May 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रोहतास30अप्रैल26*डीडीयू मंडल में सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों को किया गया समापक भुगतान*

रोहतास30अप्रैल26*डीडीयू मंडल में सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों को किया गया समापक भुगतान*

रोहतास30अप्रैल26*डीडीयू मंडल में सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों को किया गया समापक भुगतान*
___________________________________
डेहरी रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻

रोहतास*दिनांक: 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को शाम को पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) द्वारा माह अप्रैल -2026 में सेवानिवृत होने वाले रेलकर्मियों को समापक भुगतान करने के लिये सामुदायिक भवन, इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी में कार्मिक विभाग द्वारा एक समापक भुगतान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री कुलदीप द्वारा आज डीडीयू मंडल के कुल 22 रेलकर्मियों का सभी कागजात के साथ विभिन्न मदों में कुल रुo 9,43,12,485/- का समापक भुगतान सौंपा गया।

कार्यक्रम के आरंभ में सभी के स्वागत के साथ समापक भुगतान का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा वित्तीय प्रबंधन, बीमा, डिजिटल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।
अपने संबोधन में अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही अपने स्वास्थ्य, वित्तीय प्रबंधन का ध्यान देने तथा अपने आप के उत्तम जीवन लिए समय का सदुपयोग करने की बात कही गई। समारोह में वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी श्री उज्ज्वल आनंद, सीएमएस डॉ केसब, स्थानीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा के प्रबंधक श्री प्रिंस कुमार सहित विभिन्न रेल शाखा अधिकारी, मंडल के यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा रेलकर्मी व उनके परिजन उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

Taza Khabar