लखनऊ ११ मार्च २६ *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- यूपी के कई जिलों में गैस सिलेंडर की किल्लत, राजधानी समेत कई जिलों में सिलेंडर की कमी, गैस एजेंसी पर लोगों की लंबीं-लंबी लाइने लगीं, सुबह से गैस सिलेंडर के लिए लाइन में हैं लोग, रायबरेली, आजमगढ़, हापुड़ में सिलेंडर की किल्लत, रायबरेली में किल्लत के बीच इंडक्शन की डिमांड, लोग बड़ी संख्या में इंडक्शन कुकटॉप खरीद रहे हैं, देवरिया, उन्नाव, नोएडा में गैस सिलेंडर की कमी, बुकिंग के बाद भी सिलेंडर न मिलने की शिकायत, गैस कालाबाजारी की भी शिकायत कर रहे हैं लोग
➡ लखनऊ- सीएम की मां पर अभद्र टिप्पणी मामला, राजधानी लखनऊ में फिर लगे पोस्टर, आरोपी मौलाना सलीम को लटकाने की मांग, VVIP गेस्ट हाउस, अलीगंज में पोस्टर लगे, आलमबाग, गोमती नगर में लगे पोस्टर, अबतक प्रदेशभर में 120 से ज्यादा शिकायतें, लखनऊ में आज बड़े प्रदर्शन की तैयारी
➡ रायबरेली- गैस सिलेंडर की कमी के बीच इंडक्शन की डिमांड, इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों में इंडक्शन की डिमांड बढ़ी, आम दिनों में एक, दो इंडक्शन की होती थी बिक्री, वर्तमान में रोजाना 8-10 इंडक्शन की हो रही बिक्री, रायबरेली में पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर- जिला प्रशासन, कैपरगंज स्थित इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों में बिक्री
➡ चंदौली- चंदौली में गैस एजेंसियों पर भीड़, डीएम ने गैस एजेंसी को दिए निर्देश, पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देश, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखें- DM, कालाबाजारी करने पर होगी कार्रवाई, लोगों को बुकिंग में हो रही परेशानी
➡ पीलीभीत- ब्रेन-डेड महिला के लिए गड्ढा बना वरदान, गाड़ी के एक्सिडेंट ने लौटा दी महिला की सांस, डॉक्टरों ने विनीता को ब्रेन-डेड घोषित किया था, सांसे हल्की हो गईं, धड़कन गायब सी हो गई, विनीता शुक्ला के पति उन्हें घर ले जाने लगे, NH-74 पर गड्ढे में गाड़ी जाने से झटका लगा, झटके से ब्रेन-डेड विनीता की सांस लौट आई
➡ हमीरपुर- ब्राह्मण विकास परिषद ने किया प्रदर्शन, UGC नियम वापस लेने की मांग की, हाथों में तख्ती लेकर किया विरोध प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, राठ तहसील कस्बे में किया गया प्रदर्शन
➡ कानपुर- एक और हिट एंड रन का मामला आया सामने, लग्जरी कार से दबंग ने 100 मी. तक घसीटा, मरणासन्न अवस्था में छोड़ भागा आरोपी दबंग, रेस्टोरेंट कारोबारी आदर्श गंभीर रूप से घायल, हिट एंड रन की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद, पीड़ित गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती, थाना गुजैनी के राम गोपाल चौराहे की घटना
➡ नोएडा- LPG सिलेंडर लेने वालों की एजेंसी के बाहर लाइन, घंटों लाइन में लगने के बाद नहीं मिल रहा सिलेंडर, सुरक्षा को देखते हुए भी पुलिस मौके पर पहुंची, सिलेंडर होने के बाद भी नहीं मिल रहा- उपभोक्ता, सेक्टर 54 एजेंसी पर गैस सिलेंडर के लिए भीड़
➡ मथुरा- आर्मी एरिया में अनाधिकृत रूप से एंट्री, जवानों ने आरोपी को लिया हिरासत में, पूछताछ के बाद किया पुलिस के हवाले, जासूसी करने की जताई जा रही आशंका, आर्मी इंटेलिजेंस, खुफिया विभाग जांच में जुटे, बिहार का निवासी है आरोपी नजीरूद्दीन, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया हवालात
