लखनऊ ०१ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….
➡लखनऊ- रहीमाबाद इलाके में युवक को मारी गोली, रहीमाबाद थाना क्षेत्र में वारदात से सनसनी, फैक्ट्री से घर लौटते समय बदमाश ने किया फायर, गहदों टावर के पास रोका, न रुकने पर चलाई गोली, गोली लगने से संदीप प्रजापति गंभीर घायल, घायल का इलाज ट्रामा सेंटर लखनऊ में जारी, आरोपी के खिलाफ, पत्नी की तहरीर पर केस, पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए टीमें की गठित
➡ आगरा- अवैध होर्डिंग पर नगर निगम का अभियान, 14.59 लाख रुपये की मौके पर वसूली, टीम ने अनधिकृत विज्ञापन सामग्री हटाई, लोहामंडी जोन में 3 बड़े होर्डिंग हटाए गए, 8 क्योस्क, 15 सिम्पेक्स, 20 बैनर-पोस्टर हटाए, एक प्रचार वाहन के खिलाफ की गई कार्रवाई, हरीपर्वत, ताजगंज, छत्ता जोन में चला अभियान, 2 रूफटॉप, 1 बैकलिट पेंसिल पोल फ्लैक्स हटाए, 8 बैकलिट क्योस्क फ्लैक्स भी किए गए जब्त, अवैध विज्ञापनों पर कार्रवाई रहेगी लगातार जारी
➡ वाराणसी- सर्किट हाउस पहुंचे सीएम योगी, शहरी वन का आगाज करेंगे सीएम योगी, गंगा किनारे 60 घाटों पर 350 बीघा शहरी वन, सीएम की मौजूदगी में 3 लाख पौधे लगाए जाएंगे, ग्रीन सिटी बनाने का संकल्प होगा साकार, 3 लाख से अधिक पौधे लगाकर नया कीर्तिमान, सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक भी करेंगे सीएम, काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे सीएम, काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे
➡ बाराबंकी- बाराबंकी में ईरान पर हमले को लेकर बढ़ी चिंता, अमेरिका, इजरायल के हमले, परिवारों में बेचैनी, ईरान के कुम शहर में फंसे छात्र, इस्लामिक स्कॉलर, करीब एक दर्जन छात्र क़ुम में कर रहे अध्ययन, हमले के बाद कुछ लोगों से ही हो सका संपर्क, संपर्क प्रभावित होने से परिजनों की चिंता बढ़ी, मौलाना जफर से हमले के समय हुई थी बात, क़ुम शहर के बॉर्डर इलाके में हुआ था हमला, फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं, परिजन सरकार से वापसी की कर रहे मांग
➡ नोएडा- नोएडा प्राधिकरण में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, वैभव नागर, दीपक कुमार समेत कई के प्रभार बदले, संजीव कुमार बेदी समेत कई अधिकारियों के प्रभार बदले, अतुल सिंह को डोर-टू-डोर व प्लांट की जिम्मेदारी मिली, रजनीश कुमार को सर्किल-8 की जिम्मेदारी सौंपी गई, उमेश कुमार शर्मा, अजय कुमार यादव को नई तैनाती, नोएडा प्राधिकरण ने पवन बरनवाल को दी नई तैनाती, विनय कुमार, प्रेम चंद और प्रदीप साहू को भवन प्रकोष्ठ, शशांक सिंह को इलेक्ट्रिकल ऑडिट की जिम्मेदारी मिली, अशोक अरोड़ा को विद्युत शाखा का दायित्व सौंपा गया, पारदर्शिता, कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से फेरबदल
➡ बाराबंकी- ईरान के सर्वोच्च लीडर खामेनेई की मौत, बाराबंकी के किंतूर कस्बे में शोक की लहर, स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया, खामेनेई के परिवार का किंतूर से नाता रहा, परिजनों और अनुयायियों ने दुख जताया, लोगों ने मजलिस के जरिए संवेदना व्यक्त की
➡ इटावा- इटावा में होटल पर पुलिस का छापा, दो युवतियों समेत आठ लोग हिरासत में, महिलाओं से छेड़छाड़ के बाद खुला मामला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारा छापा, तीसरी मंजिल से कूदे 2 युवक, एक घायल, आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर होटल, राज प्लेस होटल में देर रात बड़ा खुलासा, इटावा के थाना इकदिल क्षेत्र का मामला
➡ बलरामपुर- 3 लेखपाल समेत 10 लोगों पर FIR, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज की गई, लापता व्यक्ति की संपत्ति कब्जाने का मामला, पंजाब से तीर्थ यात्रा के दौरान हुए थे लापता, आरोपियों में एक अधिवक्ता, उसकी पत्नी शामिल, पूर्व प्रधान, एक जिला पंचायत सदस्य शामिल, थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के रेहरा गांव का मामला
➡ आगरा- ताजमहल परिसर में दो घंटे तक उड़ा ड्रोन, 5 से 6 बार मुख्य गुंबद के नजदीक दिखा, पर्यटकों ने मोबाइल से बनाया वीडियो, एसीपी पीयूष कांत राय ने दी जानकारी, MHA, ASI से अनुमति लेकर उड़ाया ड्रोन, नियमों के तहत ही दी गई थी इजाजत, अक्षरधाम की तरफ से आई हुई थी टीम, डॉक्यूमेंट्री शूट के लिए उड़ाया गया था ड्रोन
