहे हैं, चेक प्वाइंट पर ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली, सरकार के राजस्व को झांसी में भारी नुकसान
➡इंदौर- इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट, आग में झुलसकर 7 लोगों की मौत हुई, मौके पर 3 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, आग लगने से कार के पास रखे सिलेंडर फटे, जोरदार धमाके से घर का एक हिस्सा ढहा, बंगाली चौराहे के पास कॉलोनी में हादसा
➡बाराबंकी- नौकरी से छुट्टी लेकर गैस लेने पहुंचा व्यक्ति, शाहजहांपुर से गैस लेने बाराबंकी पहुंचा शख्स, रात 3 से एजेंसी के सामने कर रहा इंतजार, चार-पांच दिन पहले बुक कराया था सिलेंडर, मां को ब्रेन हेमरेज, पिता को कैंसर- अरुण, माता-पिता की बीमारी के चलते खुद पहुंचा, कोतवाली नगर क्षेत्र की एजेंसी का मामला
➡बुलंदशहर- ट्रक पलटने से मजदूर दबे, 2 की मौत, रोड़ी के नीचे दबकर 2 मजदूरों की मौत, दो मजदूर गंभीर घायल, इलाज जारी, मुबारकपुर में चल रहा था सड़क निर्माण, थाना खुर्जा देहात के मुबारकपुर की घटना
➡दिल्ली- सरकार ने सभी एयरलाइंस को दिए आदेश, हवाई किराए की मनमानी पर सरकार सख्त, 60% सीटें बिना अतिरिक्त चार्ज के देनी होंगी, सीट चुनने के नाम पर मनमानी वसूली नहीं होगी, एक PNR वाले यात्री फ्लाइट में साथ बैठेंगे, यात्रियों को क्षेत्रीय भाषाओं में भी जानकारी मिलेगी
➡दिल्ली- पालम इलाके में इमारत में भीषण आग, दमकल की 25 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं, आग से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल, आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही।

More Stories
कानपूर देहात १८ मार्च २६ * “विशाल इंडेन गैस सेवा का हाल, कही ग्रामीण क्षेत्रों में “ओटीपी” ही न बन जाये वर्तमान सरकार के लिये गले की फांस”
दिल्ली १८ मार्च २६ * दिल्ली के साध नगर में इमारत में आग से हड़कंप, एक ही परिवार के 9 लोग फंसे
नई दिल्ली१८ मार्च २६ * ईरान के इस ड्रोन ने दुश्मन के नाक में कर दिया दम! बिना GPS के भी करता है सटीक हमला, गजब की है क्षमता