April 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रोहतास 4 अप्रैल 26*विक्रमगंज में प्रकाश मैरिज हॉल पर रोहतास पुलिस की बड़ी छापेमारी, देह व्यापार का खुलासा 82 लोग गिरफ्तार*

रोहतास 4 अप्रैल 26*विक्रमगंज में प्रकाश मैरिज हॉल पर रोहतास पुलिस की बड़ी छापेमारी, देह व्यापार का खुलासा 82 लोग गिरफ्तार*

रोहतास 4 अप्रैल 26*विक्रमगंज में प्रकाश मैरिज हॉल पर रोहतास पुलिस की बड़ी छापेमारी, देह व्यापार का खुलासा 82 लोग गिरफ्तार*
_________________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻

रोहतास जिले के विक्रमगंज में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मल्याबाग स्थित “प्रकाश मैरिज हॉल” में चल रहे अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में 3 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 12:30 बजे की गई छापेमारी में कुल 82 लोगों (42 महिलाएं और 40 पुरुष) को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। प्रशासन को लगातार मिल रही गुप्त सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान मैरिज हॉल के 41 कमरों की जांच में संदिग्ध हालत में युवक-युवतियां पाए गए। मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, महिलाओं के गर्भनिरोधक उपकरण और यौन उत्तेजक दवाएं भी बरामद की गईं।
जांच में यह भी सामने आया कि मैरिज हॉल में गेस्ट रजिस्टर तक नहीं रखा जा रहा था और बिना किसी वैध पहचान पत्र के ही लोगों को 800 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से कमरे दिए जाते थे। संचालक संतोष कुमार सिंह उर्फ शेरू मौके से फरार हो गया, हालांकि उसकी बाइक जब्त कर ली गई है।
छापेमारी के दौरान पकड़े गए कई लोगों के नाबालिग होने की पुष्टि हुई है, जिसके चलते उनके खिलाफ विशेष कानूनों के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा परिसर से 32 मोटरसाइकिल, एक ई-रिक्शा और दो चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं।
प्रशासन ने साक्ष्य सुरक्षित रखने के लिए पूरे मैरिज हॉल को सील कर दिया है और वीडियोग्राफी के जरिए सभी सबूत एकत्र किए गए हैं। इस मामले में दावथ थाना कांड संख्या 101/26 के तहत अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, IPC की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
_________________________________
वहीं आज दूसरी ओर
*रोहतास: नासरीगंज के बरडीहां में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 युवतियां हिरासत में!*
__________________________________
रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के बरडीहां स्थित चिन्हित क्षेत्र में पुलिस ने गहन छापेमारी अभियान चलाते हुए करीब 6 युवतियों को हिरासत में लिया है। सभी को थाने लाकर उनकी आयु का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा की गई। अभियान में मुख्यालय डीएसपी श्वेता कुमारी, बिक्रमगंज डीएसपी सिंधु शेखर सिंह, थानाध्यक्ष अविनाश कुमार और इंस्पेक्टर कुणाल कृष्ण समेत कछवां और काराकाट की पुलिस टीम शामिल रही।
गौरतलब है कि गत वर्ष दिसंबर में भी इसी क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 17 युवतियों को मुक्त कराया था, जिनमें अधिकांश युवतियां छत्तीसगढ़ की थीं।