रोहतास21सितम्बर25*धर्मान्तरण रोकने को विहिप सख्त, उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन*
डेहरी-ऑन-सोन,(रोहतास) विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के शिष्टमंडल ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर रोहतास जिले में सक्रिय जेम्स संस्था पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।शिष्टमंडल में विहिप के प्रांत मंत्री संतोष सिसौदिया तथा रोहतास जिला मंत्री यश उपाध्याय शामिल थे। उपमुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 7 सितंबर को डेहरी ऑन सोन स्थित जेम्स संस्था के होस्टल में रहने वाली बच्चियों के साथ दुराचार की गंभीर घटना सामने आई। घटना के इतने दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे संस्था की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है। विहिप नेताओं ने आरोप लगाया कि जेम्स संस्था वर्षों से लोभ, लालच और प्रलोभन देकर अनेक जिलों में धर्मान्तरण की गतिविधियां चला रही है। पहले भी बच्चियों के गायब होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिला मंत्री यश उपाध्याय ने कहा, धर्मान्तरण का कड़ा विरोध करना हमारा कर्तव्य है। किसी को भय या लालच देकर धर्म बदलवाना हमारी संस्कृति पर आघात और समाज की एकता को तोड़ने का षड्यंत्र है। यह न केवल असंवैधानिक है बल्कि गंभीर अपराध भी है। उन्होंने मांग की कि ऐसे संस्थानों को तुरंत बंद किया जाए और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई कर पीड़िताओं को न्याय दिलाया जाए।

More Stories
सुल्तानपुर/ हापुड़ 21 अप्रैल 26*सुल्तानपुर की बहू IAS कविता मीणा बनीं हापुड़ की DM*
सुल्तानपुर 21 अप्रैल 26*दबंगों के जानलेवा हमले में युवक की मौत, पुलिस की शिथिलता पर उठे गंभीर सवाल*
पूर्णिया बिहार 21 अप्रैल 26 *लोक अदालत 9 मई को: जज कन्हैया चौधरी की अगुवाई में पूर्णिया तैयार*