रोहतास28सितम्बर24*दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।*
थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसके अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की बैठक में अंचला अधिकारी डेहरी थाना अध्यक्ष डेहरी विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर नगर परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि धनंजय सिंह यादव नगर पूजा समिति के तपेश्वर सिंह अरुण शर्मा नगर मोहर्रम कमेटी के पीर मोहम्मद अख्तर अंसारी दारा सिंह यादव पूजा कमेटी विनय कुमार सिंह इत्यादि के साथ अनुमंडल अधिवक्ता संघ अध्यक्ष उमाशंकर पांडे अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे बैठक में उपस्थित जन प्रतिनिधियो व पूजा समिति सदस्यों को बताया गया कि प्रत्येक पूजा पंडाल वालों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है पंडाल में CCTV कैमरा, फायर और वालंटियर देख रेख के लिए रखें लाइसेंस धारक को 20 सदस्यों की एक कमेटी बनानी है जिसमें अध्यक्ष का एक आधार कार्ड की जिरोक्स कॉपी एवं तीन पासपोर्ट साइज फोटो तथा प्रत्येक सदस्य का एक आधार कार्ड की फोटो कॉपी एवं एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ लाइसेंस का फॉर्म भरना अनिवार्य है उसमें मूर्ति विसर्जन का रूट चार्ट भी लिखा रहेगा इसके अलावा पूजा पंडाल में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा छोटा साउंड बॉक्स या चोंगा लगाकर भक्ति गाना बजाए अश्लील गाना बजाने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी शांति समिति के बैठक में आधा दर्जन महिला समाजसेवी वार्ड परिषद उपस्थित हुई जिन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया अन्य पूजा कमेटी के लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा जिस पर अंचला अधिकारी रूबी सिंह ने विशेष तौर से सरकार का निर्देश का अनुपालन करने का एवं सभी जगह सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी तरह के सूचना पुलिस प्रशासन को लिखित रूप में देने का निर्देश दिया उन्होंने अभी कहा कि आपकी समस्याओं के लिए प्रशासनिक स्तर पर यथासंभव विचार करते हुए सुविधा दी जाएगी पूजा समिति के लोगों ने बिजली विभाग को पंडाल में विद्युत प्रयोग का कितना पैसा देना है उसकी जानकारी लेना चाहे किंतु उन्हें यह जानकारी नहीं मिला उपस्थित पदाधिकारी ने शांति समिति के सभी उपस्थित जनों को दुर्गा पूजा त्यौहार का अग्रिम बधाई दिया तथा कहा कि उल्लास पूर्वक आप लोग त्योहार मनाए हम लोग भी आपके साथ त्यौहार मनाएंगे।
*रोहतास से संवाददाता-मोहम्मद इमरान अली की रिपोर्ट यूपी आज तक ✍️*

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*बिहार अब केवल साहित्य और लोककला तक सीमित नहीं : मनोज बाजपेयी
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने की अपराध समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश
बाँदा 10 फ़रवरी 26*थाना पैलानी पुलिस द्वारा भैस चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।