July 7, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

*रोहतास 05जून25*जिला अंतर्गत अगरेर थाना के मोकर ग्राम में DRCC कार्यालय के पास जीविका द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम*

*रोहतास 05जून25*जिला अंतर्गत अगरेर थाना के मोकर ग्राम में DRCC कार्यालय के पास जीविका द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम*

*रोहतास 05जून25*जिला अंतर्गत अगरेर थाना के मोकर ग्राम में DRCC कार्यालय के पास जीविका द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम*

कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं के द्वारा अपने आकांछाओ/ गांव के सार्वजनिक कार्य जैसे- छात्रों के लिए पुस्तकालय, गांव का साफ सफाई, पेंशन की राशि 400 से 2000 बढ़ाने, छोटे छोटे उद्योग/काम धंधे के लिए जीविका से ऋण, जल जीवन हरियाली के लिए गांव के सार्वजनिक स्थानों पर पौधा रोपण आदि का मांग किया गया। साथ ही महिला एवं बाल विकास निगम कार्यालय, रोहतास से आये जिला परियोजना प्रबंधक, श्री रवि प्रकाश सिंह के द्वारा कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक, WCDC के द्वारा महिला एवं बाल विकास निगम बिहार, पटना के द्वारा संचालित योजनाओ यथा वन स्टॉप सेंटर योजना के बारे मे विस्तृत रूप से बताया गया। साथ ही महिलाओं को उनके प्रति हो रहे हिंसा को पहचानने एवं उसे खिलाफ आवाज उठाने हेतु प्रेरित किया गया। महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में बताया गया किसी भी समस्या के लिए इस नंबर पर संपर्क स्थापित कर सकते है एवं बाल विवाह निषेध, रोकथाम हेतु महिलाओं को जागरूक किया गया। जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन कार्यालय के उद्देश्यों के बारे में बताया गया । साथ ही महिलाओं को सरकारी योजनाओं के लिए किसी भी प्रकार की समस्या हो तो जिला हब फार एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन कार्यालय रोहतास में आने हेतु कहा गया। महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना के बारे में बताया गया। सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही अन्य योजना यथा मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आदि के बारे में बताया गया। मौके पर जीविका दीदियों तथा जीविका के कर्मी, DRCC कार्यालय के कर्मी एवं भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजुद थी।
*रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरान अली की रिपोर्ट यूपी आज तक ✍️*

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.