March 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ १३ मार्च २६ * पार्टी की बदनामी करवाने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के नेता के खिलाफ कब होगी कार्रवाई ?

लखनऊ १३ मार्च २६ * पार्टी की बदनामी करवाने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के नेता के खिलाफ कब होगी कार्रवाई ?

लखनऊ १३ मार्च २६ * पार्टी की बदनामी करवाने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के नेता के खिलाफ कब होगी कार्रवाई ?

मैरिज हॉल मालिक से बड़ी डील फिक्स करने में लगा हुआ है कथित नेता: पीड़ित को हत्या की आशंका !

लखनऊ। यूपी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश सचिव होने का दावा करने वाले बाजारखाला के भदेवां निवासी मो. जीशान द्वारा प्रताड़ित किए जाने, मारपीटकर जाति सूचक गालियां एवं जान से मारने की धमकी देकर स्कूटी छीने जाने के मामले की एफआईआर दर्ज कराने वाले डालीगंज के बरौलिया निवासी फ्लावर डेकोरेशन का काम करने वाले दलित युवक पंकज गौतम का कहना है कि आरोपी भाजपा नेता उसकी हत्या भी करा सकता है। पुलिस से फर्जी केस में फंसाए जाने की धमकी पहले से ही मिल रही है। उसका कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मो. जीशान खान के खिलाफ 25 फरवरी को दर्ज हुई एफआईआर के बावजूद अभी तक पुलिस ने न तो कोई कार्रवाई की और न ही उसका बयान लिया है।
पंकज गौतम ने कथित भाजपा नेता की संपत्ति की जांच कराए जाने की मांग करते हुए कहा है कि चंद वर्षों पहले तक प्राइवेट नौकरी करने वाला मो. जीशान खान गनर लेकर फार्च्यूनर कार से चल रहा है तथा उसके पास एक क्रेटा कार और स्कूटी भी है तथा हाल ही में इसने कई भू-संपत्तियां भी खरीदी हैं। लखनऊ के सांसद/रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डाॅ दिनेश शर्मा, मंत्री दानिश अली आदि कई बड़े भाजपा नेताओं के साथ फोटो मोबाइल में डालकर व लोगों को दिखाकर उनका काम कराने के नाम पर पैसे ऐंठना ही इसका मुख्य काम है। वर्तमान में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ के फोटो बदल-बदलकर डालता रहता है और बड़ी शान से कहता है कि वह पाठक जी का खास है और वे उसके घर भी आते हैं।
नेतागिरी कम, दलाली ज्यादा… ?
कुछ बड़े भाजपा नेताओं के “विशेष आशीर्वाद” के चलते अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश सचिव का पद पाने वाला मो. जीशान पार्टी के कार्यक्रमों में कम और पुलिस थानों में ज्यादा देखा जाता है। हाल ही में एक प्रतिष्ठान का मालिक अपने रूपयों की वापसी के लिए इसे गनर व कार सहित चौक क्षेत्र से अपने प्रतिष्ठान “पकड़कर” ले गया था और “जमकर सेवा” की थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। मो. जीशान का इस सबके बारे में कहना है कि उसे हाल ही में सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से एक वक्फ का मुतवल्ली बनाया गया है, इस वक्फ की जमीन पर पहले कब्रिस्तान था और अब उस पर पर मैरिज हाल बना हुआ है। उसने जब कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे के विरोध में आवाज उठाई तो उस मैरिज हॉल का मालिक ही उसके खिलाफ दुष्प्रचार करवा रहा है।
यह बात अलग है कि मुतवल्ली होने के नाते उसने इस संबंध में क्या लिखापढ़ी की, उसके संबंध में वह कोई साक्ष्य नहीं दे पा रहा है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि इस मामले में भी आरोपी मो. जीशान बड़ी डील फिक्स करने में लगा हुआ है। कई क्षेत्रीय कर्मठ भाजपा कार्यकर्ता भी नाम न उजागर करने की शर्त पर इसके कारनामों, बिल्डरों की शिकायत कर पहले उनका काम रूकवाने, फिर वसूली करने और मुख्य रूप से पुलिस के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठे जाने के किस्से बताते हुए क्षोभ भी व्यक्त करते हैं कि जहां जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है वहीं कुछ समय पूर्व ही पार्टी ज्वाइन करने वाले ऐसे ही लोग लगातार पार्टी की बदनामी करवा रहे हैं। 👇

Taza Khabar