➡ मैनपुरी- फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी की वारदात, पीड़ित की शिकायत ठग का खाता सीज, खाता सीज होने के बाद लौटाए कुछ रुपए, पीड़ित ने साइबर पुलिस पर भी लगाया आरोप, पुलिस पर कार्रवाई के नाम रुपये मांगने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से की मामले की शिकायत, थाना भोंगाव का बताया जा रहा मामला
➡ मिर्जापुर- मर्चरी में शव को चूहे के खाने का मामला, शासन ने पूरी घटना का लिया संज्ञान, जांच टीम लोगों का कर रही बयान दर्ज, कई तरह की अनियमिताएं जांच में मिली, पीड़ित परिवार ने डॉक्टर पर लगाया आरोप, जांच में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ, चूहों द्वारा 1 नहीं बल्कि 2 शवों को खाया गया, मिर्जापुर के मंडलीय चिकित्सालय का मामला
➡ सिद्धार्थनगर- युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सास और साले पर प्रताड़ना का आरोप, मारपीट-विवाद के बाद जान दी- परिजन, तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी, डुमरियागंज में युवक ने फांसी लगाई
➡ अमरोहा- जिले की गैस एजेंसियों पर उमड़ी भारी भीड़, सिलेंडर लेने के लिए सुबह से लगी कतारें, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिला सिलेंडर, घरेलू गैस खत्म होने से लोगों को परेशानी, अमरोहा, गजरौला समेत कई क्षेत्रों में किल्लत
➡ एटा- ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने उतारा के घाट, वजनदार वस्तु से हमला कर ली जान, CO पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, नयागांव क्षेत्र के आलमनगर की घटना
➡ बागपत- प्रधान पद के भावी प्रत्याशी की निर्मम हत्या, चुनावी रंजिश के चलते उतारा मौत के घाट, बागपत के दोघट थाने के पास बड़ी वारदात, शामली के गांव से बागपत बारात में गया था, विवाह मंडप के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, मृतक विवेक 14 साल बाद जेल से आया था, मृतक के बेटे ने की थी विक्की त्यागी की हत्या, बेटे ने कोर्ट में विक्की त्यागी की हत्या की थी, पिछले 20 सालों से चली आ रही चुनावी रंजिश, मृतक के घर गांव बाहवड़ी में पुलिस बल तैनात, शामली सदर कोतवाली के बाहवड़ी का था मृतक
➡ दिल्ली- इच्छामृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हरीश राणा को इच्छामृत्यु की मंजूरी दी, पिछले 13 साल से कोमा में है हरीश राणा, SC ने लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाने को कहा, हरीश राणा को एम्स ले जाया जाए – कोर्ट
➡ भराड़ीसैंण- देहरादून में BKTC की बैठक का आयोजन, बैठक में 121.7 करोड़ रुपये का बजट पारित, बद्री-केदार मंदिरों में गैर सनातनियों का प्रवेश बैन, BKTC की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया, गैर सनातनियों के प्रवेश बैन से राजनीति तेज, विधानसभा में हो सकता है जोरदार हंगामा
➡ दिल्ली- दिल्ली हाईकोर्ट की लॉयर्स कैंटीन में गैस नहीं, कैंटीन ने सचिव और वकीलों को चिट्ठी लिखी, चिट्ठी में लिखा- LPG गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं, ‘इसलिए अभी मेन कोर्स नहीं बनाया जा सकता’, गैस कब मिलेगी, जानकारी अभी नहीं है- चिट्ठी, ‘सैंडविच, सलाद, फ्रूट चाट जैसी चीजें मिलती रहेंगी’

More Stories
अयोध्या ११मार्च २६ * पूर्व मंत्री की सादगी: बच्चे के जूते की डोरी बांधते दिखे अब्बास अली जैदी,सादगी व इंसानियत का भावुक कर देने वाला दृश्य
मथुरा 11 मार्च 26*मथुरा पुलिस द्वारा जनपद के सभी थानों में यक्ष-एप के माध्यम अपराधियों का वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया कुल 8791 अपराधियों का सत्यापन किया गया ।*
जोधपुर ११ मार्च २६ * बेजुबान पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने का संकल्प, परिवार के सहयोग से सेवा का अनूठा अभियान