March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रोहतास ३० मार्च २६ * डीडीयू मंडल को मिला जीएम का ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड,पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में रहा सर्वश्रेष्ठ

रोहतास ३० मार्च २६ * डीडीयू मंडल को मिला जीएम का ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड,पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में रहा सर्वश्रेष्ठ

रोहतास ३० मार्च २६ * डीडीयू मंडल को मिला जीएम का ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड,पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में रहा सर्वश्रेष्ठ
____________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻

डीडीयू मंडल ने विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 में रचा इतिहास, मिले 11 शील्ड और 16 रेलकर्मी भी उत्कृष्ट सेवा हेतु हुए पुरस्कृत

दिनांक: 28.03.2026, शनिवार

पूर्व मध्य रेल के 70वें रेल सप्ताह के अंतर्गत “विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025” का आयोजन आज वैशाली रेल प्रेक्षागृह, हाजीपुर में किया गया। समारोह में महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल श्री छत्रसाल सिंह ने विभागीय शील्डें और व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए। पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू) के मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना अपने सभी शाखा अधिकारियों के साथ उपस्थित रहे और मंडल की ओर से शील्डें ग्रहण कीं।

डीडीयू मंडल को इस वर्ष कुल 11 शील्ड प्राप्त हुईं, जिनमें शामिल हैं —
– महाप्रबंधक शील्ड – जीएम ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड
– कार्मिक विभाग – पर्सनल ब्रांच एफिशिएंसी शील्ड
– यांत्रिक विभाग – बेस्ट फ्रेट डिपो शील्ड
– सामाग्री प्रबंधन विभाग – बेस्ट स्टोर्स डिपो शील्ड (टीआरएस/डीडीयू)
– सिग्नल एव दूरसंचार विभाग – सिग्नल एफिशिएंसी शील्ड
– विद्युत विभाग – बेस्ट जनरल सर्विस शील्ड
– विद्युत विभाग – गया को बेस्ट लोको क्रू लॉबी शील्ड
– वित्त विभाग – अकाउंट्स एफिशिएंसी शील्ड
– इंजीनियरिंग विभाग – ट्रैक मेंटेनेंस शील्ड
– परिचालन विभाग – फ्रेट लोडिंग एफिशिएंसी शील्ड
– परिचालन विभाग – समयपालन एफिशिएंसी शील्ड

इन शील्डों के पीछे मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए। कार्मिक विभाग ने कर्मचारी कल्याण और शिकायत निस्तारण में पारदर्शिता स्थापित की। यांत्रिक विभाग ने माल रेक संचालन और रखरखाव में दक्षता दिखाई। स्टोर्स विभाग ने सामग्री प्रबंधन और भंडारण में अनुशासन कायम किया। सिग्नल और दूरसंचार विभाग ने सुरक्षित संचालन हेतु सिग्नल प्रणाली और कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया। विद्युत विभाग ने स्टेशन, कार्यालय और कॉलोनी में ऊर्जा प्रबंधन और आपूर्ति को सुदृढ़ किया। वित्त विभाग ने लेखा अनुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा दिया। इंजीनियरिंग विभाग ने पटरियों के रखरखाव और सुरक्षा कार्यों में उत्कृष्टता हासिल की। वाणिज्य विभाग ने माल ढुलाई और ग्राहक उन्मुख पहल को आगे बढ़ाया। ऑपरेटिंग विभाग ने समयपालन में सुधार कर परिचालन दक्षता को मजबूत किया।

इन सभी प्रयासों के परिणामस्वरूप डीडीयू मंडल को जीएम ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड प्रदान की गई, जो दर्शाता है कि मंडल का समग्र प्रदर्शन पूर्व मध्य रेल के पाँचों मंडलों में सर्वश्रेष्ठ रहा।

डीडीयू से विभिन्न विभागों से कुल 16 रेलकर्मियों को भी महाप्रबंधक द्वारा विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह उपलब्धियाँ टीम वर्क, प्रतिबद्धता और सतत सुधार की संस्कृति का परिणाम हैं। इस प्रकार डीडीयू मंडल ने विभागीय शील्डों और व्यक्तिगत पुरस्कारों दोनों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर पूर्व मध्य रेल में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। विशेष रूप से जीएम ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड प्राप्त कर डीडीयू ने यह साबित किया कि उसका समग्र प्रदर्शन पूर्व मध्य रेल में सर्वोत्तम रहा। यह उपलब्धि पूरे डीडीयू मंडल के लिए गर्व का विषय है और आने वाले वर्षों में उत्कृष्टता की नई मिसाल बनेगी।

Taza Khabar