*रोहतक10मई25* में रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार:
इंतकाल दर्ज कराने के लिए मांगे 40 हजार, एंटी करप्शन ब्यूरो ने की कार्रवाई*
हरियाणा के रोहतक में सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम के तहत आज (शुक्रवार को) एक बड़ी कार्रवाई की गई। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को एक पटवारी द्वारा रिश्वत लिए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रोहतक तहसील में तैनात पटवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
आरोपी पटवारी पवन कुमार को 40 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। आरोप है कि पटवारी ने इंतकाल दर्ज करने के लिए शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपए की डिमांड की थी, जिसके बाद आज यह कार्रवाई की गई। आरोपी पटवारी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

More Stories
कौशाम्बी 16 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 16 मार्च 26*स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मे विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर रैली*
कौशाम्बी 16 मार्च 26*जनपद के 759 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त की धनराशि हस्तांतरित*