➡ फिरोजाबाद- दहेज के चलते सरकारी टीचर की हत्या, परिजनों का ससुराल पर हत्या का आरोप, सरकारी टीचर सोनी शर्मा की इटावा में हत्या, पति शिव किशोर दीक्षित ADO पद पर तैनात, समाज कल्याण विभाग में ADO पद पर पति, परिजनों ने पति को पकड़कर पुलिस को सौंपा, 50 लाख देने के बाद भी जान ले ली- भाई
➡ गोरखपुर- हाईटेक अस्पताल का लाइसेंस निरस्त, भारत समाचार की खबर का असर, जांच के रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई, अस्पताल में चिकित्सीय कार्य नहीं होगा, राजेश हाईटेक अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद संक्रमण, ऑपरेशन के बाद मरीजों को संक्रमण हुआ, 17 मरीजों के आंखों में हुआ था संक्रमण, आंख से मवाद, अन्य परेशानी की शिकायत, 9 मरीजों की संक्रमित आंख निकालनी पड़ी थी, 3 मरीजों की आंखों की रोशनी ही चली गई, सिकरीगंज क्षेत्र में है न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल
➡ कन्नौज- आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, खड़ी स्लीपर बस में पीछे से ट्रक टकराई, बस सवार थे 80 यात्री, 5 यात्री घायल, टक्कर मारने वाले ट्रक के कंडक्टर की मौत, बस चालक, परिचालक बस छोड़कर फरार, सौरिख थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस वे घटना
➡ गोंडा- विदेश भेजने नाम पर ठगी करने का मामला, मुख्य आरोपी शमशाद उर्फ विवेक कुमार अरेस्ट, आरोपी को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुस्लिम से हिंदू बनकर गोंडा में की जालसाजी, शातिर ने 200 से अधिक लोगों से की थी ठगी, गोंडा लाने की तैयारी में नगर कोतवाली पुलिस
➡ इटावा- ग्राम समाज की जमीन को लेकर फायरिंग, जमीन पर कब्जे को लेकर चलीं गोलियां, पौन बीघा जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, कब्जा करने पहुंचे दबंगों ने की मारपीट, ताबड़तोड़ फायरिंग से तीन लोग घायल, मुख्य आरोपी आशू भदौरिया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी, पीड़िता प्रियंका की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, जसवंतनगर के नगला इच्छा की वारदात
➡ वाराणसी- ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से महिला ने दी जान, शादी के 15 महीने बाद ही कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट में महिला ने टॉर्चर की बात लिखी, सुसाइड नोट में लिखा- मैं पापा की प्रिंसेस हूं, ससुराल वालों के टॉर्चर से मर रही- सुसाइड नोट, पति बैंक ऑफ इंडिया में अस्सिटेंट मैनेजर है, पिता की शिकायत पर दहेज हत्या का केस दर्ज, 10 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज, सुसाइड से कुछ दिन पहले भी की थी शिकायत, पिता का पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, कार्रवाई होती तो बेटी सुसाइड नहीं करती- पिता, घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार, शिवपुर थाना के महादेवपुरम कॉलोनी का मामला
➡ आगरा- बीटीसी क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, बुजुर्ग से 60 लाख रुपये की ठगी की गई, फेसबुक मैसेंजर पर शुरू हुई थी बातचीत, मॉर्गन स्टेनली कंपनी से जुड़ी ट्रेडिंग का झांसा, वॉशिंगटन डीसी हेड ऑफिस बताकर बढ़ाया भरोसा, अलग-अलग यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर रुपये, 39,588 यूएस डॉलर दिखाकर दिया लालच, थाना शाहगंज परशुराम नगर निवासी है पीड़ित
➡ मिडिल ईस्ट- ईरान के लगातार कई देशों पर हमले, मिडिल ईस्ट देशों पर लगातार हमले, दुबई में एक के बाद एक कई धमाके, कुवैत में US अमेरिकी बेस पर हमला, कतर की राजधानी दोहा में भी धमाके, कतर में 11 जगह धमाकों की आवाज, खामेनेई की मौत के बाद हमले तेज, बहरीन में भी कई धमाकों की आवाज, 27 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले
———————————

More Stories
सुल्तानपुर ०१ मार्च २६ * होली और रमजान त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक
लखनऊ १ मार्च २६ * खामेनेई की मौत के बाद यूपी हाई अलर्ट पर, प्रदर्शनों पर पुलिस की कड़ी नजर
कानपूर नगर ०१ मार्च २६ * भ्रष्टाचार और अपराध की दौड़ में हुई बराबरी लेकिन कागजों में सराहनीय काम दिखाना है, सिर्फ मोटा काला धन कमाना है की योजना को सफ़ल बनाना है, बल्कि न्याय की आवाज़ और अपराध दर्शाने वालों को मुकदमों में फ़साना है