रोहतास2अप्रैल26*हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार की शाम तीन फरार अभियुक्तों का घर कुर्क कर दिया।*
*सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में हसन रजा खान हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार की शाम तीन फरार अभियुक्तों का घर कुर्क कर दिया।*
__________________________________
डेहरी रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
एक तरफ पुलिस की इस कार्रवाई से जहां पूरे गांव में हड़कंप मच गया,वहीं दूसरी ओर लोगों ने इस कदम की सराहना की। बता दें कि बीते 24 मार्च को मुरादाबाद गांव में जमीन विवाद में हसन रजा खान की सड़क पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। वहीं घटना का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ। हालांकि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन घटना में संलिप्त अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। वहीं,पति की हत्या के बाद पत्नी रेशमा खातून ने मानसिक तनाव में आकर अपने दो मासूम बच्चों संग जहर खा लिया। हालांकि दोनों बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है,लेकिन मंगलवार की देर रात पत्नी की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई।
इस बीच बुधवार की शाम पुलिस ने फरार आरोपियों के घर कुर्की जब्ती किया। एसपी रौशन कुमार ने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे और मामले में विधि सम्मत कार्रवाई जारी रहेगी। रोहतास पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 अप्रैल 26 पूर्णिया पुलिस की बड़ी कामयाबी : अपहृता बरामद, हथियार और नकदी जब्त
अयोध्या2 अप्रैल 26*उद्योगपति अदानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अपने परिवार संग पहुंचे रामनगरी*
नई दिल्ली 2 अप्रैल 26✍️ बड़ी राहत..*पूर्व में नियुक्त शिक्षकों का टीईटी उत्तीर्ण करना अब अनिवार्य नहीं.!!*