रोहतक 27/11/28*बास्केट बाल का पोल गिरने से 16 वर्षीय बास्केटबॉल खिलाड़ी की दर्दनाक मौत
हरियाणा के रोहतक जिले के लाखनमाजरा गांव में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ।यहाँ 16 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर के टैलेंटेड बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी की अभ्यास के दौरान बास्केटबॉल पोल उन के ऊपर गिरने से दर्दनाक मौत हो गयी.बे अभ्यास कर रहे थे तभी जर्जर पोल उनके सीने पर गिर पड़ा।उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया मगर उन को बचाया नहीं जा सका.खिलाड़ियों का आरोप है कि पोल काफी जर्जर था..कई दिनों से पोल की मरम्मत और कोर्ट के रखरखाव की मांग की जा रही थी, लेकिन जिला खेल विभाग ने इस की अनदेखी की। जिस का परिणाम ये हादसा है।मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घटना पर संज्ञान लेते हुए जिला खेल अधिकारी को तत्काल निलंबित कर दिया है । हार्दिक के परिवार को सरकार की ओर से 50 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर कुएं में कूदी महिला गंभीर घायल*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….