रोहतास14 मार्च 26*जिस गाड़ी के अधिकारी फाइन काटते हैं, उसी का पॉल्यूशन और इंश्योरेंस फेल है
_____________________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
“गोरे-गोरे मुखड़े पर काला चश्मा” तो सुना होगा, लेकिन जब गाड़ी सरकारी हो तो शीशा भी काला लग जाता है। खैर, अगर आप आम आदमी हैं तो अपनी गाड़ी पर काला शीशा चढ़वाने की कोशिश मत कीजिएगा, क्योंकि यही लोग आप पर तुरंत फाइन ठोक देंगे।
अगली बार जब आपको देश और देशभक्ति के नाम पर अत्यधिक उत्साहित करके कोई काम करवाने की कोशिश करे, तो इस खबर को जरूर याद कीजिएगा।
रोहतास परिवहन विभाग के RTO (ESI) अभिनाश कुमार के स्कॉर्पियो को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उपलब्ध दस्तावेज़ों के अनुसार, जिस वाहन का उपयोग सड़क पर चालान/फाइन की कार्रवाई में किया जाता है, उसी वाहन का इंश्योरेंस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC) फिलहाल फेल/अमान्य बताया जा रहा है।
यदि भारत सरकार के एम परिवहन ऐप और उपलब्ध दस्तावेज़ सही हैं, तो यह सवाल उठता है कि कानून लागू कराने वाली गाड़ी ही क्या नियमों का पालन नहीं कर रही है?
🇮🇳 नोट : अन्य कि तरह “यूपी आजतक” , सिस्टम का तोता या सरकारी विभागों का ठेकेदार नहीं है ,बल्कि पब्लिक की आत्मा है जिसे ठेका बंद होने का डर नहीं रहता है । अगर खबर दिखाने की ईमानदारी और साहस अच्छी लगे तो कृपया शे”यर करें।

More Stories
लखनऊ 14 मार्च 26**35 जिलों में हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि*
सहारनपुर 14 मार्च 26*गांव महंगी में छापा: घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़ा
कानपुर नगर 14 मार्च 26*राष्ट्रीय लोक अदालत का आज दिनांक- 14.03.2026 को आयोजन किया गया