रोहतास4जुलाई25*अल्पसंख्यक गरीब बच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग सेंटर खोलकर पढ़ाई की व्यवस्था की गई।
*रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरान अली की रिपोर्ट यूपी आज तक ✍️*
रोहतास जिले के अकोढी गोला प्रखंड अंतर्गत बांक ग्राम में हाशमी वेलफेयर फाऊंडेशन बिहार के पदाधिकारी के माध्यम से शिक्षा में विकास समाज की तरक्की गरीबों असहयों के मदद के लिए एक अभियान चलाया गया है जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्र के गरीब बच्चे को शिक्षा का चिराग जलाने के लिए हाशमी वेलफेयर फाउंडेशन ने अपना कदम बढ़ाया है जिसके तहत बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सरफुद्दीन हाशमी महासचिव शाहिद हाशमी सचिव समीर हाशमी कोषाध्यक्ष मोहम्मद इरफान हाशमी सर परस्त जनाब इकबाल हाशमी तथा कई पदाधिकारी ग्राम बांक के स्थानीय मैरिज हॉल में उपस्थित होकर स्थानीय हाल में हाशमी समाज की एक आवश्यक बैठक करते हुए अपने योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दिया इस प्रोग्राम की अध्यक्षता शाहिद हाशमी उर्फ सोनू ने किया संचालन समीर साहब ने की प्रोग्राम मैं लगभग पांच दर्जन हाशमी बिरादरी के लोग उपस्थित हुए उपस्थित हाशमी समाज के दर्जन लोगों ने अपने विचारों को रखा लोगों में काफी खुशी देखी गई बिहार प्रदेश के पदाधिकारी के द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया यह कोचिंग सेंटर पहले है दूसरा हसन बाजार गांव में खोला जाएगा इसमें किसी भी जाति धर्म के बच्चे पढ़ने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं मोहम्मद इरफान उर्फ पिंटू साहब ने कहा कि रजिस्ट्रेशन सिर्फ ₹100 लेकर किया जाएगा 1 साल फ्री पढ़ाई के साथ पुस्तक कॉपी इत्यादि भी दिए जाएंगे पढ़ाई के बाद टेस्ट परीक्षा भी बीच में लिया जाएगा अल्पसंख्यक समाज के बच्चे को प्राथमिकता दी जाएगी क्योंकि पिछले गरीब लोगों को मदद हो सके बीमार एवं गरीब बच्ची की शादी हेतु भी हम लोग मदद देने के लिए तैयार हैं।

More Stories
लखनऊ ३ जुलाई २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सिद्धार्थनगर3जुलाई26*लापरवाही*शिक्षकों की कमी से हांफ रहे 28 राजकीय विद्यालय*
गोरखपुर3जुलाई26*5 महीने से रुका वेतन दिलाने का किया प्रयास कर्मचारी संघ ने दिखाया मानवीय चेहरा*