रोहतास 21 फ़रवरी 26*मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के आसपास रनिंग रूमों का निरीक्षण*
*डेहरी रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपी आजतक ✍️*
दिनांक: 21.02.2026, शनिवार
पं.दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना द्वारा आज पं.दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के आसपास स्थित रनिंग रूमों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। यह दौरा रनिंग स्टाफ के लिए उपलब्ध सुविधाओं की गुणवत्ता को बनाए रखने,उनकी निरंतर बेहतरी सुनिश्चित करने तथा संभावित सुधार के अवसरों की पहचान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। रनिंग रूम में उत्तम सुविधाओं के साथ रनिंग स्टाफ के लिए पर्याप्त आराम रेल संरक्षा की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है।
निरीक्षण के दौरान रनिंग रूम नंबर 555 (इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी के निकट), रनिंग रूम नंबर 556 (डिविजनल अस्पताल के समीप), रनिंग रूम नंबर 17 तथा टीटीई रनिंग रूम (डीआरएम कार्यालय के निकट) का अवलोकन किया गया।
भवन की संरचनात्मक स्थिति, स्वच्छता,स्टाफ हेतु आवासीय सुविधाओं,रसोई व्यवस्था, पेयजल, शौचालय-स्नानघर, सुरक्षा उपाय, स्टाफ प्रबंधन आदि पर ध्यान केंद्रित किया गया।
वर्तमान में उपलब्ध सुविधाएं संतोषजनक स्थिति में पाई गईं। छोटे-मोटे सुधार,जैसे अतिरिक्त रखरखाव,कुछ सुविधाओं में सॉफ्ट अपग्रेड आदि के माध्यम से सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की संभावना हो तो उस पर समुचित क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा 21 फ़रवरी 26*तहसील मांट में लगा समाधान दिव
*मथुरा 21 फरवरी 26* पुलिस मुठभेड़ मे 25000/- का इनामिया शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
मथुरा21फरवरी26* आगामी होली के त्यौहार को शांति पूर्वक संपन्न कराने के सम्बन्ध में एसएसपी ने जनता को दिया संदेश