March 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रोहतास 2 मार्च 26*मंडल रेल प्रबंधक के साथ अधिकारियों ने दोहराया 'सेवा संकल्प'*

रोहतास 2 मार्च 26*मंडल रेल प्रबंधक के साथ अधिकारियों ने दोहराया ‘सेवा संकल्प’*

रोहतास 2 मार्च 26*मंडल रेल प्रबंधक के साथ अधिकारियों ने दोहराया ‘सेवा संकल्प’*
__________________________________
*डेहरी रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपी आजतक ✍🏻*

रोहतास *मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर ‘सेवा संकल्प प्रस्ताव’ कार्यक्रम आयोजित

“मांगने से पहले ही खुद पहचान कर जरूरत पूरी करना ही सच्ची सेवा”
“यात्री देवो भव: की भावना के साथ करें काम”

दिनांक: 02.03.2026, सोमवार
माननीय प्रधानमंत्री जी की अध्यक्षता में हाल ही में नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ से मंत्रिमंडल की पहली बैठक आयोजित हुई। इस ऐतिहासिक अवसर पर ‘सेवा संकल्प’ प्रस्तुत किया गया, जिसने यह स्पष्ट किया कि शासन और संगठन की कार्यशैली का आधार ईमानदारी, पारदर्शिता और नागरिक सेवा होना चाहिए। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और बाल पोषण को राष्ट्रीय प्रगति का आधार माना गया। संकल्प का सार यही है कि व्यक्तिगत ईमानदारी से संगठन मजबूत होता है और संगठन की शक्ति से राष्ट्र का उत्थान होता है। यह संकल्प राष्ट्रीय निर्माण की नई शुरुआत का प्रतीक है।

इसी पृष्ठभूमि में 2 मार्च 2026 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सेवा संकल्प प्रस्ताव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना के साथ अधिकारियों द्वारा सेवा संकल्प के सामूहिक वाचन से हुई, जिससे वातावरण में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ। अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री दिलीप कुमार सहित अन्य सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

संकल्प वाचन के बाद अधिकारियों ने रेल कार्यप्रणाली व सेवाओं में निरंतर सुधार के साथ समग्र विकास एवं प्रगति लिए अपने विचार साझा किए। चर्चा में कार्यसंस्कृति को मजबूत करने, कार्यप्रणाली को सरल और समयबद्ध बनाने, नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देने, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर ध्यान देने तथा कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए सहयोगी वातावरण बनाने जैसे बिंदु सामने आए। शिक्षा और प्रशिक्षण को भविष्य की तैयारी का हिस्सा मानते हुए आने वाली पीढ़ियों को सक्षम और जिम्मेदार बनाने के लिए संगठन को निरंतर सुधार की दिशा में काम करना चाहिए।
मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि रेलवे केवल यातायात का साधन नहीं, बल्कि देश को जोड़ने और नागरिकों की सेवा का केंद्र है। सेवा संकल्प को उन्होंने एक प्रेरणा बताया, जो कार्यसंस्कृति, ईमानदारी और पारदर्शिता को मजबूत करती है। मंडल रेल प्रबंधक ने स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण और शिक्षा को संगठनात्मक जिम्मेदारी के रूप में रेखांकित किया और महिला कर्मचारियों व बच्चों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि समय पर नागरिकों तक अंतिम स्तर तक सेवा पहुँचाना ही असली सेवा है। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी को समय पर सुविधाएँ देने, प्रशिक्षण और सुरक्षा मानकों को लागू करने तथा तकनीक के सही व प्रभावी उपयोग पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, पोषण और उत्तम वातावरण के साथ आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रीय विकास में योगदान के लिए तैयार बनाने में रेलवे जैसे इतने बड़े संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण है, और यही योगदान विश्व पटल पर भारत को अग्रणी बनाने में सहायक होगा। संरक्षा, सुरक्षा, समय पालन रेलवे का मूल मंत्र है। इस मंत्र के साथ सेवा संकल्प की प्रेरणा से मंडल स्तर पर विभागों द्वारा एक दृष्टि को लक्षित करते हुए निरंतर कार्य संस्कृति व क्षमता में सुधार के साथ नागरिक सेवा व राष्ट्र निर्माण के लिए काम करने की बात कही गई।

Taza Khabar