लखनऊ १२ अप्रैल २६ * यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस,बदल गए पूर्वांचल के इन जिलों के एसपी
लखनऊ।उत्तर प्रदेश में तीन आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है।देवरिया और अंबेडकरनगर के एसपी को बदल दिया गया है।अभी हाल में भी 12 आईपीएस अफसरों को तबादला किया गया था।आइए जानें इस तबादले में किस अफसर को क्या नई जिम्मेदारी दी गई है।
अंबेडकरनगर की नई एसपी प्राची सिंह
आईपीएस प्राची सिंह को सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ से अंबेडकरनगर भेजा गया है। प्राची सिंह को अंबेडकरनगर का नया एसपी बनाया गया है।देवरिया के एसपी संजीव सुमन को पुलिस महानिदेशक से संबद्ध पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।
देवरिया के नए एसपी बने अभिजीत आर शंकर
अंबेडकरनगर के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर को अब देवरिया का नया एसपी बनाया गया है। अभिजीत आर शंकर 2018 बैच के आईपीएस अफसर हैं।

More Stories
मुंबई १२ अप्रैल २६ * 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
देहरादून १२ अप्रैल २६ * चारधाम यात्रा 2026 के तहत केदारनाथ हेली सेवा का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है।
टिहरी गढ़वाल१२ अप्रैल २६ * जनपद टिहरी में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।